Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बलिया में राष्ट्र सेविका समिति के बहनों ने बैंड के धुन पर निकाली राम शोभा यात्रा
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

बलिया में राष्ट्र सेविका समिति के बहनों ने बैंड के धुन पर निकाली राम शोभा यात्रा

गायत्री परिवार से संबंधित बालिकाओं ने किया शंख वादन श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गृह जनसंपर्क महाअभियान समिति ने किया नेतृत्व
Central Desk 19 January, 2024 1 minute read
In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.
बलिया में राष्ट्र सेविका समिति के बहनों ने बैंड के धुन पर निकाली राम शोभा यात्रा
गायत्री परिवार से संबंधित बालिकाओं ने किया शंख वादन
श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गृह जनसंपर्क महाअभियान समिति ने किया नेतृत्व

 

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

बलिया. श्रीराम मन्दिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गृह जनसंपर्क महाभियान समिति के नेतृत्व व विश्व हिन्दू परिषद के संयोजकत्व में राष्ट्र विद्या भारती बलिया इकाई द्वारा डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की बहनों द्वारा नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बालिका विद्यालय से प्रारम्भ होकर कुंवर सिंह चौराहा, स्टेडियम, एनसीसी तिराहा, तिखमपुर, पुनः एनसीसी तिराहा, मिड्ढी चौराहा, टी.डी. कॉलेज चौराहा से होते हुए पुनः बालिका विद्यालय पहुंची.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

इस शोभायात्रा में अयोध्या, मथुरा, काशी का प्रतिनिधित्व कर रही झांकी सबका ध्यान बरबस आकर्षित कर रही थी. अयोध्या की झांकी में श्रीराम दरबार, मथुरा की झांकी में कृष्ण व उनके मित्र व काशी की झांकी में शिव परिवार के रूप में बच्चे सबका मन मोह रहे थे.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

शोभायात्रा में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के वेश में कन्या भारती की शुभ्रा व रानी लक्ष्मीबाई की सहयोगी झलकारी बाई के रूप में वैष्णवी शोभायात्रा का नेतृत्व कर रही थी. इस शोभायात्रा में शबरी के वेश में छात्रा भक्ति का, भारत माता के वेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. वहीं गंगा माता रूप की झांकी बलिया का प्रतिनिधित्व कर रही थी.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने बैंड की धुन पर यह शोभायात्रा निकाली थी.
गायत्री परिवार से सम्बंधित बालिकाओं द्वारा शंख का वादन किया गया.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि पांच सौ वर्षों बाद हमारे आराध्य पुनः अयोध्या में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं, यह हमलोगों का सौभाग्य है कि हम इस पल के साक्षी बन रहें हैं.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

यह सौभाग्य हमे ऐसे ही नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए लाखों रामभक्तों ने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान किया, तब जाकर यह पुण्य फलित समय आ पाया है. आज उनकी आत्मा भी स्वर्ग से इस अभूतपूर्व पल का दर्शन कर हर्षित होंगी.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व राममय हो गया है. लाखों बलिदानियों के बलिदान स्वरूप हम इस पल के साक्षी बन रहे है.उन्होंने इस अवसर पर आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक बृजमोहन सिंह, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, जिला प्रचारक विशाल, संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे, विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. स्वस्तिका पांडेय, प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह, मारुति नन्दन तिवारी, कोषाध्यक्षा श्रीमती वणिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती वणिका अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे, वीरेंद्र सिंह के साथ अन्य मातृ शक्तियां एवं बन्धु उपस्थित थे.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जिराबस्ती से निकली भव्य राम शोभायात्रा

स्थानीय नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीरा बस्ती बलिया के छात्र-छात्राओं ने श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उल्लासित जनमानस के लिए कई झांकियां सहित एक बड़ी शोभायात्रा हनुमानगंज स्थित ब्लॉक से नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती तक निकाली गई, जिसमें हनुमानगंज गांव को अंदर से स्पर्श करते हुए निकली झांकियां बहुत ही आकर्षक मंत्र मुक्त कर देने वाली थी जिसमें श्रीराम दरबार लव -कुश झांकी ,शबरी की झांकी , विशेष आकर्षण अद्भुत थी.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

झांकी का शुभारंभ डॉक्टर चंद्रशेखर पाण्डेय विद्यालय के अध्यक्ष ताराचंद्र जी व प्रधानाचार्य प्रेम शरण मिश्र ने अग्रसर कदमताल से प्रारंभ हुई. मार्ग में बहुत ही सम्मान के साथ लोग देख रहे थे. जगह-जगह पुष्प वर्षा व मिष्ठान वितरण किया गया. विद्यालय के समिति सदस्य ललन प्रसाद गुप्त ने पुष्प वर्षा किया.

In Ballia, sisters of Rashtra Sevika Samiti took out Ram Shobha Yatra to the tune of the band.

विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सराफ ने झांकी का आरती पूजन किया व सभी भैया बहनों का मिष्ठान वितरण किया. प्रधानाचार्य प्रेम शरण मिश्रा ने बताया कि राम एक राष्ट्र पुरुष हैं. इनका व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणादाई है.
इस अवसर पर आचार्य गण साथ-साथ चल रहे थे व भैया बहनों को निर्देशित कर रहे थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज श्रीराम मंदिर

Post navigation

Previous: बलिया में पारम्परिक और भव्यतापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : डीएम
Next: जे एन सी यू में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने की नैक टीम की समीक्षा बैठक

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.