मंगलवार को बैरिया की सड़कों पर मूसलाधार बारिश के बीच अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व पूर्व विधायक द्वय ने शांति मार्च किया. बैरिया सपा कार्यालय से निकलकर वे बैरिया तिराहे तक पहुंचे.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में श्वेता ने 600 में से 550 अर्थात 91.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया, वहीं इंटर में गौरव तिवारी ने 500 में से 438 अर्थात 87.60 फीसद अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया.
लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) की जिला इकाई की शोक सभा में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया.
एक तरफ कोरोना महामारी की त्रासदी तो दूसरी तरफ घाघरा नदी के उग्र रूप से लोगों में मायूसी छाने लगी है. बता दें कि मनियर इलाके में घाघरा नदी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. तीन दिन पहले से नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ – साथ कटान भी शुरू हो गया है.
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि पिछली साल की अपेक्षा अच्छा आया है. 83.315 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं.
शुक्रवार को जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. तीनों मरीजों को मिलाकर अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या जनपद में 102 हो गई है. इन मरीजों में से अब तक 66 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.
पहले ही बारिश से घाघरा नदी का तांडव शुरू हो गया है. रिगवन गाँव के पूरब छावनी के पास खेतों के कटान के साथ पेड़ भी धराशायी होकर घाघरा नदी में समाहित होते दिख रहे हैं.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.