प्रेरकों ने पीएम, सीएम व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत प्रेरकों पर बकाया मानदेय की मांग करने पर लखनऊ में बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. इसी क्रम में बलिया में भी भारी संख्या में प्रेरकों ने लाठीचार्ज के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया.

आजमगढ़ टू बलिया वाया सर्जिकल स्ट्राइक इन रसड़ा

आजमगढ़ मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने सोमवार को बलिया जाते समय रसड़ा के विभिन्न विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया. रसड़ा से कमिश्नर सीधे बलिया शहर के लिए रवाना हो गई.

कटिया मार बिजली चुराते देख भड़क गए डीएम

कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है. डीएम गोविंद राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार को महावीर घाट गंगा स्नान, पशु मेला व मीना बाजार स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने नगर पालिका व लोनिवि के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को निर्देशित किया ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके

डीएम ने दर्जनभर बूथों का किया औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने रविवार को दर्जन भर बूथों पर औचक निरीक्षण किया. कुछ बूथों पर बीएलओ की अनुपस्थिति पर घोर नाराजगी जताई. सचेत करते हुए कहा कि हर पात्र मतदाता को जोड़़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. लिहाजा इसमें थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

खलिहान में स्कूल बनाए जाने का विरोध

चिलकहर के गोपालपुर ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय न0 एक का नया विद्यालय का भवन खलिहान में बनाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

सहरसपाली में डीसीएम ने ली युवक की जान

बलिया कोतवाली अंतर्गत एनएच 31 पर सहरसपाली चट्टी के समीप बैरिया के तरफ तेज रफ्तार से जा रही डीसीएम ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. इस हादसे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिवार जनों के साथ एनएच 31 पर सहरसपाली के समीप चक्का जाम कर दिया.

महिला से बदसलूकी का आरोपी गिरफ्तार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी गांव में शौच करने जा रही एक महिला के साथ उसी गांव के युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया. रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

रेल राज्यमंत्री को फेफना विधायक ने थमाई फेहरिस्त

रविवार को फेफना में रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी ने क्षेत्र से सम्बन्धित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन देते हुए उन पर अविलम्ब कार्रवाई की मांग की.

1029 करोड़ की लागत से दोहरीकरण व विद्युतीकरण होगा

फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को 1029 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई है. ऐसा कहना है रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का. श्री सिन्हा ने फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास फेफना जंक्शन स्टेशन पर रविवार को आयोजित एक समारोह में किया

अब शहीद स्मारक मार्ग के लिए आन्दोलन की तैयारी

हाईवे से सीएचसी तक की सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद उत्साहित युवाओं की टीम अब द्वाबा के बहु प्रतीक्षित शहीद स्मारक मार्ग के लिए आन्दोलन की रणनीति बना रही है

ल भइया, बन त गइल हाइवे से सीएचसी सोनबरसा तक सड़क

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं द्वारा की गई पहल आखिर रंग लाई. आन्दोलन का परिणाम भी चट से सामने आ गया. एनएच 31 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा तक लगभाग 300 मीटर सड़क बन कर रविवार को पूरी तरह से तैयार हो गई. आन्दोलन में शामिल युवा इस उपलब्धि को अपने पहले आन्दोलन की पहली जीत मान कर उत्साहित है.

स्वामी हरिहरा नंद महाराज को यूपी संस्कृत संस्थान का शास्त्र पुरस्कार

पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में श्री हरिनाम संकीर्तन की अलख जगाने वाले स्वामी खपड़िया बाबा के कृपापात्र स्वामी हरिहरा नन्दजी महाराज को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा उनकी लिखी पुस्तक “श्रृंगार सुरा से असस्पृष्ट रहस्य राशि रासरस” को शास्त्र पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है.

संत शिरोमणि के दरबार उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

संत शिरोमणि पशुपति नाथ जी महाराज के जयंती के अवसर पर बाबाधाम शुभनथहीं मे शनिवार को बृहत् भण्डारा व प्रसाद वितरण में हजारो की संख्या में श्रद्धालु नर नारी उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किए.

आज ही के दिन शुभनथहीं में अवतरित हुए थे पशुपति बाबा

परम पूज्य स्वामी पशुपति बाबा महाराज शुभनथहीं में, जिसे आज बाबा धाम, बैरिया, बलिया के नाम से जाना जाता है, अवतरित हुए थे. धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी से उनके आग्रह पर आपने दण्ड ग्रहण किया और अन्त तक उसकी मर्यादा का पालन किए.

विभिन्न पार्टियों के दर्जन भर कार्यकर्ता बसपा में शामिल

खनवर गांव स्थित आवास पर शनिवार को विधायक उमाशंकर सिंह की उपस्थिति में दर्जनों विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थामा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूरे विधान सभा क्षेत्र के लोगों को अपना समझता हूं.

वरिष्ठ अधिवक्ता ने सब रजिस्टार पर लगाए आरोप

तहसील में कार्यरत सब रजिस्टार द्वारा बैनामा में की जा रही धांधली की बार बार शिकायत अधिकारियों के यहां बेमतलब साबित हो रही है. ऐसा कहना है अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह का.