दुबई के अजमान जेल से छूटकर लौटा ओडराई का अरविंद

दुल्‍लहपुर थाना क्षेत्र के ओडराई गांव का अरविन्‍द बनवासी दुबई के अजमान जेल से छूटकर रविवार को अपने घर आ गया. उससे दलालों ने 70 हजार रुपये लेकर टूरिस्‍ट वीजा पर सेंटरिंग के काम का हवाला देते हुये अगस्‍त माह में दुबई भेजा था. तीन महीने तक टूरिस्‍ट वीजा का समय था.

फूल माला पहनाकर किया स्वागत, सुखपुरा में भी निकला जुलूस

बारावफात के अवसर पर मुस्लिम बन्धुओं ने जुलूस निकाल पैगम्बर मो. साहब को याद किया. जुलूस को पूरे कस्बे में भ्रमण करवाया गया.

नूरी जामा मस्जिद से निकाला गया बारावफात का जुलूस

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जन्मदिन पर सोमवार को नूरी जामा मस्जिद से बारावफात का जुलूस निकाला गया. जुलूस नूरी जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर नगर के मेन रोड से रेलवे चौराहा से अमरुतानी मोहल्ला होते हुए त्रिमुहानी से होकर गंतव्य पर पहुंचकर जलसा के रूप में तब्दील हो गया.

सहतवार में पुरानी मस्जिद पर नबी की याद में जलसा

सहतवार में ईद मिलाद नबी (बारावफात) के अवसर पर सहतवार पुरानी मस्जिद से निकलने वाला जुलूस पुलिस प्रशासन एसडीएम बांसडीह एवं सीओ के हस्तक्षेप से नहीँ निकाला जा सका. प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से मुस्लिम बन्धुओं ने पुरानी मस्जिद पर नबी की याद में जलसा कर कार्यक्रम का समापन किया.

रोडवेज कर्मी से साढ़े चार लाख की लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

उभांव थान क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज कर्मी से 4.5 लाख रुपये की लूट का पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सोमवार को खुलासा किया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी हुई 2.11 लाख रुपये बराबद किया गया.

सर चढ़ बोला कलाकारों का जादू, नाचे, गाए, जमकर थिरके

बाबा लक्ष्मण दास द्बाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसंवाद पदयात्रा के समापन समारोह में ठंड के भीषण के मौसम के बावजूद भी उमड़े युवाओं के अपार जनसमूह को देख आए भोजपुरी जगत के गायक और कलाकार उत्साहित हो होकर अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

मौका मिला तो बैरिया में होगा सैफई जैसा विकास – मनोज सिंह

जिला समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आठ दिन तक चलाई गई जनसंवाद पदयात्रा का समापन सोमवार को बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान पर सांस्कृतिक समारोह से किया गया. भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायकों और अभिनेता अभिनेत्रियों ने यहां उमड़ी अपार भीड़ को देखकर उत्साहित होकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

बैरिया से सपा नेता सूर्यभान सिंह ने भी पेश की दावेदारी

वरिष्ठ समाजसेवी व सपा नेता सूर्यभान सिंह ने भी समाजवादी पार्टी से बैरिया 363 विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की दावेदारी ठोक दी है. सपा सुप्रीमो मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के यहां अपना आवेदन देते हुए सूर्यभान सिंह ने तर्क रखा है कि अगर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में टिकट बदलता है तो उन्हें प्राथमिकता दी जाए.

खरीद चट्टी पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो जख्मी

मनियर मार्ग के खरीद चट्टी के समीप सोमवार की दोपहर में दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एडीजे कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग

एडीजे तृतीय कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से कम्प्यूटर में आग लग गई. बगल के आलमारी में रखे कुछ कागजात भी जल गए है. धुंआ निकलता देख चौकीदार ने अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया.

नगर पंचायत इलाके की बदहाली पर बांसडीह में नुक्कड़ सभा

नगर पंचायत बांसडीह की बदहाली व आम जन की समस्याओं को लेकर रविवार को नुक्कड़ सभा के माध्यम से नगर अध्यक्ष से हिसाब दो, जबाब दो, कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

लोहता गांव में सलेमपुर के अधेड़ की ठंड से मौत

कोतवाली क्षेत्र के लोहता गांव में जगदीश खरवार (55) रविवार की सुबह शौच करने गये थे. इसी बीच उन्हें ठण्ड लग गयी. आनन फानन परिजन चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

संवरा पाण्डेयपुर में करेंट से महिला की मौत

कोतवाली क्षेत्र के संवरा पाण्डेयपुर में शनिवार को विद्युत करेन्ट की जद में आने से एक महिला झुलस गयी. आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया.

रसड़ा में नाबार्ड प्रायोजित क्षमता विकास प्रशिक्षण

पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश, सेंट्रल बैंक के प्रबंधक रंजीत कुमार, डीडीएम अखिलेश कुमार झा, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रफुल्लित कुमार श्रीवास्तव, सिस्टर साधना एवं समूह प्रतिनिधि आशा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

लिट्टी-चोखा-हॉलीवुड अभिनेत्री मैंडी मूर भी हैं दिवानी

पहले अभावग्रस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के गरीब लोगों का मुख्य भोजन अब बड़े लोगों का शाही भोजन बन गया है. अब यह भोजन बड़ी – बड़ी पार्टियों का मुख्य डिश बन गया है. इसके साथ ही अब इस व्यंजन का स्वाद विदेशी लोगों को भी खूब भाने लगा है. वे भी लिट्टी चोखा के फैन बनते जा रहे हैं.

सेवा सिर्फ बात से नहीं होती, काम करना पड़ता है – मनोज सिन्हा

रेल एवं दूरसंचार राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने रविवार को रामलीला मैदान लंका में 1724 दिव्‍यांग भाई-बहनों को सहायक कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल व अन्‍य उपकरण प्रदान किये.भारत सरकार के समाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिन्‍हा ने कहा कि बात करने से समाज की सेवा नहीं होती है, इसके लिए काम करना पड़ता है.

गाजीपुर के 1000 गांवों में इंटरनेट संबंधी जानकारी देंगी गुगल और टाटा – मनोज सिन्हा

रेल एवं दूरसंचार राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने रविवार को रामलीला मैदान में गूगल इंडिया और टाटा ट्रस्‍ट द्वारा आयोजित महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए मनोज सिन्‍हा ने कहा कि ग्रामीण भारत की महिलाओं को आनलाइन होने के लिए शिक्षित करना है और उनकी सहायता करना है. ताकि वह इंटरनेट पर उपलब्‍ध सूचनाओं का लाभ उठा सके.

सिकंदरपुर नगर पंचायत इलाके में अलाव की व्यवस्था

कड़ाके की ठंड को देखते हुए रविवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कस्बा के बस स्टेशन चौराहा, बाजार चौक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में अलाव जलवाया.

सीसोटार गांव में छत से गिरकर किशोरी घायल

क्षेत्र के सीसोटार गांव में रविवार की शाम छत से गिरकर 10 वर्षीय बालिका गंभीर रुप से घायल. सीसोटार गांव के रामबिलास गोंड़ की 10 वर्षीय पुत्री अंजली शाम के समय छत पर किसी कार्यवश गई थी, उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह मकान के आंगन में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई.