रास्ता विवाद को लेकर डेढ़ माह पूर्व हुई मारपीट की घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

नगरा थाना क्षेत्र के नरही के पंडितपुरा मौजे में 24 अगस्त 2021को सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मार पीट हो गई, जिसमें दोनों पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मारपीट में एक पक्ष के 40 वर्षीय परमानंद को गम्भीर चोट आई थी. दोनों पक्ष थाने पर गया किन्तु आरोप है कि पुलिस परमानन्द के पक्ष को थाने से भगा दिया. वहीं दूसरे पक्ष के लोगो का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा भी दर्ज कर ली. घायल युवक को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए, जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में गिरफ्तार किये जाने की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

धरनारत समाजवादीयो को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए किसानों के खून से नहा रहे हैं. पिछले 10 माह से आंदोलन कर रहे किसानों को हत्या करके नहीं डराया जा सकता. लखीमपुर खीरी के घटना की जितनी निंदा किया जाय वह कम है.

शांति बैठक में दुर्गा पूजा और दशहरा को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कर शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील

उभांव थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान मादक पदार्थ सेवन न करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मेले के दौरान शान्ति भंग करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा.

मकान के अंडर ग्राउंड में पानी में डूबने से तीन वर्षीय मूक बधिर बालक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालोनी निवासी देवेंद्र कुमार मद्धेशिया का तीन वर्षीय पुत्र देवांश मद्धेशिया अपने घर के समीप खेलते खेलते एक भवन के अंडर ग्राउंड में जा गिरा. अंडर ग्राउंड में बारिश का पानी भरने से देवांश डूब गया. परिजन देवांश को पानी में तैरते देख अवाक हो गये. आनन – फानन में परिजन मासूम को अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मरा हुआ घोषित कर दिया.

लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के चतुर्मास व्रत के निमित्त श्री राम जानकी मंदिर में बैठक संपन्न

बैठक में तय हुआ कि 20 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तगण स्वामी जी को निमंत्रण पत्र देने के लिए, प्रस्तावित यज्ञ स्थल जनेश्वर मिश्र सेतु से सुबह 7 बजे चंदौली यज्ञ स्थल पर जाएंगे.

समाजवादी पार्टी ने निकाली जनजागरण साइकिल यात्रा

पूर्व विधायक सुभाष यादव ने विधायक पर निशाना साधते हुए कई गम्भीर आरोप लगाए. कहा कि बैरिया की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गयी है, इन सड़कों पर धान रोपा जाय तो खेत से अच्छा पैदावार होगा.

दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर हल्दी थाने पर पीस कमेटी की बैठक

पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस गया नहीं है. कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालन किया जाएगा. मूर्ति पंडाल स्थल व रामलीला स्थान पर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए आयोजन किया जाएगा. किसी प्रकार का कोई हादसा व विवाद न हो, इसलिए आयोजक एवं मंदिर के कमेटी के लोग अपना वोलेंटियर रखें. पुलिस से जो भी आपकी अपेक्षाएं होंगी वह पूरी की जाएगी.

लगातार हो रही बारिश से गरीब परिवारों के कच्चे घर टूटे

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हम लोगों के गांव के प्रधान प्रतिनिधि बलिया रहते हैं. हम लोगों ने उनसे पक्के घर  के लिए बोला हैं. उनके तरफ से आश्वासन मिला है.

जनता महंगाई की मार से त्रस्त- नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने एक जनसभा कहा-“भाजपा की सरकार कह रही है कि साढ़े चार लाख रोजगार नौकरी दे दी है. क्या मठ में दी है नौकरी?”

अतिवृष्टि के कारण दीवार व छप्पर गिरा, बाल बाल बचे लोग

ग्रामसभा नराछ के वास्तविक लोग जो अभी तक सरकारी आवास से वंचित रहे. जो मड़ई व टाटी में जीवन यापन कर रहे थे उसे भी भारी वर्षा ने छीन लिया.

मनियर के बिजली उपकेंद्र में घुसा पानी, 36 घंटे से बिजली सप्लाई ठप

मनियर बिजली केंद्र में सीड़न एवं पाइप के माध्यम से पानी घुस आया है जिससे लगातार शनिवार की सुबह से ही बिजली सप्लाई बंद है.

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए कास्टरब्रिज स्कूल पहुंचे

सभी प्रवेशार्थी कौंसिलिंग एवं प्रवेश कर लिए आज प्रातः 11 बजे कास्टरब्रिज स्कूल में उपस्थित रहें.

राष्ट्रनिर्माण में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का योगदान अमिट है और सदैव रहेगाः प्रो० कल्पलता पाण्डेय

विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक निदेशक डाॅ गणेश कुमार पाठक ने कहा कि गांधी जी के विचार सर्वतोमुखी रहे हैं. नारी शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, स्वच्छता आदि पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं. यही कारण है कि सरकारें उनके विचारों को अपना रही हैं।

विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के मौके पर विधि जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

“विश्व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

त्रिकालपुर के पास सड़क पर बने गड्ढों में एक के बाद एक फंस रहे ट्रक, तीन दिन में सिर्फ 9 घंटे ही यातायात चला, बाकी समय जाम

गुरूवार की रात से लेकर अगर साढ़े आठ घण्टे को छोड़ शनिवार की शाम तक अनवरत जाम लगा रहा. समाचार लिखे जाने तक उक्त गड्ढे से न तो ट्रक निकल पाई थी न मार्ग से जाम समाप्त हुआ था.

बारिश की वजह से अधिकारी नहीं पहुंचे लेकिन शिक्षकों और बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

शनिवार को आयोजित होने वाले मतदाता जागरूकता रैली में अधिकारियों को भी शामिल होना था किंतु मौसम खराब होने की वजह से अधिकारी इस रैली में नहीं पहुचे

CHC Sonbarsa

बैरिया में सड़क पर बने गड्ढे से दुर्घटना, ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल

बैरिया निवासी ई-रिक्शा चालक संजय कुमार ने बताया कि अनवरत बरसात से एनएच 31 पर बने सभी गड्ढे पानी से भरे हुए है.

पिता की मौत का गम पुत्र बर्दाश्त नहीं कर सका, सोलहवीं से एक दिन पहले मौत

एक साल के अंदर इस घर से  तीन अर्थियां निकली जिससे यह पूरा परिवार सदमे में आ गया है एवं बुरी तरह से टूट चुका है.

लगातार बारिश से नगरा में सड़कों और गलियों में भारी जलजमाव, नगर पंचायत के कार्यों पर उठ रहे सवाल

नगर पंचायत ने कुछ जगहों पर साफ-सफाई की खानापूर्ति करते हुए जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली

लगातार बारिश से जलनिकासी व्यवस्था फिर बेनकाब, थाने,सड़कों पर घुटने तक जलजमाव

परिसर के अन्दर खण्ड विकास अधिकारी सीयर का कार्यालय भी है. जलभराव के चलते  कोई भी शिक्षक व अन्य कर्मचारी के स्कूल परिसर में जाने के लिए घुटने भर पानी से होकर कार्यालय में जाना पड़ा.