Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सोनभद्र हत्याकांड: कांग्रेसियों का पाप, अपराधियों से सपा का लिंक – योगी आदित्यनाथ
  • ब्रेकिंग न्यूज

सोनभद्र हत्याकांड: कांग्रेसियों का पाप, अपराधियों से सपा का लिंक – योगी आदित्यनाथ

योगी ने एक बार फिर कहा कि यह पाप कांग्रेस के समय में ही किया गया था. जिन लोगों ने अपराध किया है उनके संबंध समाजवादी पार्टी से हैं. जांच में पारदर्शिता बरती जाएगी और 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
News Desk 21 July, 2019 1 minute read
YOGI_SONBHADRA

सोनभद्र। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को हत्याकांड के तीन दिन बाद सोनभद्र पहुंचे. यहां उन्‍होंने हत्याकांड के पीड़ित परिवार वालों से उम्‍भा गांव में जाकर मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने प्रत्‍येक मृतक के परिवार वालों को 18.50 लाख रुपये देने की घोषणा की. साथ ही प्रत्‍येक घायलों को 2.5 लाख रुपये देने का ऐलान किया. इससे पहले सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की थी. यहां योगी ने एक बार फिर कहा कि यह पाप कांग्रेस के समय में ही किया गया था. जिन लोगों ने अपराध किया है उनके संबंध समाजवादी पार्टी से हैं. जांच में पारदर्शिता बरती जाएगी और 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

UP CM on Sonbhadra firing case: Govt has ordered to suspend police personnel responsible. Today I have ordered to provide compensation of Rs. 18.5 lakh to the bereaved families of the deceased&Rs. 2.5 lakh to the injured, from CM Relief Fund under SC/ST provisions. pic.twitter.com/wn1lIUFO7z

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 21, 2019

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जमीन खेती के लिए यूज हो रही थी, उसे पब्लिक ट्रस्ट को कैसे दी गई. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन को जबरन कब्जा किया गया. फिर इसे पब्लिक ट्रस्ट को सौंप दी गई. सोनभद्र हत्याकांड के नाम पर कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहाकर अपने कुकर्मों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह ज्यादा दिन तक छिपेगा नहीं. योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे. योगी ने कहा कि मैंने खुद डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे व्यक्तिगत तौर पर मामले की निगरानी करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जमीन पर काफी समय से विवाद था. वारदात के बाद एसडीएम, सीओ, एसओ सहित हल्का और बीट के सभी सिपाही निंलबित कर दिए गए हैं. साथ ही इस जमीन विवाद की जांच अपर मुख्य सचिव राजस्व को सौंप दी गई है.

Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath met and interacted with family members of those who lost their lives in Sonabhadra firing incident, at Umba village in Sonbhadra, today. pic.twitter.com/eSVFg1Jzkv

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 21, 2019

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं थीं. वह पीड़ितों से मुलाकात के लिए सोनभद्र जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. प्रशासन उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले गया. जहां वह 26 घंटे तक धरने पर बैठीं रहीं. बाद में शनिवार को प्रशासन ने पीड़ितों से उनकी मुलाकात करवाई. इस दौरान प्रियंका ने सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख रु. की मदद देने का ऐलान किया था.

उम्भा गाँव के पीड़ितों की आवाज का जब कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, न्यायपसंद लोगों ने साथ दिया तब उप्र सरकार को भी लगा कोई गम्भीर घटना घटी है।

आज जो घोषणाएँ की गयी हैं उनपर जल्द अमल हो। आदिवासियों को जमीन का मालिकाना मिले और सबसे जरूरी कि गाँव के लोगों को पूरी सुरक्षा हो।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 21, 2019

उप्र के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूँ। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है।

उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 माँगो को माना जाएगा।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 21, 2019

17 जुलाई को प्रधान यज्ञदत्त करीब 200 लोगों को लेकर घोरावल थाना इलाके के उम्भा गांव पहुंचा. उन लोगों के पास गंड़ासे और अवैध तमंचे थे. प्रधान ट्रैक्टरों से खेत की जबरन जुताई करवाने लगा. इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो प्रधान के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया था. इस दौरान हुई हिंसा में दस लोग मारे गए थे. जबकि 28 अन्य घायल हो गए थे.

UP CM on Sonbhadra firing case: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath on Sunday met the family members of the people who were gunned down over a land dispute in a village in state’s Sonbhadra district. Speaking to reporters after meeting the kin of the victims, the UP Chief Minister described the firing in Sonbhadra as an ”unfortunate incident.”The monk-politician also ordered the suspension of police personnel who were found responsible for laxity on their part.

Tags: भाजपा मुख्यमंत्री यूपी योगी आदित्यनाथ सपा सोनभद्र हत्याकांड

Post navigation

Previous: सोनभद्र हत्याकांड / पीड़ितों से मिलने के बाद प्रियंका ने 26 घंटे का धरना खत्म किया
Next: आकाशीय बिजली के चपेट में आए किशोर की मौत, विवाहिता व किशोर झुलसे

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.