जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर में बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
हल्दी गांव में एक 11 वर्षीय लड़का गंगा नदी में आई बाढ़ में गुरुवार को डूब गया, आस-पास के लोगों ने अथक प्रयास के बाद बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
रसड़ा क्षेत्र के डेहरी गांव स्थित सैयद बाबा के स्थान पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बलिया जनपद समेत गाजीपुर- मऊ के पहलवानों ने अपने दांव- पेच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
बांसडीह तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कोलकला, चांदपुर सहित तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
जिले के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं, ऐसे में शासन-प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुस्तैद है। अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी राहत कार्यों में लगाई गई है और उन्हें कोई भी कोताही नहीं बरतने के साफ निर्देश हैं.
बाढ़ से मचे हाहाकर के बीच कुछ तस्वीरें ऐसी आईं हैं जो इस त्रासदी के बीच मुस्कुराने का मौका देती है। जिले में गंगा की बाढ़ के पानी का तांडव चरम पर है। इस बाढ़ के बीच ही एक बारात निकली।
सड़क पर बछड़े से टकराकर असंतुलित हुई भाजपा के बूथ अध्यक्ष भास्कर राय की बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरनई खिजिरपुर तथा बिङहरा के बीच हुई।
ASM कॉन्वेंट स्कूल, वैसहा गांव (थाना सुखपुरा) की एक स्कूल बस बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पटपर गांव (थाना सुखपुर) में एक तेज़ रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर का शिकार हो गई। हादसे के समय बस में लगभग 50 छात्र सवार थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार,
नए पुल पर आवागमन देख प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आग बबूला हो गए और बीच सड़क पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जमकर फटकार लगा दी.वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से इस कदम को जनहित का बताए जाने से चर्चाएं गर्म हैं कि एक ही पार्टी के नेता अलग-अलग सुर में क्यों बोल रहे हैं.
भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष और कर्मचारी नेता वाल्मीकि शर्मा करीब तीन दशकों की डाक विभाग की सरकारी सेवा से रिटायर हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर डाकविभाग के कर्मचारियों, भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और भारतीय मंजदूर संघ की
आजमगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बलिया मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव तथा मंडी सहायक ओम प्रकाश को मंडी से ही रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इस दौरान मिठाइयों में मिलावट या घटिया और खराब हो चुकी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है
विधायक उमाशंकर सिंह ने अपने पुत्र यूकेश सिंह के जन्मदिन पर अपने संसाधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा को हर सुविधा से सुसज्जित, वातानुकूलित अस्पताल बनाने का ऐलान किया है