Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिपाहियों का रवैया यही रहा तो लोग वोट डालने नहीं जाएंगे
  • जिला जवार

सिपाहियों का रवैया यही रहा तो लोग वोट डालने नहीं जाएंगे

जगह-जगह गोष्ठियां, मानव श्रृंखला व तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि लोग जागरुक होकर मतदान करें. वही पुलिस विभाग लोगों को पाबंद करने के कहीं एक जगह बैठकर नाम पूछ कर सूची बना ले रहे हैं.
News Desk 25 January, 2017 1 minute read
POLICE

बैरिया (बलिया)। एक तरफ जहां चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है. जिले में जगह-जगह गोष्ठियां, मानव श्रृंखला व तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि लोग जागरुक होकर मतदान करें. वही पुलिस विभाग लोगों को पाबंद करने के कहीं एक जगह बैठकर नाम पूछ कर सूची बना ले रहे हैं. इससे गांव के भोले भाले लोग पाबंद हो जाने पर भय ग्रस्त हो रहे हैं. इस तरह की कार्रवाई से मतदान केंद्र पर लोग वोट करने कम पहुंचे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा.

भय मुक्त माहौल में वोट डलवाने की बजाय सिस्टम ही खौफ पैदा कर रहा 

चुनाव में लोगों को पुलिस द्वारा पाबंद करने की अवधारणा यही है कि अपराधी, दबंग, झगड़ालू, मतदान केंद्र पर विवाद करने वाले, लोगों को मतदान करने से रोकने वालों या व्यक्ति विशेष को वोट देने के लिए दबाव बनाने वालों को पुलिस खोज कर चिन्हित करें और उन्हें पाबंद करें. ताकि लोग निर्भय होकर मतदान करें. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो. विवादास्पद परिस्थितियां उत्पन्न होने पर अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रत्याशी, उनके परिवार के सदस्य, उनके समर्थक भी पाबंद किए जाते रहे हैं. इस नियम की यही अवधारणा है, लेकिन वास्तव में पुलिस ऐसा कर रही है? इस पर सवालिया निशान लग रहे हैं.

जो आज तक थाने नहीं गया और ना ही पुलिस उसके दरवाजे पर कभी आई, वह भी पाबंद

उदाहरण स्वरूप बैरिया थाना क्षेत्र के लगभग 200 मतदाताओं वाले देवकी छपरा गांव को लिया जा सकता है. इस गांव के लिए बनाई गई पुलिस की सूची में शिक्षक जो चुनाव ड्यूटी में जाते हैं, गांव के ऐसे भोली-भाली मानसिकता वाले लोगों को शामिल किया गया है. जिनका ना तो किसी दलगत राजनीति में सक्रियता रही है, ना किसी साधारण विवाद में भी थाने तक गए हैं, ना ही ग्राम पंचायत सदस्य पद तक के लिए कभी प्रत्याशी बने हैं और ना ही पूर्व में उनके यहां कभी पाबंद लोगों की सूची लेकर कभी सिपाही आया है. उस गांव में सूची लेकर हस्ताक्षर बनवाने पहुंचे सिपाही के हाथ में पाबंदी लिस्ट में अपना नाम आने पर लोग आश्चर्यचकित होकर सामूहिक रूप से हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिए और कहा कि हम मतदान करने ही नहीं जाएंगे. अगर हमसे सरकार को वोट डलवाना ही होगा तो हमारे यहां पाबंद लोगों के दरवाजे दरवाजे वोट देने की व्यवस्था पुलिस अपने देख रेख मे कराए.

लोगों ने अपना जमानत भी कराने से इंकार कर दिया है

यह भी आरोप लगाया कि इसमें एक जाति विशेष के लोगों को ही पाबंद किया गया है. जिनका कभी किसी भी विवाद से वास्ता ही नहीं रहा है. चुनाव की तो बात ही अलग है. लोगों ने अपना जमानत भी कराने से इंकार कर दिया. सूची में शामिल प्राथमिक विद्यालय शिक्षक कामेश्वर मिश्र ने तो यहां तक कहा कि भाई आपने तो हमें पाबंद कर दिया. इसी का हवाला देते हुए हम चुनाव ड्यूटी भी नहीं करेंगे. मतदान के दिन अपने घर में रहेगे. लोगों का आरोप था कि एक पार्टी विशेष का कार्यकर्ता जो हलके के सिपाहियों के आगे पीछे चलता रहता है. उसी से पूछ कर एक जगह बैठ कर ही यह सूची तैयार कर ली गई है. इशारे पर पुलिस ने यह सूची तैयार किया है. उसकी मंशा है कि यहां के लोग डर कर वोट देने ही नहीं जाएं. इससे उसकी पार्टी को लाभ होगा.

जाति विशेष के प्रतिष्ठित परिवारों को चुन चुन कर पाबंद किया जा रहा 

एक जाति विशेष के सम्मानित परिवारों का चुन-चुन कर सूची में नाम लिखना कहां का न्याय है. चुनाव आयोग व भारतीय कानून व्यवस्था की मनसा के प्रतिकूल एक जगह बैठ कर हलके के सिपाही किसी एक अपने चहेते से पूछकर सूची बना रहे हैं. देवकी छपरा गांव की सूची तो बानगी भर है. लगभग सभी गांव का यही हाल है, जिसका असर यह है कि शरीफ गरीब व गांव के दबे कुचले लोग चुनाव के दिन मतदान केंद्र की तरफ जाने से भी कतराएंगे. आश्चर्य तो यह है कि ऐसी सूची को लेकर गांव में पहुंचने वाले सिपाहियों से जब गांव के लोग सूची गलत होने की बात कहते हैं, तो यही कानून के रखवाले सिपाही लोगों को यह समझाते हैं कि यह सूची कुछ नहीं है. कोई प्रत्याशी सामूहिक रुप से वकील खड़ा करा कर आपकी जमानत करा देगा. इस सूची से कुछ नहीं होगा. यानी कानून के मकड़जाल में उलझाकर फिर कानून को हल्का बनाकर प्रस्तुत करने की कवायद भी चल रही है. पुलिस अपने दायित्वों का खुद निर्वहन करने के बजाय दूसरों से पूछकर काम कर रही है.

Tags: बैरिया विधानसभा

Post navigation

Previous: मौनी अमावस्या स्नान 27 को, सुरक्षा कड़ी  
Next: लोकहित अमर ज्योति सेवा समिति की बैठक

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.