Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक लगेगा ददरी मेला
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

27 नवंबर से 18 दिसंबर तक लगेगा ददरी मेला

जनपद में ददरी मेला 27 नवंबर से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर तक आयोजित होना प्रस्तावित है. इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.
Central Desk 18 November, 2023 1 minute read
District Magistrate reviewed the preparations for Dadri fair and Kartik Purnima bath.
ददरी मेले और कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
27 नवंबर से 18 दिसंबर तक लगेगा ददरी मेला

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका के सभासदों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ददरी मेला और कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जनपद में ददरी मेला 27 नवंबर से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर तक आयोजित होना प्रस्तावित है. इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

नगरपालिका के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि ददरी मेले के लिए भूमि पूजन की तारीख 25 नवंबर तय की गई है.

जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट के साथ सहायक नोडल उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को नामित किया है. उन्होंने तट सुरक्षा एवं प्रबंधन के लिए उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि जागरूकता के लिए स्नान घाटों पर फ्लेक्स और बोर्ड लगाया जाए, गोताखोरों की पर्याप्त संख्या रहे और उनके साथ लेखपाल और कानूनगो की भी ड्यूटी लगाई जाए, गंगा नदी में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए और जल पुलिस भी मौके पर तैनात रहे.

पेयजल और स्वच्छता को लेकर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को स्नान के दौरान कपड़ा चेंज रूम, स्थायी शौचालय का निर्माण, साउंड कंट्रोल रूम, वॉच टावर की व्यवस्था,पेयजल के लिए हैंडपंप की व्यवस्था और साफ सफाई के लिए शिफ्ट वाइज सफाईकर्मियो को नियुक्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि साफ सफाई का काम हमेशा चलते रहना चाहिए. कहा कि इस मेले के आयोजन में अधिकतम काम नगरपालिका करता है.
प्रशासन स्तर से जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे पूरी गंभीरता से अपना काम करें.

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि बिजली के तार और जर्जर पोल संबंधी सारी व्यवस्थाएं अभी से ठीक कर लें, बिजली चले जाने पर कभी भी घोर अंधकार से बचने के लिए जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

इसी तरह से जिलाधिकारी ने एवं आवागमन व्यवस्था के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मार्ग एवं मंच कार्यक्रम स्थल के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारे विभाग अपनी कार्ययोजना संबंधित रिपोर्ट सीआर‌ओ को प्रस्तुत करें. उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा स्नान से संबंधित सभी तैयारियों को 24 नवंबर के शाम तक पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर लगकर तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया और अपील किया कि इस पौराणिक और ऐतिहासिक मेले को शानदार और सकुशल तरीके से संपन्न कराना है. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक एस आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी,सीआर‌ओ त्रिभुवन सहित अन्य अधिकारी एवं नगर पालिका के सभासद मौजूद थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया स्नान

Post navigation

Previous: आज की खास – खास ख़बरें / 17 November 2023
Next: खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

You may have missed

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.