Category: सिकंदरपुर
कटराई गांव निवासी 25 वर्षीय धनु गुप्ता रविवार को गांव के समीप समाधीबारी में फुटबाल मैच देखने के लिए गया था. गांव के बच्चे फुटबाल खेल रहे थे.
वह मैदान के बाहर एक पोल पकड़ कर खड़ा था. अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया. सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक की इस तरह अचानक मौत से हर कोई अवाक रह गया. स्वजन में कोहराम मच गया.
रुद्रवार गांव निवासी हृदय नारायण गोड़ अपने गांव से पैदल नवरतनपुर चट्टी पर जा रहे थे अभी वह अपने गांव से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने उनको धक्का मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जैसे ही घटना की सूचना घरवालों को मिली उनका रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया.
पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के बरवा गांव में आयोजित जन चौपाल में कहा कि देश का विकास पूरी तरह से ठप है. सिर्फ नफरत का विकास हुआ है. महंगाई की मार से जनता बदहाल है. महंगाई को ही भाजपा की सरकार अपना विकास मान रही है. विधान सभा सिकंदरपुर में तो एक भी काम नहीं हुआ है. जिसे यहां का प्रतिनिधि अपना काम बताकर अपनी पीठ थपथपा सके।सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है.
पूर्व विधायक की अनुपस्थिति में 16 दिसम्बर की रात को चोरी हो गयी थी. अगले दिन लखनऊ से पहुंचे पूर्व विधायक को इसकी जानकारी हुई.
18 दिसंबर को प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव व चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र ने पंदह नगर पर चेकिंग के दौरान चोरी के मुख्य आरोपित थाना क्षेत्र के ही मिल्की मुहल्ला निवासी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ लखन को गिरफ्तार किया था.
