
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के महोबा जिले में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही दलित युवती के साथ हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म कांड को लेकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है। पार्टी की तरफ से इस बारे में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
कांग्रेस के सीयर ब्लाक के अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में जुटे लोगों ने एक सुर में कहा कि महोबा की इस होनहार दलित बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। कहा कि युवती को प्रयागराज से अगवा कर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना का शिकार बनाया गया जो बहुत ही शर्मनाक घटना है। पीड़िता नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताते चलें कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने बताया है कि किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा को उस वक्त अगवा कर लिया गया था जब वह कोचिंग जा रही थी। पीड़िता ने बयान में बताया है कि उसे प्रयागराज ले जाया गया था. उसे रास्ते में इंजेक्शन दिया गया और बंधक बना कर रखा गया. इस दौरान उसे सिगरेट से दागा गया और मारपीट कर दुष्कर्म किया गया. किसी तरह वह बच निकली तो पुलिस को खबर की.
बलिया कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. इन्होंने सरकार से मांग की कि दलित बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी अपराधियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर लालू राम मिर्धा , विक्की पांडे ,देवानंद यादव ,कोकिल राम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

