Tag: सहतवार
रविवार को सरजू के उस पार महादनपुर गांव के तरफ के लोग गेहूं काटने गए थे. रविवार के शाम को 8 बजे करीब उधर से लौट रहे थे कि 63 बंधे के पास डेंगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई. वहां के लोगों का कहना है कि डेंगी में कुल 12 लोग सवार थे. ग्यारह लोग तो किसी तरह से बच गए, लेकिन महादनपुर निवासी श्रीभगवान यादव की लड़की छोटी 12 वर्ष सरजू नदी में डूब गयी. सूचना पर रात में पहुंची सहतवार पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से लड़की को खोजने का अथक प्रयास किया लेकिन तक कोई सफलता नहीं मिली.
सहतवार थाने के उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू अपने हमराही सिपाहियों के साथ महाराजपुर के तरफ गश्त पर थे. तभी मुखबीर से सूचना मिली कि शिव मंदिर के तरफ एक व्यक्ति गांजा लेकर कही बेचने जा रहा है. सहतवार पुलिस में तत्परता दिखाते हुए शिव मंदिर के पास उस युवक को रोक लिया. तलाशी लेने पर उसके पास 1 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ.
सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी लाल मुन्नी देवी 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामा शंकर तुरहा बुधवार की शाम को कही से अपने घर वापस लौट रही थी. घर से लगभग दो तीन सौ मीटर दूर थी कि रास्ते में आदर्श स्कूल के पास तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. आनन-फानन में आसपास के लोग घायल महिला को एंबुलेंस से बलिया अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान रात्रि में 2 बजे के करीब डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया है.
पुराणों के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक शैतान राजा राज्य करता था जिसे ब्रह्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था कि उसे कोई आदमी, जानवर या हथियार नहीं मार सकता. इस वरदान के बाद वह इतना अहंकारी हो गया कि उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करना मना कर दिया एवं स्वयं की पूजा कराने लगा लेकिन किसी घटना ने उसके ही संतान की आंखें खोल दी और उसके पुत्र प्रह्लाद ने उसके आज्ञा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक कुचक्र रचा.
ग्राम सभा सिगही के चौहान बस्ती निवासी धुरेन्द्र कुमार चौहान 30 वर्ष पुत्र काशी चौहान पिछले कुछ महीनों से मानसिक रोग से पीड़ित था. उसकी ईलाज घर के लोगों द्वारा बाहरी भूत प्रेत को लेकर जगह जगह पर ईलाज व झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था लेकिन सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से चार बजे निकला था. देर तक घर नहीं पहुंचने पर घर वाले खोज बीन के निकले तो कुछ महिलायें बतायी की काली मंदिर के पास बरगद के पेड़ पर धुरेन्द्र कुमार चौहान लटका हुआ है.
गुरुवार की सुबह सहतवार थाने के एस आई हरेन्द्र सिह अपने हमराही सिपाहियों के साथ सहतवार थाने के सामने खड़े होकर गाड़ियों की जांच कर रहे थे. तभी कई ट्रक आते हुए दिखायी दिये. जिस पर आवश्यकता से अधिक लाल बालू लदा हुआ था. उन्होंने इसके कागजात दिखाने के लिए कहा, ड्राईवर कागजात नहीं दिखा पाये. सहतवार पुलिस 9 ट्रकों को सीज कर आवश्यक कार्रवायी में जुट गयी है.
स्थानीय थाना दुबहर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2021 धारा 376(3)/506 भा0द0वि0 व 3/4 (2) पॉक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद तुरहा निवासी ग्राम ओझवलिया, थाना दुबहर को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बसरिकापुर बाजार प्राइमरी स्कूल के पास से 10.35 बजे गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई.
