दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

news update ballia live headlines

दुबहर, बलिया. बलिया पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआर केस के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहर पुलिस को सफलता मिली है.

 

स्थानीय थाना दुबहर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2021 धारा 376(3)/506 भा0द0वि0 व 3/4 (2) पॉक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद तुरहा निवासी ग्राम ओझवलिया, थाना दुबहर को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बसरिकापुर बाजार प्राइमरी स्कूल के पास से 10.35 बजे गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई.

गौरतलब है कि पिछले करीब 06 माह से उपरोक्त अभियुक्त राकेश कुमार तुरहा द्वारा एक अवयस्क लड़की उम्र करीब 16 वर्ष के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार / दुष्कर्म किया जाता रहा। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी. अभियुक्त फरार चल रहा थी जिसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)