पतिदेव बजाते हैं प्रधानाध्यापिका की नौकरी

बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को जहां एक शिक्षिका का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया, वहीं तीन प्रधानाध्यापकों को सस्पेंड कर दिया. इसके अलावा दो प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

अंबाला से बलिया लाई गई 22 लाख की शराब

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम बसनही गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात शराब लदे ट्रक को पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने खुद पकड़ लिया. बरामद शराब की कीमत लगभग बाईस लाख बताई जा रही है. पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब माफिया भाग निकले.

अब रसड़ा में शौचालय खुलवाने के लिए ज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष बनारसी प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौप कर वार्ड संख्या तीन मिशन रोड में बंद पड़े शौचालय खुलवाने की मांग की.

मुरलीछपरा में भी खेल कूद प्रतियोगिता

शुक्रवार को बीआरसी मुरलीछपरा की ओर से परिषदीय खेल -कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार ने दीप जलाकर किया. इसके बाद उपजिलाधिकारी ने मार्चपास्ट की सलामी ली.

घपलेबाजी का आरोप लगा रोजगार सेवकों ने बोलती बंद की

ब्लाक मुख्यालय पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी रोजगार सेवकों ने तालाबन्दी रखा. किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को कार्यालय में घुसने नहीं दिया. बल्कि आज तो रोजगार सेवकों ने अपने मानदेय का ब्लाक एकाउन्टेन्ट, मनरेगा एकाउन्टेन्ट व सम्बन्धित अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग आठ लाख रुपये की घपलेबाजी का आरोप लगाया.

अब तेरा क्या होगा बैरिया

इलाके की सबसे व्यस्ततम सड़क बैरिया शहीद स्मारक मार्ग है. यह बैरिया से सुरेमनपुर तक है. इस पर साइकिल, पैदल, मोटरसाइकिल, टेम्पो व भारी वाहनों का दबाव बराबर बना रहता है. दुर्गा पूजा का मेला भी है. भीड़ और कई गुना बढ़नी है और बैरिया थाने के सामने सड़क पर दस ट्रकें व एक बस खड़ा कर दी गयी है.

चाक चौबंद होगी बलिया में बिजली सप्लाई – सांसद

सांसद भरत सिंह शुक्रवार को अपने नवकाटोला स्थित आवास पर चैपाल लगा कर बैरिया विधान सभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं. सभी लोगों से व्यक्तिगत बात कर उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया.

दूसरे दिन खूनी रफ्तार ने ली मां-बेटे की जान

नगरा मार्ग पर भड़ीकरा गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में कार व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे भांटी गांव निवासी सुधीर (30) व उनकी मां देवन्ती देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए परिवार वाले बलिया ले गए हैं

11000 अखंड दीप जलाए गए मां के दरबार में

सोमवार को लगभग ग्यारह हजार की संख्या में अखंड दीपक जलाये गए. देश के कोने कोने से लोग आकर मां का दर्शन पूजन करते है, वर्ष भर मां के धाम में शादी, मुंडन, कीर्तन एवं रामायण का आयोजन होता रहता है. मां के दर्शन मात्र से ही मानव का कल्याण हो जाता है, रामनवमी के दिन मा के धाम पर विराट मेले का आयोजन किया जाता है

मां कष्टहरणी के भक्त लक्ष्मण ने की थी लखनेश्वरडीह की स्थापना

मां कष्टहरणी का दर्शन करने के पश्चात बक्सर जाते समय लक्ष्मण ने बाराचवर ब्लाक के उत्तर दिशा में रसड़ा के लखनेश्वरडीह नामक स्थान पर लखनेश्वर महादेव की स्थापना की थी, जो आज भी लखनेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है.

पुलिस कप्तान ने खुद पकड़ा बाईस लाख का शराब लदा ट्रक

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसनही गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात जिले के पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने खुद भारी मात्रा में शराब लदे ट्रक को पकड़ लिया.

मारपीट के मामले में 17 के खिलाफ एफआईआर, कार्रवाई शुरू

खेजुरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह गांव में बुधवार की शाम धर्म स्थल पर भजन बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घर में घुस कर मारा पीटा.

यक्ष प्रश्न से जूझते बच्चे ने माता-पिता को दी मुखाग्नि

बिहार राज्य के नाजीरगंज, सारण से परवल की लत्ती लेकर इलाहाबाद जा रहा डीसीएम बुधवार की रात गाजीपुर में दुर्घनाग्रस्त गया था, इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गयी थी. मृतकों में एक मजदूर बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उदईछपरा गांव निवासी विमला देवी पत्नी किशुन चौधरी थी, जिसका अंतिम संस्कार गाजीपुर में ही कर दिया गया

दशहरे की धूम में कहीं गुम न हो जाएं जेपी

लंबे समय बाद इस वर्ष जेपी जयंती के दिन दशहरा है. यह अवसर शायद ही कभी आया हो, जब जेपी जयंती और विजया दशमी एक सांथ दस्‍तक दी हो. जेपी का जन्‍म 11 अक्‍टूबर 1902 को दशहरे के दिन ही हुआ था. इस वर्ष सब कुछ सेम-सेम है. हालांकि सिताबदियारा में अभी तक इसको लेकर कोई हलचल नहीं है.

पर्यटन मंत्रालय की टीम पहुंची बलिया

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की दो सदस्यीय सर्वे टीम बृहस्पतिवार को बलिया पहुंची. टीम ने सांसद भरत सिंह के साथ बलिया की पौराणिक स्थलों का निरीक्षण किया.