उप जिलाधिकारी राजेश गुप्त ने कहा कि आप लोग आपसी सौहार्द को बनाये रखें, किसी के बहकावे में न आयें. उन्होंने हल्का लेखपाल और बीट के सिपाही व दरोगा को निर्देशित किया कि गांव में जाकर बैठक करके लोगों को समझाएं जिससे कहिं पर माहौल खराब न हो.

छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख सडक जाम कर दिया था. उनका कहना था कि जिलाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाया जाये.
स्थिति गंभीर देख आला पुलिस अधिकारियों सहित पीएसी के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. देखते देखते घोड़हरा बाजार संपर्क मार्ग पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.
रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग के कटहुरा गांव में सड़क के समीप घर में बुधवार की देर रात्रि बदमाशों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया. जिसमें तीन लोग चुटहिल हो गये.