Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • बलिया- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी के उपलक्ष्य में की शस्त्र पूजा
  • Front Page

बलिया- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी के उपलक्ष्य में की शस्त्र पूजा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक विजयादशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा बलिया नगर के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के क्रीडांगन में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
General Desk 11 October, 2024 1 minute read
Rss Ballia 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक विजयादशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा बलिया नगर के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के क्रीडांगन में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

इस दौरान अस्त्र-शस्त्र पूजन के साथ ही शक्ति की आराधना की गयी. इस उत्सव को लेकर स्वयंसेवकों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला. उत्सव की शुरुआत प्रभु श्रीरामजी के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलिया के प्रतिष्ठित चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ0 अनिल कुंबले सोनी, सह जिला संघचालक डॉ0 विनोद सिंह, सह नगर संघचालक बृजमोहन ने दीप जलाकर, फूल चढ़ा कर व शस्त्र पूजन कर किया.

 

मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन में अजेय शक्ति होती है. आसुरी शक्ति को परास्त करने के लिए मां दुर्गा की पूजा की जाती है. इस दिन सभी स्वयंसेवक शस्त्रों की पूजा करते हैं और भगवान राम के धर्म के प्रति ध्येय का सम्मान करते हैं.

उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने सन् 1925 को विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी. कुछ स्वयंसेवकों को लेकर संघ आगे बढ़ा और आज यह वटवृक्ष की तरह फैल चुका है.  संगठित रहने पर हमें कोई भी शक्ति परास्त नहीं कर सकती है. यह हमें संघ की नित्य शाखा से काम करने की प्रेरणा मिलती है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों में प्रभु श्रीराम के आचरण की झलक मिलती है। कलियुग में दान ही अमूल्य है और संघ के स्वयंसेवक अपने समय का दान करतें हैं. उन्होंने आगे बताया कि स्वयंसेवकों को शारीरिक रूप व मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहिए.

सन 2025 में अक्टूबर से संघ का शताब्दी वर्ष का प्रारम्भ होगा जिसमें संघ के कार्य विस्तार की योजना है. इसी क्रम में उन्होंने पंच परिवर्तन की बात कही.

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ0 अनिल सोनी ने कहा कि आज के दिन हम शस्त्र की पूजन कर शक्ति की उपासना करते हैं ताकि सज्जन शक्तियों को जागृत कर समाज में बदलाव लाया जा सके लेकिन हमें शस्त्र के साथ शास्त्र पर भी ध्यान देना होगा, हमें बल के साथ विवेक पूर्ण ज्ञान भी होना चाहिए. आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है और यह राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है.

उन्होंने मंचस्थ अतिथियों व स्वयंसेवकों का धन्यवाद करते हुए सभी को विजयादशमी उत्सव की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक योग व्यायाम और दंड प्रदर्शन, नियुद्ध व घोष का प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक रामकुमार थे. अतिथियों का परिचय नगर कार्यवाह रवि सोनी द्वारा कराया गया.

इस अवसर पर विभाग प्रचारक अंबेश, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, जिला कार्यवाह अरुण मणि, सौरभ पांडेय, सौरभ परिहार सह नगर कार्यवाह भोला आदि अन्य कार्यकर्ता व स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Post navigation

Previous: सपा नेता रामगोविंद चौधरी लखनऊ में सड़क पर धरना पर बैठ गए
Next: बलिया का एक ऐसा गांव जहां कई दशको से हिन्दू-मुस्लिम मिलकर करते है दुर्गा पूजा का आयोजन

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.