Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बलिया के विद्यार्थियों के लिए चार और उच्च शिक्षा फेलोशिप की घोषणा
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

बलिया के विद्यार्थियों के लिए चार और उच्च शिक्षा फेलोशिप की घोषणा

शनिवार को डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह (गोन्हिया छपरा) मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई.
News Desk 27 June, 2020

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया से वीरेंद्र नाथ मिश्र

शनिवार को डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह (गोन्हिया छपरा) मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई. पहले दिन फेसबुक लाइव के माध्यम से शिक्षा एवं पर्यावरण से संबंधित कुल 5 व्याख्यान हुए. कार्यक्रम की शुरुआत में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने सबका स्वागत किया. साथ ही सोसाइटी द्वारा शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में विस्तार से बताया.

डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह

उन्होंने डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल उच्च शिक्षा फैलोशिप के अलावा कुल चार और फेलोशिप की घोषणा की और बताया कि इसके लिए चयन प्रोफेसर गणेश पाठक के नेतृत्व में गठित कमेटी के संस्तुति के आधार पर किया जाएगा. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने इस वर्ष के लिए, लड़कियों की शिक्षा एवं विज्ञान के लैब की सुचारू व्यवस्था पर मुख्य ध्यान देने का संकल्प लिया.

आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर आनंद प्रकाश चौबे ने श्रोताओं को प्रशासनिक परीक्षाओं में सफलता के लिए मूल मंत्र साझा किया. उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थियों को स्नातक स्तर से ही एनसीईआरटी की किताबें पढ़ना शुरू कर देना चाहिए. साथ ही डॉ ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी के साथ मिलकर जिले के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था करने की बात कही.

अगले व्याख्यान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पर्यावरणविद डॉ अभिषेक भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण के उपाय एवं इस संदर्भ में भारतीय संस्कृति में निहित तथ्यों की चर्चा की. उन्होंने अपने संबोधन में उपभोग एवं उपयोग के अंतर को समझाया. अगले व्याख्यान के लिए, लंदन से जुड़े डाटा साइंटिस्ट डॉ. हिमांशु कात्यान ने डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में युवाओं के करियर संभावनाओं पर चर्चा की.

दिन के अंतिम व्याख्यान में दिल्ली पुलिस की इंस्पेक्टर अंकिता सिंह ने वन डे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं उन्हें परीक्षा में सफल होने के लिए जरूरी सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि लड़कियों को इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना होगा.

कल व्याख्यान माला के दूसरे दिन बलिया जीआईसी के प्रधानाचार्य, पर्यावरणविद प्रोफेसर गणेश पाठक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. राजेश गर्ग एवं अनिल कुमार सिंह का संबोधन होगा.

Related

Tags: इलाहाबाद गोन्हिया छपरा प्रयागराज बलिया बैरिया विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: पंचतत्व में विलीन हुए मानवाधिकार के अप्रतिम योद्धा चितरंजन सिंह
Next: बलिया में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों की तादाद हुई 105

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.