परिवर्तन यात्रा का बलिया जनपद से गाजीपुर में प्रवेश करते ही विशाल सिंह चंचल सदस्य विधान परिषद, भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह निदेशक वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर सैदपुर, आनन्द राय मुन्ना, वीरेन्द्र राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, विजय शंकर राय, राजेन्द्र निषाद, राम प्रताप सिंह पिंटू समेत हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया.
शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे पश्चिम बंगाल के सियालदह से आ रही सियालदह बलिया एक्सप्रेस से त्रिकालपुर गांव के सामने फिसल कर गिरने से एक युवक की मौत हो गई. उक्त युवक सुरेमनपुर स्टेशन से सहतवार जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा था. हादसे की सूचना मिलने पर सहतवार पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर उक्त युवक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
बांसडीह तहसील के ग्राम आदर के कार्ड धारकों ने चन्द्रमा यादव व सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए कहा है कि ग्राम आदर की उचित दर की दुकान का कोटेदार मनमाने तरीके से काम करता है, जिसके निलम्बन के लिए कार्ड धारकों ने एसडीएम से मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए गुरूवार 10 नवम्बर से गांव के तीन कार्ड धारक विजय सिंह, मुसाफिर चौधरी तथा राजकुमार यादव कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन आरम्भ कर दिए हैं.
विकास खण्ड दुबहड़ के ग्राम पंचायत पटखौली (मोहिलपुर) के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए कहा है कि हमारे गांव के कोटेदार उपेन्द्र पाठक द्वारा अन्त्योदय कार्ड पर 20 किलोग्राम गेहूं, 15 किलोग्राम चावल के स्थान पर 30 किलोग्राम खाद्यान्न एक माह के अन्तराल पर दिया जाता है.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिसमें प्रभारी अधिकरी कार्मिक सीडीओ संतोष कुमार ने इलेक्शन पर्सनल डेप्लायमेंट सिस्टम (ईपीडीएस) सॉफ्टवेयर पर मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की डेटा फीडिंग के बारे में बताया.
यश भारती से अलंकृत महात्मा गांधी विश्वविद्यालय काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. राममोहन पाठक ने कहा है कि पत्रकारिता की पवित्रता को कायम रखना युवा पत्रकारों का दात्यिव है. वैश्विक स्तर पर भारतीय पत्रकारिता की साख को स्थापित करने के लिए आवश्यक है कि तेजी से बदल रहे पत्रकारिता के मापदंड पर हम भी खरा उतरें.
केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में यात्रा के दूसरे दिन हनुमानगंज चट्टी, सुखपुरा, पचखोरा चैराहा, खड़सरा, सिकन्दरपुर, माल्दह, बेल्थरा रोड चैकिया मोड़, मालीपुर नगरा, रसड़ा, चिलकहर, फेफना, चितबड़ागांव मोड़, नरहीं, लक्ष्मणपुर, भरौली, कोरंटाडीह आदि जगहों पर परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं व रथ का जोरदार स्वागत हुआ.
कदम चौराहा पर परिवर्तन यात्रा रथ की रवानगी पर कुशवाहा समाज की तरफ से केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, कलराज मिश्र, मंत्री भारत सरकार सांसद भरत सिंह एवं विधायक उपेन्द्र तिवारी को 251 किलो का माला पहनाकर बड़े लाल मौर्य पूर्व प्रत्याशी बांसडीह, ओम प्रकाश मौर्य, अश्विनी कुमार वर्मा, प्रमोद कुशवाहा आदि ने सम्मानित किया.
