Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News: बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान,कहा शासन की मंशा के अनुसार 18 घंटे मिले बिजली
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

Ballia News: बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान,कहा शासन की मंशा के अनुसार 18 घंटे मिले बिजली

लोगों का कहना है कि स्थानीय दुबहर विद्युत उपकेंद्र से बिना रोस्टर प्रणाली, अघोषित बिजली कटौती एवं विद्युत आपूर्ति में मनमानी के कारण दुबहर विद्युत फीडर से जुड़े समस्त गांवों के उपभोक्ता त्रस्त हैं.
General Desk 18 July, 2024 1 minute read
Power Cut

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक, बलिया

दुबहर, बलिया . उमस भरी भीषण गर्मी के बीच मिनट-मिनट पर बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों का कहना है कि स्थानीय दुबहर विद्युत उपकेंद्र से बिना रोस्टर प्रणाली, अघोषित बिजली कटौती एवं विद्युत आपूर्ति में मनमानी के कारण दुबहर विद्युत फीडर से जुड़े समस्त गांवों के उपभोक्ता त्रस्त हैं.

लोगों का आरोप है कि बिजली कब आएगी ? कब जाएगी ? किसी को कोई पता नहीं रहता है. उसमें भी जर्जर विद्युत तारों के बार-बार टूटने, कभी कहीं से-कभी कहीं से फ्यूज उड़ने, जंपर उड़ने तथा लो वोल्टेज के समस्या के कारण और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

किसी प्रकार की मरम्मत आदि की समस्या आने पर दुबहर विद्युत फीडर से जुड़े कर्मचारियों द्वारा फोन तक रिसीव नहीं करने के कारण वाध्य होकर प्राइवेट लाइन मैनों को 300/ से 1000 रुपए तक देकर मरम्मत कराना पड़ता है. इस उमस भरी भीषण गर्मी में लोग विशेषकर बच्चे और बूढ़े बिलबिला जाते हैं.

बिजली चले जाने के बाद अंधेरे में मच्छरों, कीड़े-मकोड़ों तथा विषैले जीव-जंतुओं का प्रकोप बढ़ जाता है. दिन तो दिन रात में भी प्राय: बिजली के रोस्टर प्रणाली या आने-जाने का यही हाल है. जिसके कारण लोग रात-रात भर जाग-जागकर शासन’-प्रशासन को कोसते हुए समय व्यतीत करते हैं.

इस संबंध में क्षेत्र के अखार, नगवा, शिवपुर दियर नई बस्ती-बेयासी, जनाड़ी, अड़रा-पांडेयपुर, घोड़हरा, दुबहर, ओझा कछुआ, रामपुर टीटिही, विशुनपुरा आदि दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं सनी सिंह, शशिकांत सिंह,चंद्र कुमार पाठक, पंकज सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, धनजी यादव, भुवर यादव, पवन गुप्ता, विनोद पासवान, अशोक पांडेय, कमलेश पांडेय, राजनाथ सिंह, राधेश्याम पांडेय, विक्रांत सिंह, अंगद सिंह, अनूप पासवान, अंकित सिंह, अशोक सिंह, बिट्टू मिश्रा, पंकज मिश्रा, गोलू दुबे, सुशील दुबे, बबलू चौबे आदि लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है। कहा कि यदि अविलंब रोस्टर प्रणाली एवं विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के आलाधिकारियों सहित शासन प्रशासन की होगी.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बिजली कटौती बिजली गुल

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Next: जला ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे में बदलने का आदेश है लेकिन बलिया के इस गांव में 15 दिन से इंतजार

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.