गंगा की लहरों ने चौबेछपरा में जमकर तबाही मचाई

चौबेछपरा में गुरुवार को अचानक तेज कटान शुरू हो गया और पलक झपकते राजनारायण मिश्र, राजकिशोर मिश्र और रामकेशरी देवी के रिहायशी मकान नदी मे विलीन हो गए. कटान को देखते हुए चौबेछपरा के अधिसंख्य मकानो पर दिल-दहलाने वाले हथौडे चलने लगे. एक साथ दर्जन भर मकानों पर चल रहे हथौड़ों की आवाज से आस-पास के लोगों का कलेजा कांप रहा है.

गलतबयानी को लेकर आजम का पुतला फूंका

कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के के छात्र नेताओं ने बुलंदशहर की घटना पर गलत बयान देने वाले आजम खां का कुंवर सिंह चौराहे पर पुतला फूंका. उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम के बाद छात्र नेताओं की बैठक छात्र संघ भवन में हुई. जिसमें एक स्वर से इस घटना की निंदा की गई.

दस्तक के प्रशिक्षण कैम्प का उद्घाटन आज

दस्तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा 30 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प का उदघाटन 5 अगस्त को जापलिनगंज स्थित सदानन्द शिशु विद्या मन्दिर में दिन में 1:30 बजे होगा.

विद्यालय परिसरों को हरा-भरा कराने के लिए चलाया अभियान

जनपद के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर को हरा-भरा करने का अभियान चला रखा है.

माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दिया धरना

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय धरना गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया गया. इसमें भारी संख्या में शिक्षकों ने भागीदारी की.

संघर्षों के प्रतीक थे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र

छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर जिला सहकारी संघ के सभागार में याद किया गया. समारोह की अध्यक्षता समाजवादी विचारक विजेंद्र कुमार मिश्र ने किया.

ओझवलिया को पूर्ण साक्षर घोषित करने में भी हैं अड़ंगे

बलिया के सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया को पूर्ण साक्षर घोषित किया जाना है. इसकी समीक्षा के लिए लोक शिक्षा केंद्र ओझवलिया पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ब्रह्मा राम सिंह पहुंचे. उन्होंने लोक शिक्षा केंद्र पर तैनात प्रेरक विजयलक्ष्मी से अब तक संपन्न परीक्षाओं में शामिल नवसाक्षरों के बारे में जानकारी ली.

चार माह का भुगतान एक साथ करने का बीएसए ने दिए निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने कार्यालय पर मानव संपदा और निरीक्षण रिपोर्ट को पूर्ण करने की समीक्षा की. डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए.

शिक्षकों की अनुपस्थिति पर छात्रों ने जताया आक्रोश

मथुरा महाविद्यालय छात्र संघ भवन में गुरुवार को छात्र नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में महाविद्यालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था भ्रष्टाचार और शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर आक्रोश जताया गया.

नागपुर में नवविवाहिता ने की खुदकुशी

कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में गुरुवार की दोपहर में चांदनी (20) पुत्री परशुराम माली ने अपने कमरे में फ़ांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उसकी शादी इसी वर्ष मई में हुई थी. अपने ससुराल से तीन दिन पहले ही वह मायके आई थी.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग हजारों की क्षति

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से अच्छेलाल तुरहा के घर में आग लग गई. इस आग में उसके गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया. अच्छे लाल शहर के माल गोदाम चौराहे पर लिट्टी बनाकर बेचता है. आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया.

काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत

बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतनी सराय में मकान निर्माण का कार्य करते समय पहाड़ी पुर निवासी राजू यादव (52) की मौत हो गई. बताया गया कि राजू यादव कई दिनों से सतनी सराय में मकान निर्माण का काम कर रहा था.

उचित दर की 15 दुकानें निलम्बित

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जुलाई महीने में 15 उचित दर की दुकानें निलम्बित की गयी. जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि जुलाई माह में 110 औचक निरीक्षण किया गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को

सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृदुल दूबे ने बताया कि मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष तौर पर बैंक मामले आदि (लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामले) सम्बन्धित एवं अन्य प्रकार के वादों जैसे दीवानी, फौजदारी, उत्तराधिकार, मोटर दुर्घटना एवं अन्य छोटे-छोटे वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौता के आधार पर 13 अगस्त को किया जायेगा.

राज्य कर्मचारियों की महा हड़ताल 10 से

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने बुधवार को बलिया जनपद के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एक विशाल सभा को संबोधित किया.