पत्रकार प्रदीप आर्या को मातृशोक

रसड़ा (बलिया) |  वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप आर्या की 75 वर्षीय माता सूर्यमुखी देवी लम्बी बीमारी के बाद शुक्रवार को अपने आवास पर ही अन्तिम सांस ली.

उनके निधन का समाचार सुनते ही आमजन मानस समेत पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी. वरिष्ठ पत्रकार इस्तियाक अहमद ,  शकील अहमद , संतोष कुमार सिंह, आशुतोष पाण्डेय, शिवानन्द बागले, आलोक पाण्डेय, संजय शर्मा, सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, संजीव बाबा, मतलूब अहमद, लल्लन बागी,  हरेन्द्र वर्मा, पिन्टू सिंह, अखिलेश सैनी, तनवीर अहमद, आरिफ अहमद, सुमित कुमार गुप्ता, सीताराम शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है.