कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार की रात्रि में चोरों ने दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का कंप्यूटर, इन्वर्टर सहित सभी समानों पर हाथ साफ़ किया.
पीपा पुल के पुन: स्थापित होते ही पोषक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि खवासपुर, सिताबदियारा, टोला शिवन राय, जयप्रकाशनगर, बैरिया, रानीगंज आदि के लोगों के बीच पुल के चालू होने की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं.
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर सोमवार को दोपहर बाद सरवनपुर प्रधान पति विद्यापति यादव की फ़िल्मी स्टाइल में उनके गांव के ही कुछ दबंगों ने जमकर धुनाई कर दी.
श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज में रोवर्स/रेन्जर्स का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन शिविर के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य केके मिश्र ने स्व अनुशासन की महत्ता पर बल दिया.
इलाहाबाद के आर्थोसर्जन डाॅ. एके बंसल की हत्या के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रति वहां की पुलिस द्वारा बरती जा रही उदासीनता के विरोध में सोमवार को आयोजित प्रदेशव्यापी हड़ताल के क्रम में जिले के सभी नर्सिंगहोमों की ओपीडी ठप रही.
भारतीय स्टेट बैंक की रेवती शाखा में सोमवार के दिन भी पैसा नहीं आने की वजह से ग्राहकों को नगद भुगतान नहीं हो सका. आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक का ताला नहीं खुलने दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी गांव के राशन कार्ड की सूची से सैकड़ों कार्डधारकों का नाम गायब होनें से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया.
वाराणसी रेल सेक्शन पर सागरपाली आउटर सिगनल के पास सोमवार की सुबह ट्रैक पर कुछ मरम्मत का कार्य चल रहा था. इसी बीच वाराणसी जाने के लिए सवारी गाड़ी आ गयी. हड़बड़ाहट में कर्मचारी ट्रैक से लोहे का गाटर नहीं हटा पाए, जिससे पैसेंजर ट्रेन पलटने से बाल बाल बची.
रविवार की सुबह बैरिया के चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह व सुरेमनपुर के चौकी इंचार्ज राम दिनेश तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में दयाछपरा के अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस के छापेमारी में 590 लीटर देशी शराब बरामद किया.
रविवार को नगर स्थिति डॉ. भीम राव अम्बेडकर संस्थान के आगे-जन सभा के माध्यम से बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की चार-चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती का जन्मदिन बड़े उत्साह में मनाया गया.
बसपा के तत्वावधान में बस स्टेशन के समीप आयोजित एक समारोह में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया. जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया और उनके दीर्घायु होने का कामना किया.
सिकंदरपुर से पैदल अपने गांव जा रहे थाना क्षेत्र के चकिया (मिश्र चक) निवासी रोडवेज कर्मी राहुल यादव से रविवार को दोपहर में बदमाशों ने रुपये 20,000 छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से आराम से भाग निकले. सूचना पाकर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बसपा सुप्रीमो मायावती के 61वे जन्मदिन पर बसपा क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष उपेन्दर सिंह मुकुंडी एवं बसपा कार्यकर्ताओ द्वारा बेरुवारबारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर मरीजों को फल मिष्ठान एवं कम्बल भेंट किया गया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.