दुकान में घुसकर मारपीट के आरोपी को पुलिस ने ढाई महीने बाद दबोचा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. शहर कोतवाली पुलिस ने एक दुकान पर हमला बोलकर मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को करीब ढाई महीने बाद गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। मामला 17 दिसम्बर 2025 का है।

वादी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि आरोपियों ने हॉकी, डण्डे, लोहे की राड आदि से उसकी दुकान पर हमला कर दिया। इस दौरान मेरे दुकान पर काम करने वाले दो लड़कों को मार-पीटा गया। दो दुकानों में तोड़फोड़ कर आरोपी दुकान में रखे मोबाइलों व पैसे भी अपने साथ लेकर गये। मामले में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम जुटी थी।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस टीम के उप किरीक्षक सौरभ कुमार सिंह मय हमराह कां. प्रवेश तिवारी, संदीप कुमार यादव व जयसिंह के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त हरेराम पुत्र रामबचन (निवासी पाण्डेयपुर मिश्र, थाना फेफना, बलिया) को कटहल नाले के पास से गिरफ्तार किया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel