Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • काशी से मांझी तक गंगा का रौद्र श्रृंगार, दहला बलिया
  • Uncategorised

काशी से मांझी तक गंगा का रौद्र श्रृंगार, दहला बलिया

कई गांवों में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. बक्सर से लेकर मांझी घाट तक गंगा अपने पूरे फार्म में है. इलाहाबाद में गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण अगले 24 घंटे के दौरान बलिया में पानी बढ़ने की प्रबल संभावना है. अगर गंगा का पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो सन् 2003 और 2013 का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.
News Desk 21 August, 2016 1 minute read
BALLIA_FLOOD

बलिया में गंगा की कहर बरपाती लहरों ने शुक्रवार को गोपालपुर के पुरवा प्रसाद छपरा (बक्सी) का अस्तित्व समाप्त कर दिया. पानी नए गांवों को भी अपने चपेट में ले चुका है. लगातार पक्के मकान गंगा में विलीन हो रहे हैं.

विनाश पर आमादा चंडी के गेटअप में मोक्षदायिनी, कई विद्यालय अनिश्चित काल के लिए बंद, डीएम की डिमांड पर रात तक पहुंचेगी एनडीआरएफ टीम

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। कई गांवों में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. बक्सर से लेकर मांझी घाट तक गंगा अपने पूरे फार्म में है. इलाहाबाद में गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण अगले 24 घंटे के दौरान बलिया में पानी बढ़ने की प्रबल संभावना है. अगर गंगा का पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो सन् 2003 और 2013 का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.
इसे भी पढ़ें – बलिया में बाढ़ : ‘मां’ ने छीनीं बहनों की खुशियां

गंगा किनारे वालों का कहना है कि अगर विभाग शासन से आये धन का आधा हिस्सा भी नदी का सतह नीचे जाने पर खर्च करता तो कटान पर काफी हद तक अंकुश लग जाता. मगर यहां तो बलिया बैरिया बांध के किनारे बसे गांव भी बगले झांक रहे हैं
गंगा किनारे वालों का कहना है कि अगर विभाग शासन से आये धन का आधा हिस्सा भी नदी का सतह नीचे जाने पर खर्च करता तो कटान पर काफी हद तक अंकुश लग जाता. मगर यहां तो बलिया बैरिया बांध के किनारे बसे गांव भी बगले झांक रहे हैं

2003 और 2013 के भयावह मंजर याद आने लगे हैं
प्रसाद छपरा को लील चुकी गंगा नदी का तेवर अब डरावना हो गया है. लोग घर-द्वार छोड़कर भाग रहे है. नाव की माकूल व्यवस्था नहीं है. बाढ़-चौकियों का कहीं अता-पता नहीं है. कई संपर्क मार्ग बह गए हैं. इतिहास के पन्नों पर ध्यान दें तो गंगा नदी वर्ष 2003 में गायघाट गेज पर 60.250 मीटर के बिंदु पर पहुंची थी, जो अब तक का हाई लेवल है. वर्ष 2013 में भी बाढ़ का रौद्र रूप था, लेकिन नदी का जलस्तर 60.140 मीटर तक ही पहुंचा था. शनिवार को नदी का जलस्तर 59.850 मीटर पहुंच चुका है, जबकि बढाव जारी है. चांद दियर चौकी के आगे सड़क से थोड़ा ही नीचे पानी देखने के बाद डीएम ने राहत आयुक्त से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. उन्होंने बाढ़ में फंसे गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें – जीवन दायिनी घाघरा घटाव पर, मुक्ति दायिनी गंगा बढ़ाव पर

गंगा का मौजूदा रूप अभी दो तबके के विशेष तौर पर होश उड़ाए हुए है, पहले मवेशी और दूसरे दिहाड़ी मजदूर, दोनों के लिए पेट भरना टेढी खीर हो चुका है
गंगा का मौजूदा रूप अभी दो तबके के विशेष तौर पर होश उड़ाए हुए है, पहले मवेशी और दूसरे दिहाड़ी मजदूर, दोनों के लिए पेट भरना टेढी खीर हो चुका है

इसे भी पढ़ें – फिलहाल थिराने के मूड में नहीं दिख रही गंगा

दुबे छपरा रिंग बांध पर गंगा की लहरों का दबाव
शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने के बाद जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने एनडीआरएफ की मांग की है. उम्मीद जताया है कि शनिवार को ही देर रात तक यह टीम बलिया पहुंच जाएगी. दुबे छपरा रिंग बांध पर गंगा की लहरों का दबाव बना हुआ है. इस रिंग बांध के कभी भी टूट जाने की आशंका के चलते इसके अंदर बसे लोग भयभीत हैं. चौकी चांदिया के पास बाढ़ का पानी कभी भी ओवरफ्लो कर सकता है. शनिवार को नदी का जलस्तर में वृद्धि का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें – गंगा की लहरों ने चौबेछपरा में जमकर तबाही मचाई

वाराणसी और चंदौली में गंगा के खतरे के निशान से ऊपर बहने से तटवर्ती इलाके के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है. भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में गंगा बढ़ाव पर हैं। मिर्जापुर ... चंदौली में गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर गई
वाराणसी और चंदौली में गंगा के खतरे के निशान से ऊपर बहने से तटवर्ती इलाके के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है. भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में गंगा बढ़ाव पर हैं. मिर्जापुर … चंदौली में गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर गई.

इसे भी पढ़ें – घाघरा के छाड़न में पलटी नाव, सवा दर्जन की जान सांसत में
द्वाबा के किसान तो बर्बाद हो गए
गंगा के विनाशकारी बाढ़ ने विशेष तौर पर द्वाबा में भारी तबाही मचा रखी है. बीएसटी बंधे के बाहर हजारों एकड़ में बोई गई खरीफ की फसल डूब कर नष्ट हो गई है. वहीं दर्जन भर गांवों की हजारों की संख्या में आबादी बाढ़ की पानी से परेशान हैं. सड़क पर अधिकारियों के वाहन दौड़ते जरूर नजर आ रहे हैं, किंतु राहत व बचाव के नाम पर अभी तक जुबानी जमा खर्च ही हो रहा है. बंधे के बाहर रामपुर कोड़रहा, भवन टोला, नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा के अलावा जगदीशपुर, गड़ेरिया, सेमरिया, बलवंत छपरा सहित दर्जन भर गांवों की स्थिति बाढ़ के कारण खराब हो गई है.

शनिवार को गंगा का बढ़ता दायरा देख शिक्षा अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए
शनिवार को गंगा का बढ़ता दायरा देख शिक्षा अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए

इसे भी पढ़ें – घाघरा के कटान से किसानों में हड़कम्प
चौबे छपरा, श्रीनगर, गंगापुर का अस्तित्व खतरे में
इलाहाबाद में गंगा के प्रति घंटा 3 सेंटीमीटर की दर से बढ़ने की सूचना है. बलिया में शनिवार को नदी का जलस्तर 59.85 0 मीटर पहुंच चुका था. जबकि द्रुत गति से बढ़ाव जारी है. गंगा नदी में लगातार बढ़ाव से क्षेत्र के चौबे छपरा, श्रीनगर, गंगापुर का अस्तित्व खतरे में है. वही दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं. बलिया के ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर में बाढ़ का पानी अंदर तक प्रवेश कर गया है. इस शिक्षा क्षेत्र के 18, सोहावं में 15, बेलहरी के 18, मुरली छपरा में 25 तथा बैरिया में 21 स्कूल पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें – जलस्तर में वृद्धि के साथ घाघरा पूरे फॉर्म में, गंगा-टोंस से भी संकट गहराया

बलिया में वर्ष 2003 और 2013 के दौरान आए भयंकर बाढ़ के रिकार्ड को तोड़ने पर आतुर गंगा के रौद्र रूप में आने की वजह हुई भयावह स्थिति में स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ितों की राहत के लिए मोर्चा संभाल लिया है. हालात है कि के आधे क्षेत्र में जल प्लावन के हालात हैं. कई स्कूलो में तो अंदर तक गंगा का पानी घुस चुका है.
बलिया में वर्ष 2003 और 2013 के दौरान आए भयंकर बाढ़ के रिकार्ड को तोड़ने पर आतुर गंगा के रौद्र रूप में आने की वजह हुई भयावह स्थिति में स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ितों की राहत के लिए मोर्चा संभाल लिया है. हालात है कि के आधे क्षेत्र में जल प्लावन के हालात हैं. कई स्कूलो में तो अंदर तक गंगा का पानी घुस चुका है.

इसे भी पढ़ें – दीयारों के बाद कई गांवों को डराने लगी है घाघरा
मझौवा तथा पचरुखिया के बीच गंगा की लहरें हाईवे से टकराने लगी हैं
तटवर्ती इलाकों में पानी फैलने लगा है. गांव की स्थिति दयनीय हो गई है. कई बस्तियों में पानी पहुंचने के कारण लोग घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लिए हुए हैं. कदम तर से ढाल बांध में रिसाव होने से उसके अंदर बसे गांवों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है. मझौवा तथा पचरुखिया के बीच गंगा की सीधी लहरें एनएच से टकराने लगी हैं. गंगा के रौद्र रूप को देखते हुए भारी वाहनों का इस मार्ग पर चलना प्रतिबंधित कर दिया गया है. द्वाबा क्षेत्र में स्थिति भयावह है. जिलाधिकारी गोविंद राजू ने शनिवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में बने रहने का निर्देश दिया है. सदर उपजिलाधिकारी रामानुज सिंह तथा बैरिया के उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.
इसे भी पढ़ें – डूहां मठ नहीं होता तो यह इलाका घाघरा की कोख में होता

मोक्षदायिनी मां गंगा इन दिनों अपने रौद्र रूप में है. गंगा का बढ़ता जल अब किनारे को छोड़कर इलाहाबाद और वाराणसी की कॉलोनियों में प्रवेश कर चुका है. बनारस में सामने घाट स्थित मारुति नगर कॉलोनी तो गंगा के जल में समा गई है. बलिया में दुबहर का नजारा आपको इस तस्वीर में साफ दिख रहा होगा.
मोक्षदायिनी मां गंगा इन दिनों अपने रौद्र रूप में है. गंगा का बढ़ता जल अब किनारे को छोड़कर इलाहाबाद और वाराणसी की कॉलोनियों में प्रवेश कर चुका है. बनारस में सामने घाट स्थित मारुति नगर कॉलोनी तो गंगा के जल में समा गई है. बलिया में दुबहर का नजारा आपको इस तस्वीर में साफ दिख रहा होगा.

इसे भी पढ़ें – बारिश में बलिया शहर की सड़कें
विद्यालयों में पानी भरा देखकर बैरंग लौट गए छात्र
खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दो बाहर के अभ्यर्थी श्रीकांत दूबे के साथ दौरा किया. उन्होंने बताया कि ब्लॉक लोक शिक्षा केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबहर प्राथमिक विद्यालय दुबहर, कन्या प्राथमिक विद्यालय भड़सर, प्राथमिक विद्यालय ओझवलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओझवलिया, हरिहरपुर सहित कई विद्यालयों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण विद्यालय अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं. शनिवार को सुबह बच्चे एवं शिक्षक विद्यालय पहुंचे, परंतु विद्यालयों में पानी भरा देखकर बैरंग लौट गए.

इसे भी पढ़ें – नगर पालिका को नालियों के मरम्मत की याद बारिश में आई

Tags: बाढ़ भवन टोला भुवाल छपरा रामपुर कोड़रहा श्रीनगर सेमरिया

Post navigation

Previous: राजीव गांधी को सदी का महानायक बताया
Next: इतवार को बलिया की लेटेस्ट खबरें

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.