बांसडीह में शान से निकला मिलादुन्नबी का जुलूस

पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर ईदुलमिलादुनब्बी का जुलूस शान से निकाला गया. जूलूस में हिन्दू युवकों ने शिरकत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की.

अदालत के फैसले को लेकर बांसडीह तहसील में मुस्तैद रहा प्रशासन

उच्चतम न्यायालय के राम मन्दिर-बाबरी मस्जिद प्रकरण के फैसलों को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे. हर चट्टी चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किये गये हैं.

नीरुपुर में लड़की की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर की एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

बैरिया बाजार में NH-31 की पटरियों से दुकानें हटवायीं पुलिस ने

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बैरिया थाने की पुलिस ने बैरिया नगर पंचायत में एनएच 31 की पटरियों पर से दुकानें और सामान हटवाये.

जमीनी विवाद पर चले लाठी-डंडे, महिला समेत 7 घायल

सहतवार में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले. महिला समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनको सीएचसी रेवती पहुंचाया गया.

सहतवार के त्रिकालपुर गांव में युवक ने पंखे से लटक कर दी जान

ग्राम सभा त्रिकालपुर मे मंगलवार की रात एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी. सहतवार थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया हास्पिटल भेज दिया.

राम मंदिर प्रकरण में पत्रकारों से सहयोग की अपील

राम मंदिर प्रकरण में अदालत के फैसले के मद्देनजर बैरिया थाने में तहसील के सभी पत्रकारों की बैठक क्षेत्राधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

बांसडीह में फ्लैग मार्च निकालकर की सौहार्द्र बनाये रखने की अपील

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बलिया में प्रशासन पूरी मुस्तैदी दिखा रहा है. बलिया पुलिस ने बांसडीह में फ्लैग मार्च निकालकर की लोगों से आपसी सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

राम मंदिर पर फैसले को लेकर सभी लोग सौहार्द से रहें:प्रभारी निरीक्षक

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम जन्मभूमि पर आने वाले फैसले के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की शांति समिति के साथ पुलिस की बैठक हुई.

शांति-व्यवस्था के लिए नगरा में पुलिस का फ्लैग मार्च

छठ पर्व की रात में पटाखे छोड़ने के विवाद में दो समुदायों में हुई मारपीट के बाद कायम तनाव के मद्देनजर नगरा थाने की पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.

खरौनी की दिशा सिंह को ग्राम गौरव सम्मान

कार्यक्रम में सेना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सात, पुलिस के नौ और अन्य क्षेत्रों में कुल 22 लोगों को ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.

इलाके के चौकीदारों से गतिविथियों की सूचना मांगी पुलिस ने

अयोध्या मामले में अदालत के फैसले के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में क्षेत्र के सभी चौकीदारों की एक बैठक हुई.

पूर्व प्रधान समेत 6 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

कोतवाली पुलिस ने स्थानीय विकासखंड के आमघाट गांव के पूर्व प्रधान और रोजगार सेवक समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. लोगों में हड़कंप मची है.

सूर्यपुरा में नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा में नहर में एक व्यक्ति के गिरने से मौत हो गयी. इस घटना से गांव में कच्ची शराब के अवैध धंधे और प्रशासन पर लोग भड़क गये.

दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत, 4 घायल

थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद दो समुदायों के विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये.

दुबेछपरा ढाला से इनामी अपराधी गिरफ्तार

बैरिया पुलिस ने शुक्रवार को एक 15 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से एक देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद हुए हैं.

हर्षोल्लास के साथ हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ. बुधवार देर शाम तक भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर मां लक्ष्मी को विदाई दी.

तमंचा और कारतूस सहित एक गिरफ्तार

तहसील के उभांव थाने की पुलिस ने अखोप के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक तमंचा और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.