dubahad_thana

Ballia News: नामजद आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चिपकाया गया, पुलिस ने गांव में कराई मुनादी

 थाना प्रभारी दुबहड़ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कमलेश प्रजापति चंदौली जिले में फर्जी एवं अवैध तरीके से जमीन खरीद-फरोख्त के धंधे में लिप्त था

Hospital_Ballia

दुबहर में पति-पत्नी खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आए, महिला की हालत गंभीर

महिला बिजली की जद में आ जाने के कारण बुरी तरह झुलस गई. आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति में उसका इलाज जारी है.

Death

Ballia News: मछली पालन के लिए खोदे तालाब में डूबने से बालक की मौत, इकलौता पुत्र था शिवा

बड़ी मठिया अखार निवासी शिवा गिरि (12 वर्ष) पुत्र वकील गिरि मछली पालन के लिए बने तालाब में खेलते हुए गिर गया जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई.

dubahad_thana

अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

दुबहड पुलिस ने अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में थाना दुबहड़ पुलिस को सफलता मिली है.

कोतवाली में पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर

दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर ब्यासी निवासी दीनदयाल प्रसाद (55) के पत्नी हिरामुन्नी देवी ने अपने ही पति पर सुबह करीब छः बजे के आसपास धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुचाया.

नगवा गांव में नवनिर्मित कोशलेश सदन में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा

दुबहर क्षेत्र के नगवा गांव में नवनिर्मित कोसलेश सदन श्री राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान की शोभा यात्रा गाजे – बाजे के साथ धूम – धाम से निकाली गई.

शिवपुर दीयर नई बस्ती में लगी आग सब कुछ जलकर राख

दुबहर क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती में रविवार की देर रात्रि में अचानक आग लग गई. आग से गांव में अफरा- तफरी मच गई. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा

दुबहर क्षेत्र के नगवा गांव स्थित नवनिर्मित कौशलेश सदन, श्रीराम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व गुरुवार की सुबह नवनिर्मित मंदिर से भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई

मंगल पांडे की धरती से निकाली मतदाता जागरूकता रैली सैकड़ों लोग हुए शामिल

शासन के निर्देशानुसार सोमवार को नगवा स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ हुआ

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक का नगवा ढाले पर क्षेत्रीय जनों ने किया जोरदार स्वागत

शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा बलिया के प्रधानाचार्य रवि राय को भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ का गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय सह संयोजक बनाए जाने पर क्षेत्र के शिक्षकों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा अखार ढाले पर स्वागत किया गया.

विद्युत उप केंद्र दुबहर से जुड़े गांवों में आज आपूर्ति रहेगी ठप

विद्युत उपकेंद्र दुबहर से जुड़े सभी गांवो पर रविवार की सुबह 09 बजे से लेकर लगभग दिन के 03 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

repura_aag

रेपुरा गांव के नट बस्ती में लगी आग, घर गृहस्थी का सारा सामान हुआ राख

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा में बिगत रविवार की रात करीब 08:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी नट परिवारो के घर में आग से भैस, पड़ीया, बकरिया,मुर्गिया सहित मोटरसाइकिल, साईकिल सहित नगदी रुपये समेत गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया.

mangal_pandey_jaynti

शहादत दिवस पर याद किये गए अमर शहीद मंगल पांडे

देश में 1857की क्रान्ति में शहीद मंगल पाण्डेय का अहम स्थान है.  सोमवार को उनका बलिदान दिवस के अवसर पर कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पाण्डेय के आदमकद प्रतिमा के समक्ष आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए फूल, माला, चढ़ा कर लोगों ने नमन किया.

nagwa_mangal_pandey

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय को पैतृक गांव नगवा में दी श्रद्धांजलि

जनपद के नगवा गांव की मिट्टी में जन्मे महापुरुष शहीद मंगल पांडेय के शहादत दिवस के मौके पर सोमवार के दिन मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों ने नगवा स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

omprakash_nagwa

शहीद स्मारक समिति ने अतिथियों को किया सम्मानित, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने जताया आभार

1857क्रान्ति के अग्रदूत शहीद मंगल पाण्डेय की जन्मस्थली पर स्थापित शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक सोसायटी नगवा के परिसर में शहीद मंगल पाण्डेय की शहीद दिवस आठ अप्रैल चौबीस को कांग्रेस नेता सोसायटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में मनाया गया .

dubhad_teacher

दुबहर में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को दी गई भाविनी विदाई

दुबहर शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखार के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सोनपुर कला शिक्षा क्षेत्र दुबहर पर किया गया, जिसमें अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे.

dubahad_thana

झारखंड का बालक बलिया से गायब , प्राथमिकी दर्ज

दुबहर थाना क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे से एक 4 वर्षीय बालक सुबह लगभग 8.30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे पर मजदुरी करने वाला रितेश महतो पुत्र नंदू महतो झारखंड प्रदेश निवासी स्थानीय
थाना पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया. स्थानीय थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया. मु.अ.स.56/ 2024 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दिया.

baithak_police

शांति समिति की बैठक में त्योहार को भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय

दुबहर आगामी नवरात्रि पर्व एवं ईद-उल-फितर त्योहार में शांति एवं सुरक्षा के मद्देनज़र दुबहर थाना पर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

teacher_farewell

आदर्श शिक्षक के रूप में अवकाश ग्रहण करने पर दी गई भावभीनी विदाई, विदाई समारोह में भावुक हुए बच्चे

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखार पर शनिवार के दिन प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे.

ganga_arti

भारतीय संस्कृति के आधार है गाय, गंगा गायत्री- धनुष दास

दुबहर क्षेत्र के त्रिदंडी स्वामी गंगा घाट पर बाल संत धनुष दास के अवतरण दिवस के अवसर पर लोक कल्याणार्थ गंगा पूजन, रुद्राभिषेक व गंगा आरती का आयोजन किया गया.