8 से 26 फरवरी तक निःशुल्क राशन वितरण, ओटीपी से भी मिलेगी सुविधा

live blog news update breaking

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फरवरी माह का निःशुल्क राशन वितरण 8 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित अवधि में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलो गेहूं व 25 किलो चावल, कुल 35 किलो राशन निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 1 किलो गेहूं और 4 किलो फोर्टिफाइड चावल, कुल 5 किलो खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।

जिन लाभार्थियों का अंगूठा ई-पॉस मशीन पर प्रमाणीकरण में फेल होगा, उन्हें 26 फरवरी को ओटीपी आधारित प्रॉक्सी से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र कार्डधारकों से समय पर उचित दर की दुकानों से राशन प्राप्त करने की अपील की है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel