Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर गंगा, शहर के 5 वार्ड प्रभावित, बैरिया क्षेत्र में 42 गांव बाढ़ प्रभावित
  • Front Page
  • बैरिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर गंगा, शहर के 5 वार्ड प्रभावित, बैरिया क्षेत्र में 42 गांव बाढ़ प्रभावित

आज तक गंगा के बढ़े हुये जलस्तर के कारण तहसील सदर व तहसील बैरिया के कुल 42 गाँव प्रभावित हुए है
General Desk 5 August, 2025 1 minute read
Ballia flood 5 AUG

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण जनपद बलिया में बाढ़ की स्थिति बन गई है। आज गंगा का जल स्तर 59.83 मी० है। यह जलस्तर खतरा बिन्दु 57.615 मी० से 2.215 मी. अधिक है तथा अभी तक के उच्चतम जलस्तर से 60.39 मी0 (2016) से 0.56 मी0 कम है।

आज तक गंगा के बढ़े हुये जलस्तर के कारण तहसील सदर व तहसील बैरिया के कुल 42 गाँव प्रभावित हुए है। नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद बलिया में 05 वार्ड प्रभावित हुये है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को 17453 पकाये गये भोजन के पैकेट्स वितरित किये जा चुके है। यह कम जारी है। बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों को 2400 बाढ़ राहत सामग्री (राहत किट) का वितरण कराया जा चुका है। यह क्रम जारी है.

आज तहसील बैरिया के ग्राम उदई छपरा में एक मकान गंगा के कटान में कटा है। इस प्रकार आज तक 22 मकान एवं 24 झोपडी कटे हैं । गंगा नदी के कटान के कारण प्रभावित /क्षतिग्रस्त हुये मकान स्वामियों को गृह अनुदान की धनराशि का वितरण की कार्यवाही की जा रहा है । बाढ़ प्रभावित सभी गॉवों में कुल 229 नावें चलायी जा रही हैं। इसके साथ ही एन०डी०आर०एफ० की 34 सदस्यीय टीम डिप्टी कमाण्डेण्ट के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावितों के लिए तैनात है। एन०डी०आरoएफ० के पास भी ০4 नावें उपलब्ध है।

प्रशासन का दावा राहत कार्य सुचारू और सब तक पहुंच रहा

जनपद में बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों की चिकित्सीय सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। प्रत्येक गाँव में मेडिकल टीमें तैनात कर चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। अब तक 5707 व्यक्तियों को उपचारित कर दवाईयाँ दी गई हैं। 10537 ओ०आर0एस० पैकेट, 23194 क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा चुका है। यह क्रम जारी है बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरेलू पशुओं की देखभाल के लिए भी पशु चिकित्सा विभाग की टीम लगातार सक्रिय है।

प्रत्येक गॉव मे पशुचिकित्सा अधिकारी तैनात किये गये है। उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवार के पशुओं की देखभाल, टीकाकरण आदि की कार्यवाही की जा रही है। अबतक 6038 जानवरो की जॉँच और टीकाकरण किया जा चुका है। इसके साथ नौरंगा तहसील बैरिया और तहसील सदर में पशुओ के चारे और भूसे का पर्याप्त बंदोबस्त किया गया है और आवश्यकतानुसार वितरण कराया जा रहा है।

सड़को के कटान के सम्बन्ध लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड को सक्रिय किया जा चुका है तथा विद्युत विभाग को विद्युत जनित घटनाओं के नियन्त्रण हेतु फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिये गये है। बाढ प्रभावित सभी परिवारो को शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराया जा रहा है। बाढ से प्रभावित छोटे बच्चों के लिए दृध की भी व्यवस्था कराई गयी है।

बाढ़ प्रभावित गॉवो में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है और उसके माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट बलिया में जनपदीय आपदा नियन्त्रण कक्ष स्थापित है। जिसका सम्पर्क नम्बर 9454417979, 05498-220832, 05458-220235 व टोल फ्री नम्बर 1077 है। जनपदीय आपदा नियन्त्रण कक्ष में 24X7 (अहर्निश) अधिकारियो व कर्मचारियों की तैनाती कर बाढ़ सम्बन्धी समस्त सूचनाओं, शिकायतों और सूझाव को प्राप्त कर बाढ़ प्रभावितो की मदद करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया बाढ़ बलिया समाचार सरयू नदी हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia-कार से बचने की कोशिश में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, मौत
Next: Ballia-युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्नी और उसका प्रेमी शक के घेरे में

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.