news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

12 दिसम्बर को परिणय सूत्र में बंधेगी उमाशंकर सिंह की बिटिया यामिनी

15 दिसम्बर को आशीर्वाद समारोह का आयोजन उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर, जिला बलिया में आयोजित होगा. जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शिरकत करने की संभावना है.

छह घंटे के मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के बदले रास्ते तो कई शॉर्ट टर्मिनेट

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी मंडल के बांसडीह रोड-बलिया के बीच रेलवे लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य की वजह से गुरुवार को लगभग छह घंटे का मेगा ब्लाक लिया जा रहा है.

COURT_1

‘ऑनर किलिंग’ मामले में मां समेत दो को आजीवन कारावास

बलिया जिले की एक अदालत ने ‘ऑनर किलिंग’ के तीन साल पुराने मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनायी है.

संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी वालंटियर्स को

संविधान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बलिया के स्वयंसेवकों को संविधान के प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई.

चोरी की 6 मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

जिले के खेजुरी थाने की पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियो से दो तमंचे और तीन कारतूस भी बरामद किये गये.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

डीएम ने 42 अधिकारियों का रोका वेतन, मची हड़कम्प

जनशिकायतें न निपटाने पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने जिले के 42 अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश दिया है.

फितरत ‘तबीयत से मिलनसार’ हो तो तबियत आड़े नहीं आती….

लेखन-साहित्य जगत में डॉ जनार्दन राय जी जैसी शख्सियतों की शिनाख्त ही बलिया की खांटी माटी से होती है… ‘गांव क माटी’ उनकी एक कृति भी है….

कोई भी गरीब कुपोषण का न हो शिकार : रिचा वर्मा

लोगों को जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ददरी मेला में आयोजित जागरूकता शिविर में सोमवार को न्यायधीश पहुंचे.

जिलाधिकारी ने किया शेल्टर होम का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी बेघरों के लिए अशोका होटल के सामने बनाए गए शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया.

मोबाइल लैबोरेटरी वैन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मोबाइल लैबोरेटरी 27 दिसम्बर तक जिले में चलेगी. डीएम ने कलेक्ट्रेट से वैन को हरी झंडी दिखाई.

हर चेहरे पर खुशी का नाम है ददरी मेला

नंदी ग्राम में पशु मेला के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक ददरी मेला पूरे शबाब पर है.अब सभी चेहरों पर एक ही भाव दिखता है- और वह है खुशी का.

30 नवम्बर तक नाम संशोधन करा लें किसान: डीएम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को चौथी किस्त आधार के अनुसार नाम का संशोधन प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर करने के बाद ही भेजी जाएगी.

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को तिवारी ने सौंपा दायित्व

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के महरेव आगमन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय कार्यालय में हुई. मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे.

प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 4 बाल वैज्ञानिक चुने गये

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 4 बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चुने गये. प्रदेश विज्ञान कांग्रेस दिसंबर में गोरखपुर में होगी.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

किसानों की आर्थिक उन्नति सरकार की प्राथमिकता: उपेंद्र

ददरी मेले में पांच दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप जलाकर किया. किसानों के कृषि संबंधी सवालों के जवाब भी दिये.

क्षतिपूर्ति के लिये पीड़ित व्यक्ति की पहचान जरूरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर से जानकारी देने अदालत के न्यायाधीश भी शुक्रवार को ददरी मेला में पहुंचे.

बलिया और गोरखपुर के बीच सवारी ट्रेन चलाने की उठी मांग

बेल्थरा रोड के व्यापारी नेता बैजनाथ प्रसाद साहू ने बलिया और गोरखपुर के बीच नियमित सवारी ट्रेन चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है.