राम इकबाल और ओमप्रकाश राजभर का जोरदार अभिनंदन

भाजपा द्वारा रसड़ा विधान सभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह एवं सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माल्यार्पण का जोरदार स्वागत किया.

बलिया के समस्त शिक्षण संस्थान 30 को बन्द रहेंगे

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया डॉ. राकेश सिंह ने अवगत कराया है कि कल 30 जनवरी को कक्षा एक से लेकर डिग्री कॉलेज तक के समस्त शिक्षण संस्थान जिलाधिकारी के आदेश से बंद रहेंगे.

बलिया नगर से लक्ष्मण गुप्ता होंगे सपा उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 06 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिसमें बलिया नगर से लक्ष्मण गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है.

केतकी सिंह चुनाव लड़ेंगी व विधायक भी बनेंगी – रविंद्र कुशवाहा

भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने मैरीटार स्थित आईटीआई के प्रागंण में रविवार को विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.

बुधवार से स्कूल से नहीं लौटी किशोरी, अपहरण का मुकदमा

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नरहनी गांव की एक नाबालिक छात्रा 25 जनवरी से ही स्कूल से वापस नहीं लौटी है. जिसे परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

शवयात्रियों की जीप पलटी, 11 जख्मी

नगरा-बलिया मार्ग पर शुक्रवार की रात बलिया से शवदाह कर परिजनों को लेकर वापस लौट रही कमांडर जीप असंतुलित होकर बछईपुर के समीप एक पेड़ से टकरा गई.

निशांत राज की तत्काल रिहाई की मांग ने जोर पकड़ा

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में छात्रों की बैठक महाविद्यालय प्रांगण में हुई. इसमें कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निशांत राज की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की गई.

अमहर गांव के पास मिला अधेड़ का ट्रेन से कटा शव

मऊ बलिया रेल मार्ग पर अमहर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह ट्रेन से कटे एक अधेड़ का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर

बलिया-रसड़ा मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप शनिवार की दोपहर दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

कुर्थिया गांव में झोपड़ी जल कर राख

सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में शनिवार की दोपहर मे रामधारी चौधरी के रिहायशी झोपड़ी मे आग लग गई. इस हादसे में झोपड़ी में रखा समान जल कर राख हो गया.

स्टेशन पर फिसल कर गिरा युवक, ट्रेन से पैर कटे

रसड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात चढ़ते समय पैर फिसल जाने के चलते युवक ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसका पैर कट गया.

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खाया जहर

सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के डूंहा बिहरा गांव में परिवारिक कलह के चलते 35 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. परिवार वाले गंभीर दशा में इलाज हेतु उसे बलिया ले गए हैं.

98वीं जयंती पर अपने मैनेजर सिंह को याद कर धन्य हुआ द्वाबा

श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी में क्षेत्र में द्वाबा के मालवीय के नाम से जाने जाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय ठाकुर मैनेजर सिंह की 98 जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई.

अब एफआईआर के लिए जूते घिस रहे

बैरिया थानांतर्गत बैरिया ग्राम पंचायत के रकबा टोला मोहल्ले से दरवाजे पर खड़ी राजू कुमार गुप्ता के बाइक 25 जनवरी की शाम लगभग 7:00 बजे चोरी हो गई है.

बालूपुर गांव में दिखा दुर्लभ बाज, भीड़ उमड़ी

क्षेत्र के बालूपुर गांव में दुर्लभ बाज के अचानक पाए जाने से लोगों की भीड़ लग गई. इस दौरान गांव के ही प्रबुद्ध लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग तथा प्रशासन को दी गई.

हरदिया में ईंट भट्ठे पर छापेमारी में शराब बरामद

सिकंदरपुर पुलिस ने क्षेत्र के हरदिया गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा पर गुरुवार को देर शाम छापा मारकर शराब व उसे बनाने के उपकरण बरामद किया है. साथ ही इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सिकंदरपुर में सड़क हादसों में दो युवक घायल

सिकंदरपुर नगर में अलग -अलग स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.