Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सिकंदरपुर कंकाल केस: शराब पिलाने के बाद कर दी थी दोस्त नवीन की हत्या, आरोपी बृजेश राय पकड़ा गया
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर कंकाल केस: शराब पिलाने के बाद कर दी थी दोस्त नवीन की हत्या, आरोपी बृजेश राय पकड़ा गया

सिकंदरपुर पुलिस ने नवीन कुमार के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी बृजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है
General Desk 13 August, 2024 1 minute read
Brijesh Rai Sikandarpur

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया

 

सिकंदरपुर,बलिया. पिछले दिनों सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी युवक नवीन कुमार का कंकाल, कपड़े आदि मिलने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर काफी सवाल उठाए गए थे। अब सिकंदरपुर पुलिस ने नवीन कुमार के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी बृजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। बलिया एसपी विक्रांत वीर ने इस मामले में विस्तार से जानकारी दी।

आरोपी बृजेश राय को कूड़ा मोड़ के पास से अवैध असलहा व कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल हथियार और रक्तरंजित कपड़े भी बरामद किया  गया।

बताते चलें कि दिनांक 09.07.2024 को थाना सिकन्दरपुर पर नवीन कुमार पुत्र राम रतन ग्राम भाटी पोस्ट बनहरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया की गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। इस मामले में बृजेश राय पुत्र स्व. अवधेश राय, नैन पत्नी स्व. अवधेश राय, प्रियंका राय पुत्री अवधेश राय, राकेश उर्फ रिंकू राय पुत्र जनार्दन राय निवासीगण भाटी थाना सिकन्दरपुर को आरोपी बनाया गया था।

नवीन कुमार के लापता होने के 34 दिन बाद 3. अगस्त 2024 को उसका कंकाल, पैंट-शर्ट व चप्पल आदि दियरा क्षेत्र खरीद घाट सिकन्दरपुर में मिले थे। नवीन कुमार के पिता रामरतन ने कपड़ों, चप्पल आदि की पहचान की थी और दावा किया था कि कंकाल उनके पुत्र का ही है। इसके बाद सिकंदरपुर थाने पर काफी हंगामा हुआ था। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस मामले में नवीन कुमार की हत्या की बात कहते हुए पुलिस पर दबाव में काम करने की बात कही थी।

उधर नवीन कुमार के परिवार ने आरोप लगाया था पुलिस नवीन कुमार की गुमशुदगी पर तुरंत कार्रवाई की होती तो शायद वह बच जाता। परिवार का कहना था कि नवीन कुमार आखिरी बार बृजेश राय के साथ ही गया था।

नवीन कुमार का कंकाल मिलने और इस मामले में काफी किरकिरी होने के बाद सिकंदरपुर पुलिस सक्रिय हुई थी। 12 अगस्त को थानाध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक मय पुलिस टीम के साथ लखनपार की तरफ मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भाटी के नवीन कुमार के अपहरण एवं हत्या की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त बृजेश राय अपनी रिश्तेदारियों में लुक छुप कर आ जा रहा है और न्यायालय में हाजिर होने की फिराक में अपने रिश्तेदारों के साथ इंतजाम करने में लगा हुआ है और आज वह लखनपार की तरफ से नहर के रास्ते होते हुए खेजूरी की तरफ रास्ते से निकल सकता है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक हमराही पुलिस बल के द्वारा ग्राम किकोढ़ा जाने वाले तिराहा पर पहुंचकर गाड़ाबंदी कर आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग कर आरोपी को दबोच कर नियंत्रित कर पकड़ लिये। पकड़े हुए व्यक्ति ने अपना नाम पता बृजेश कुमार राय पुत्र स्व. अवधेश राय ग्राम भाटी थाना सिकंदरपुर बताया। जिसकी जामातलाशी लेने पर उसके पैंट के फेट मे 01 अदद देसी तमन्चा बरामद हुआ तथा पहने पैट की दाहिनी जब से एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस का कहना है कि बृजेश राय गहराई से पूछताछ की गई तो बताया कि उसके ही गांव का नवीन राम उसका मित्र था. हम दोनों एक साथ मिलकर कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते थे उसी के सिलसिले में मेरा 57000 (सत्तावन हजार ) रुपए नवीन पर बकाया था। मेरे द्वारा कई बार मांगने पर नवीन ने मेरा पैसा नहीं चुकाया था। इसी वजह से मेरा नवीन से विवाद हुआ था फिर दिनांक 30/06/24 को मैं नवीन को अपने मोटरसाइकिल से उसके घर से ले आया, मैंने सिकंदरपुर में नवीन को शराब पिलाई और खुद भी पी फिर मैं उसे अपना बकाया मांगा तो नवीन ने मना कर दिया।

आरोपी बृजेश राय ने बताया कि वह नवीन को अपने साथ अपनी बरामद मोटरसाइकिल पर बिठाकर शराब पिलाने के बहाने घाघरा नदी के किनारे लेकर आया और नवीन के धुत हो जाने के बाद एक धारदार कटर ब्लेड से वार करके नवीन की हत्या कर दी। उसका मोबाइल निकाल लिया था। हत्या करने के बाद मैंने नवीन का शव मूंज की झाड़ियां के बीच मौजूद एक गड्ढे में रखकर उसके ऊपर से कुश मूंज डालकर छुपा कर वहां से भाग निकला था।

बृजेश ने वह कटर ब्लेड खरीद रोड और मोबाइल दूसरी जगह छुपा दिया था। उस घटना के बाद से ही नवीन के घर वाले और पुलिस बृजेश को ढूंढ रही थी और मैं वह अपनी रिश्तेदारियों में लुक छुप कर रह रहा था।

नवीन ने इस घटना के बारे में अपनी मां नैनकुमारी और अपनी बहन प्रियंका को घटना के बारे में बताकर और यह बात कर कि अगर कोई मेरे बारे में या नवीन के बारे में पूछने आता है तो यही बताना कि मेरा बेटा भी उसी दिन से गायब है । उसका भी पता नहीं चल रहा है । उसने बताया कि मै जिस कटर ब्लेड से उसकी हत्या की थी वह कटर ब्लेड रक्त व रंजित कपड़े बरामद करा दूंगा । पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के जुर्म स्वीकारोक्ति के बयान के आधार पर उपरोक्त बरामदगी कर ली गई।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार बृजेश राय सिकंदरपुर सिकंदरपुर पुलिस हत्या

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक केतकी सिंह और उपेंद्र तिवारी पहुंचे हसनपुरा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Next: बालक-बालिकाओं के साथ हो रही यौन हिंसा से बचने के लिए किया गया जागरूक

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
Sikandarpur Nahar me body
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

You may have missed

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.