साफ सफाई किया, शिविर में मरीजों का मुफ्त परीक्षण

गांधी जयन्ती के अवसर पर भाजपा नेता ई. प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया.

शहीद राजेश यादव के अंगने में गूंजी किलकारी

पिता की शहादत के समय मां के गर्भ में चहलकदमी कर रही मासूम ने जब धरती पर कदम रखा तो एक तरफ लक्ष्मी के आगमन की खुशियां थी, तो दूसरी तरफ अनाथ होने का गम. लेकिन नियति के निर्णय से बेख़बर मासूम की किलकारियों ने पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया. मां भी मासूम की टकटकी और किलकारियों से संतोष कर ‘मां’ का आशीर्वाद मान सीने से लगा ली.

केक काट कर मनाया गांधी का बर्थ डे

रसड़ा के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनायी गयी. विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. दोनों महापुरुषों को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया.

नुक्कड़ नाटक के जरिए वोटरों को जागरूक किया

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में रविवार को माधोपुर उर्फ़ भरतपुर गांव में स्वच्छ भारत अभियान तथा मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर किया.

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान

दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय यादव व भाजपा नेता डॉ. उमेश चन्द के नेतृत्व मे रामलीला मैदान, दुर्गा मैदान,जल्पा रोड पर सफाई कर समाज मे एक सन्देश दिया गया.

घरेलु पिच पर पशुधन मंत्री रिजवी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

सपा राज में क्षेत्र में विकास की गंगा बही है. आगे भी विकास का क्रम जारी रहेगा. ऐसा कहना है प्रदेश के पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का. श्री रिजवी का रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया.

अनशन समाप्त कराने के नाम पर मुंह छुऔव्वल

गांधी व शास्त्री जयन्ती के अवसर पर अनशन समाप्त कराने की खानापूरी के नाम पर मुंह छुऔव्वल की गई. सीएचसी सोनबरसा मे क्रमिक अनशन पर पूछ नहीं होने पर आंदोलित युवकों ने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया.

रामलीला देखते समय जल्पामंदिर के छत से गिरी बच्ची

रामलीला मैदान में रामलीला देखते समय राहिलापली की एक छोटी सी लड़की सोनी (6) जल्पा मन्दिर के छत से अचानक गिर गयी, जिससे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई

राशन कार्ड फीडिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डों के फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है. इस कार्य का निरीक्षण करने शनिवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस अचानक पहुंच गये. डीएसओ के अलावा फीडिंग कर रहे आपरेटरों से फीडिंग सम्बन्धी जरूरी पूछताछ की.

सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन तीन को

उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को कम्पनी बाग में आयोजित की गयी, जिसमें सभी ब्लाकों के अध्यक्ष/मंत्री सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

रसड़ा में पत्रकार की बाइक ले उड़े उचक्के

रसड़ा कोतवाली के समीप खड़ी एक पत्रकार की बाइक पर शनिवार की शाम चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया. सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर सघन चेकिंग का अभियान चलाया, परन्तु पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी.

राम-केवट संवाद का मार्मिक प्रस्तुतिकरण

शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर सहित ग्रामीण अंचलों में देवी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा. वही घरों में कलश स्थापना कर मां देवी की पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गया.

शांति से मनाए त्योहार, एसपी देंगे इनाम – सीओ श्रीराम

रसड़ा कोतवाली परिसर में दुर्गापूजा एवं मोहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को उपजिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई.

मारपीट के मामले में सीयर के आरक्षी लाइन हाजिर

शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आरक्षी रजनीश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही इस प्रकरण में उन्होंने जांच का आदेश दिया.

साहब सेल्फी मोड में, मातहतों ने किया फ्लैग मार्च

शनिवार की शाम क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्यामदेव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने आगामी त्योहार दशहरा एवं मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च किया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से निकलकर नगरा मोड़ बस स्टेशन चौराहा होते हुए बाजार चौक के गांधी मुहल्ला भीखपुरा, बढ्ढा डोमनपूरा होते हुए हॉस्पिटल रोड की तरफ से चौकी प्रांगण में पहुंचा.

आदिवासी जन अधिकार रैली 3 को

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को जल्पा मंदिर के प्रांगण में हुई. इसमें सांगठनिक विषयों पर चर्चा के बाद पार्टी से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने एवं गोंड़ व खरवार समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने हेतु गांव के भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया

सीएचसी सोनबरसा में अनशनकारी अब करेंगे गांधीगीरी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में सड़क व महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी युवाओं का अनशन जारी रहा. तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि उनसे बातचीत करने तक नहीं पहुंचा.

सोनाडीह की भगवती ने किया था महाहनु का वध

बिल्थरारोड नगर के उत्तर में सोनाडीह स्थित देवी भागेश्वरी परमेश्वरी मन्दिर पूर्वांचल के ख्याति लब्ध शक्तिपीठों में से एक है. जहां शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार के सुबह से ही श्रद्धालुओं की पूजन अर्चन करने के लिए भारी भीड़ रही.