Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • सोनभद्र हत्याकांड / पीड़ितों से मिलने के बाद प्रियंका ने 26 घंटे का धरना खत्म किया
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

सोनभद्र हत्याकांड / पीड़ितों से मिलने के बाद प्रियंका ने 26 घंटे का धरना खत्म किया

घोरावल (सोनभद्र) के उम्भा गांव में हुए नरसंहार में मारे गए ग्रामीणों के परिजन शनिवार को चुनार गेस्ट हाउस में पिछले 24 घंटे से अघोषित रूप से नजरबंद प्रियंका गांधी से मिले. गेस्टहाउस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को देख पीड़ित परिवारों की महिलाएं फफक पड़ीं और प्रियंका से लिपट कर रोने लगीं. प्रियंका गांधी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिलाया.
News Desk 20 July, 2019 1 minute read
PRIYANKA_GANDHI_3

वाराणसी। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के दो मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. सोनभद्र में हुए जातीय नरसंहार के पीड़ितों के परिजनों से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में मुलाकात करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका ने यहां मंदिरों में दर्शन किए.

Finally met the families of the Ubbha massacre. What they have been through is unimaginably brutal and unjust. Every single Indian should stand with them in the name of humanity. pic.twitter.com/232oJITUjj

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 20, 2019

क्या इन आँसुओं को पोंछना अपराध है? pic.twitter.com/HdPAEkGJGj

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 20, 2019

मिर्जापुर से निकलने के बाद कांग्रेस नेता वाराणसी गईं और यहां काल भैरव मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की. उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुष्मिता देव, वाराणसी से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार रहे अजय राय और पार्टी नेता अजय कुमार लालू मौजूद रहे. मंदिर में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. लोकसभा चुनाव के दौरान अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के बीच उन्होंने 20 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. इसके अलावा पार्टी के उम्मीदवार रहे अजय राय के लिए लोकसभा चुनवा के दौरान शहर में रोड शो करने से पहले भी वह काशी विश्वनाथ मंदिर गई थीं.

https://www.facebook.com/laliteshpati/videos/1633058193492375/?t=1


इससे पहले घोरावल (सोनभद्र) के उम्भा गांव में हुए नरसंहार में मारे गए ग्रामीणों के परिजन शनिवार को चुनार गेस्ट हाउस में पिछले 24 घंटे से अघोषित रूप से नजरबंद प्रियंका गांधी से मिले. गेस्टहाउस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को देख पीड़ित परिवारों की महिलाएं फफक पड़ीं और प्रियंका से लिपट कर रोने लगीं. प्रियंका गांधी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिलाया. चुनार गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवारों के लगभग 15 लोगों को सोनभद्र जिला प्रशासन ने काफी उहापोह के बाद प्रियंका गांधी से मिलवाया. इसके पहले पीड़ित परिवारों को गेस्ट हाउस के मुख्य द्वार पर रोक दिया गया, जिससे प्रियंका नाराज हो गईं. प्रियंका के कड़े और तल्ख रुख को देखकर अफसर भी सकते में आ गए. प्रियंका खुद मुख्य द्वार पर जाने लगीं तो पुलिस ने उन्हें रोका, फिर पीड़ितों के परिजनों को अंदर बुलाया गया, जहां प्रियंका गांधी ने उनसे मुलाकात की.

Priyanka Gandhi Vadra (Congress General Secretary for Uttar Pradesh East)visited Kashi Vishwanath temple & Kaal Bhairav temple, in Varanasi to offer prayers today.
मिर्जापुर से निकलने के बाद कांग्रेस नेता वाराणसी गईं और यहां काल भैरव मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की. उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की.


इस दौरान प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रशासन न उन्हें परिवारों से मिलने दे रहा है और न ही पीड़ित परिवारों को यहां आने दे रहा है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के सिर्फ दो रिश्तेदारों को मुझसे मिलने दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि भगवान जाने इनकी मानसिकता क्या है? आप थोड़ा दबाव बनाइए, उन्हें आने दीजिए. प्रियंका ने कहा कि प्रशासन की मानसिकता मेरे समझ से परे है. वे लोग इतने दर्द में मुझसे मिलने आए हैं, लेकिन प्रशासन न मुझे जाने दे रहा है और न उन्हें आने दे रहा है. जिनसे मिलने मैं आई थी, उन्हें मुझसे मिलने आना पड़ रहा है. पीड़ित परिवारों से बात करते हुए प्रियंका भावुक भी हो गईं. प्रियंका ने कहा कि वह धारा-144 का उल्लंघन नहीं करना चाहतीं, फिर भी सरकार उन्हें पीड़ितों से मिलने नहीं दे रही.

इसे भी पढ़ें – मुझे सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने दिया जाए या जेल भेज दिया जाए – प्रियंका


उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार दोपहर प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने के दौरान नारायणपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने रोक लिया और उन्हें हिरासत में लिया. फिर उन्हें चुनार गेस्ट हाउस लाया गया, जहां पिछले 24 घण्टे से वे अघोषित रूप से नजरबंद हैं. प्रियंका गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी रही. प्रियंका पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात किए बिना वापस जाने को तैयार नहीं थीं.
देर रात अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अपना रुख कुछ लचीला भी किया था और पीड़ितों के परिजनों से कहीं भी मुलाकात को तैयार हो गई थीं, लेकिन प्रशासन ने कोई आश्वासन नहीं दिया. इसके बाद प्रियंका को मनाने के लिए शुक्रवार रात करीब 11 बजे वाराणसी से एडीजी ब्रजभूषण और कमिश्नर दीपक अग्रवाल भी पहुंचे, लेकिन दो दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला.

ADG Varanasi, Commissnor Varanasi division and other senior Police & Govt officials leaving Chunar Qila at 1.15 am pic.twitter.com/ceyk4Rg2k0

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 19, 2019

प्रियंका ने कहा कि 24 घंटे हो चुके हैं. मैं सोनभद्र के गोलीबारी मामले के पीड़ितों से मिलने तक और जब तक मुझे मिलने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक मैं नहीं जाउंगी. सोनभद्र में प्रियंका की जिद के आगे आखिरकार योगी सरकार झुकी और पीड़ित परिवारों से प्रियंका गाँधी की मुलाकात हुई. 26 घंटे के धरने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में मारे गए आदिवासियों के घर वालों से मुलाकात हुई.

वाराणसी एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्हें घोरावल में पीड़ितों से मिलने जाने नहीं दिया जा रहा

Trinamool Congress (TMC) delegation sit on a dharna at Varanasi airport, after they were stopped by police at the airport. They were on their way to meet the victims of Sonbhadra's firing case. pic.twitter.com/MS86BGTQDX

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 20, 2019

बलिया में भी दिनभर चली कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की लुकाछिपी

शनिवार को पूरे दिन बलिया जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा. इस दौरान पुलिस ने जनपद के कई स्थानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और घंटों बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया. सोनभद्र जनपद के घोरावल में हुए सामूहिक नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को रोके जाने व हिरासत में लिए जाने से बिफरे कांग्रेसी शनिवार को जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के नेतृत्व में जैसे ही रोडवेज बस स्टैंड पर सोनभद्र जाने के लिए पहुंचे ही थे कि शहर कोतवाल विपिन सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस कोतवाली लेकर चली गई. तकरीबन तीन घंटे बाद सभी को रिहा भी कर दिया गया. इस मौके पर हरिशंकर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, विजयानंद पांडेय, पवन कुमार चौबे, सरिता श्रीवास्तव, शिव प्रताप ओझा, ऊषा सिंह, भोला दुबे, अभिषेक पाठक, प्रशांत पांडेय, अन्नू पांडेय, विवेक ओझा आदि मौजूद थे. इधर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल को पुलिस ने गुरुद्वारा रोड उनके आवास से निकलते समय गिरफ्तार कर आक्डेनगंज पुलिस चौकी में घंटों नजर बंद रखने के बाद शाम को छोड़ दिया.

Priyanka Gandhi Vadra met the family members of the victims of Sonbhadra firing incident that claimed lives of 10 people, in Chunar. Priyanka Gandhi Vadra visited Kashi Vishwanath temple & Kaal Bhairav temple, in Varanasi to offer prayers, later today.

Tags: मिर्जापुर वाराणसी विश्वनाथ मंदिर सोनभद्र

Post navigation

Previous: शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी और सोनिया गांधी, दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक
Next: सोनभद्र हत्याकांड: कांग्रेसियों का पाप, अपराधियों से सपा का लिंक – योगी आदित्यनाथ

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.