Ballia-खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान कराने में मुश्किल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित मझोष खुर्द मंदिर के सटे गड्ढे के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर कोतवाल राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है और शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मृतक के चेहरे का कुछ हिस्सा और दाहिने हाथ की एक उंगली जानवरों द्वारा नोच ली गई थी। युवक के दाहिने हाथ पर ‘ॐ’ का निशान बना हुआ है, जिसे उसकी पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही, आसपास के थानों से संपर्क कर युवक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE