शांति समिति की बैठक में उठा खस्ताहाल सड़क का मुद्दा

दशहरा व मोहर्रम के मद्देनजर रविवार को शान्ति समिति की बैठक पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक में नगर निवासी खालिद जहीर ने जामा मस्जिद के समीप रास्ता खराब होने तथा नाले की पटिया टुटने, चन्दायर बल्लीपुर निवासी इकबाल ने रास्ते की समस्या, और पशुहारी निवासी मु़ अब्बासी ने बिजली के तार नीचे लटके होने आदि की समस्या उठाई.

एसडीएम ने चरौंवा के कोटेदारों को निलंबित किया

बिल्थरारोड के उप जिलाधाकारी बाबू राम ने क्षेत्र के चरौवा गांव के राशन वितरण में अनियमिता पाए जाने पर तीन कोटे की दुकानों को रविवार को निलंम्बित कर दिया. इस कार्रवाई से राशन माफिया सकते में है.

शहीद की पत्नी को सौंपा प्लाट के कागजात

कश्मीर के उड़ी में शहीद राजेश कुमार यादव की पत्नी को सौंपे गए प्लाट के कागजात. रविवार को लखनऊ के एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ दुबहर यादव डेरा पहुंचे.

सीएम का संदेश लेकर शहीद के घर पहुंचे नीरज शेखर

उड़ी आतंकी हमले में शहीद दुबहर यादव डेरा निवासी राजेश कुमार यादव के घर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश लेकर रविवार को सुबह राज्यसभा सांसद नीरज शेखर पहुंचे.

प्राथमिक विद्यालय सहोदरा शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ में शनिवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया

अनुदानित होंगे मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ बलिया के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मतीउर रहमान ने लखनऊ से लौट कर बताया कि स्थायी मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल जल्द ही अनुदानित होंगे.

अधिकारों में कटौती पर बिफरे पंदह के ग्राम प्रधान

पंदह ब्लाक के डवाकरा हाल में ग्राम प्रधानों की हुई बैठक में ग्राम पंचायतों में राशन कार्ड में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों का मुद्दा छाया रहा. साथ ही ग्राम प्रधानों का हो रहे उत्पीड़न व उनके अधिकार क्षेत्र में हो रही कटौती आदि समस्त समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त किया गया.

निकाला कैंडल मार्च,  फूंका पाक पीएम का पुतला

उरी स्थित आर्मी बेस पर आतंकी हमले में भारत के 18 सैनिकों के वीरगति प्राप्त करने के बाद से पाकिस्तान के प्रति जनाक्रोश शान्त नहीं हो रहा. रविवार के द्वाबा के पूर्व सैनिक सडक पर उतर आए, तो ज्ञान कुंज एकेडमी, बंशी बाजार, सिकन्दरपुर के छात्र छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला.

अजीमाबाद गली में चोरों ने चटकाए कई दुकानों के ताले

दिनदहाड़े नगर के रेलवे पानी टंकी स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने 200 रुपये पर हाथ साफ कर दिया. वही नगर के मेन रोड पर जामा मस्जिद के समीप स्थित चार दुकानों का ताला रात को चोरों ने तोड़ दिया.

बिजली बिल संग्रह केंद्र का लाभ उठाएं उपभोक्ता

नगर के विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की सुविधा के लिए नगर के शम्स कटरा में बिजली बिल संग्रह केन्द्र स्थापित किया गया है. जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग द्वारा अम्बुज इन्टरप्राइजेज को सौंपी गयी है.

महिला अस्पताल के नए ओपीडी का जायजा लिया

जिला महिला चिकित्सालय में बन रहे नए ओपीडी भवन का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने किया. उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से कार्य पूर्ण की अवधि सहित गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की. सचेत किया कि गुणवत्ता के सम्बन्ध में अगर शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

नौनिहालों को पिलाई अमृत बूंद

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने रविवार को जिला महिला चिकित्सालय में नवजातों को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया. उन्होंने दर्जनों नवजातों को दवा पिलाई.

प्रशासनिक लापरवाही ने ली बंदी की बेटी की जान

रविवार को जेल अधिकारियों की उदासीनता के चलते एक बंदी महिला की 6 माह की बेटी की जान चली गई. कई संस्थाओं ने जेल अधीक्षक एवं जेलर पर इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है.

पोलियो खुराक पिलाने के लिए खुले स्कूल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर पोलियो की दवा पिलाने के लिए रविवार को जिले में प्राथमिक विद्यालय खुले रहे और एमडीएम बना. प्रत्येक एबीएसए अपने क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण भी करते रहे. इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों को एमडीएम खिलाया गया. पोलियो की दवा पिलाने के साथ मतदाता पंजीकरण कार्य भी बीएलओ द्वारा किया गया.

मतदाता पंजीकरण कार्य का जायजा लिया

पात्र मतदाताओं का नाम युद्धस्तर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है. रविवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा फार्म जमा कराया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने भी बूथों पर जाकर निरीक्षण किया. निर्देश दिया कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले हर व्यक्ति नाम सूची में दर्ज करायें.

ताकि सद्भावपूर्ण माहौल में मनाया जाए मुहर्रम और नवरात्र

दुर्गा पूजा व मुहर्रम के त्योहार के मद्देनजर शनिवार की शाम को पीस कमेटी की एक बैठक पुलिस चौकी के प्रांगण में हुई.

सीताकुंड : पकड़े जाने पर चोर ने युवती को मारी गोली

हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुन्ड गांव में शनिवार को देर रात एक घर में चोर घुस गया. इसकी भनक लगने पर युवती ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने लगी. इससे पहले की लोग जुटते चोर ने य़ुवती को गोली मार दी और भाग खड़ा हुआ.

बैरिया में नेता मस्त, बाढ़ पीड़ित त्रस्त

सार्वजनिक वितरण अन्तर्गत बैरिया तहसील में वितरण के लिए अन्त्योदय का लगभग 2436 कुन्तल गेहूं, 1135 कुन्तल चावल व 865 कुतल चीनी तथा पात्र गृहस्थ परिवारों के लिये 8 हजार कुन्तल गेंहू व लगभग 5 हजार कुन्तल चावल प्रतिमाह आता है. फिर भी लाभार्थियों में नहीं मिलने का राग ही सुनने को मिलता है. होने वाली शिकायतें दबा दी जाती हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीबी मिश्र के कार्यों को सराहा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बैरिया विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता सीबी मिश्र के कार्यों व जनता की सेवा में तल्लीनता के लिए सराहना की हैं.

पचरूखिया में सर्प दंश से युवक की मौत

रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया गांव में सर्पदंश से उपेंद्र राम (18) की शुक्रवार की रात को मौत हो गई. वह रात को खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोने के लिए गया. इसी बीच पहले से बिस्तर पर बैठे सांप ने उसे डंस लिया.

पोलियो मुक्ति अभियान की रैली निकली

लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए शनिवार को पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान की विशाल रैली निकली. रैली का शुभारम्भ टाउन इण्टर कालेज चौराहे पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने हरी झंण्डी दिखाकर किया.