Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • दुबई में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार विषय पर सेमिनार का आयोजन, पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ जज हुए शामिल
  • देश दुनिया

दुबई में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार विषय पर सेमिनार का आयोजन, पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ जज हुए शामिल

Central Desk 13 October, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Seminar on International Human Rights organized in Dubai, senior judges of Patna High Court attended

पटना. दुबई स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में पटना हाईकोर्ट के जस्टिस माननीय संजय कुमार और अंजनी कुमार शरण ने भाग लिया और अपने विचार को श्रोताओं के समक्ष रखा।

कार्यक्रम का आयोजन बिहारीमूल के दुबई निवासी श्री रवि शंकर चंद ने किया जो दीनदयाल उपाध्याय ग्लोबल फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। इस कार्यक्रम में दुबई में रह रहे अप्रवासीय भारतीय और खासकर बिहार के लोगों ने जोर शोर से हिस्सा लिय। कार्यक्रम की खास बात ये रही की बिहार और भारत के लोगों को शायद ये पहली बार भारत के संविधान और मौलिक अधिकारों के बारे में सीधे तौर पे उच्य न्यायालय के न्यायाधीशों से बातचीत और संवाद का अवसर मिला।

दुबई स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में पटना हाईकोर्ट के जस्टिस माननीय संजय कुमार और अंजनी कुमार शरण ने भाग लिया.

 

बिहार के जानेमाने आईपीएस विकास वैभव ने भी ऑनलाइन जुड़कर अपने विचार रखे और लेट्स iNSPIRE बिहार संस्था के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में लेटस इंस्पायर बिहार के दुबई शाखा ने भी खूब सहयोग दिया।
जस्टिस संजय कुमार ने संयुक्त राष्ट के नीतियों और इतिहास के बारे में बताया और भारत के संविधान के मूल भाव में जो लोकतंत्र निहित है उसपर जोर दिया। संविधान के निर्माण में बिहार के ही सच्चिदान्द सिन्हा के योगदान को भी विशेष तौर पे याद किया गया।

दुबई स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में पटना हाईकोर्ट के जस्टिस माननीय संजय कुमार और अंजनी कुमार शरण ने भाग लिया.

जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने सेमिनार में उपस्थित बिहार के लोगों से अपने मातृभूमि बिहार और भारत के विकास में सहयोग देने पर जोर दिया और बिहार में इन्वेस्ट करने की सलाह दी। उन्होंने विश्व में मानव अधिकार को संविधान के ढांचे में मजबूती से बांधने की बात कही और साथ ही भारत में न्यायालय व्यवस्था में मानवाधिकार की प्राथमिकता पर चर्चा किया।

 

श्री विकास वैभव ने कहा कि हमारा स्वप्न अपने जीवन काल में ही उस विकसित बिहार के निर्माण का है जिसमें शिक्षा अथवा रोजगार के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़े और जो अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के अनुसार पुनः संपूर्ण भारतवर्ष का मार्गदर्शन कर सके तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान कर सके ।

 

रवि चंद ने इस संवाद को ऐतिहासिक बताते हुए बिहार के न्यायाधीश संजय कुमार , अंजनी कुमार शरण और आईपीएस विकास वैभव को दुबई में रह रहे ३ लाख बिहार मूल के लोगों से जुड़े रहने और मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया। रवि चंद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के सिंद्धांत की चर्चा की और कहा की समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक विकास से ही अपने राज्य और देश का विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान बिहार के व्यवसायी श्री शोभित कुमार भी उपस्थित रहे।

(पटना से सर्वेश कश्यप की रिपोर्ट)

Related

Tags: #attended #HumanRights #International #Organized #Patna #Seminar #seniorjudges

Post navigation

Previous: टेंपो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल
Next: संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी शिवनारायण स्वामी जी महाराज के 306 वें अवतरण दिवस पर देश विदेश के अनुयायियों ने लिया भाग

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.