Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में अन्न महोत्सव पर 1.33 लाख लाभार्थियों को मिला नि:शुल्क अनाज
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

बलिया में अन्न महोत्सव पर 1.33 लाख लाभार्थियों को मिला नि:शुल्क अनाज

Remote Desk 5 August, 2021 1 minute read
Sikandarpur Anna Mahotsava2

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में अन्न महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव के तहत पूरे प्रदेश में गरीबों को अन्न वितरित किया जा रहा है ताकि कोरोना महामारी में कोई भूखा न सोए.

इस दौरान अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री अन्न योजना के साथ जुड़ रहे हैं. ये देश नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है. पिछले साल अगस्त से नवंबर के बीच यह कार्यक्रम हुआ था. इस साल भी मई से कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके साथ अन्न के लिए एक वॉटरप्रूफ बैग भी उपलब्ध करवाया जा रहा है.

बलिया में भी बुधवार को निःशुल्क अन्न वितरण का कार्यक्रम ‘अन्न महोत्सव’ के रूप में पूरे जिले में हुआ. इस दौरान कुल 1.33 लाख लाभार्थियों को राशन किट दिया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 1.21 लाख व शहरी क्षेत्र के 11 हजार लाभार्थी शामिल हैं.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी अदिति सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न उचित दर दुकानों पर राशन वितरण किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की, जिसका सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी कोटेदार के यहां मौजूद लाभार्थियों व ग्रामीणों को दिखाया गया.

अन्न महोत्सव को लेकर लाभार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. इस अवसर सूचना विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रचार साहित्य के वितरण के जरिए सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया.

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने शहर के गुदड़ी बाजार स्थित उचित दर दुकानदार के यहां पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों में राशन वितरण किया. प्रदेश सरकार की ओर से मिले वाटरप्रूफ बैग में राशन किट दिया गया.

इस अवसर पर शुक्ल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पूरे भारत के गरीबों के दर्द को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी ने नजदीक से महसूस किया. कोई भूखा नहीं सोए, इसका संकल्प लेते हुए महीने में दो बार फ्री राशन देने की योजना का शुभारंभ किया. इसके तहत भारत में 80 करोड़ व प्रदेश के 15 करोड़ को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है. अकेले नगर विधानसभा के साढ़े तीन लाख लोगों को निःशुल्क राशन मिल रहा है. राशन वितरण के दौरान राज्यमंत्री ने लाभार्थियों का हाल-चाल भी जाना.

इससे पहले उचित दर दुकानदार शिवकुमार गिरी ने माल्यार्पण कर राज्यमंत्री शुक्ल का स्वागत किया. इस अवसर पर व्यापार मंडल के रामकुमार ‘मुन्ना’, डिंपल सिंह, मनीष सिंह गुड्डन आदि थे. अध्यक्षता अभिषेक सोनी व संचालन संजीव कुमार डम्पू ने किया.

 

निःशुल्क राशन संग विभिन्न योजनाओं के जरिए सरकार दे रही सुविधाएं

 

हनुमानगंज ब्लॉक के कपूरी में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन वितरण किया. प्रदेश सरकार की ओर से मिले वाटरप्रूफ बैग में तीन किग्रा गेहूँ, दो किग्रा चावल का वितरण किया.

 

उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गरीब परिवार के लाभार्थियों को निःशुल्क राशन के अलावा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर प्रकार की सुविधाएं मिल रही है, जिसमें पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, शौचालय, जननी सुरक्षा योजना व मातृत्व वंदना योजना आदि शामिल है. इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक रत्नेश सिंह, ग्राम प्रधान अभय वर्मा, कोटेदार विक्रेता मुन्नी देवी व ग्रामीण उपस्थित थे.

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने भ्रमण कर रखी नजर

 

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी अदिति सिंह भ्रमण कर ‘अन्न महोत्सव’ का जायजा लेते रहे. जिले भर के अधिकारियों से संपर्क करके राशन वितरण व्यवस्था पर नजर बनाए रखा. दोनों अधिकारियों ने पियरिया, रसूलपुर, गुरगुजपुर समेत कुछ उचित दर दुकानों पर लाभार्थियों के बीच राशन किट का भी वितरण किया. साथ ही लाभार्थियों से बातचीत कर राशन वितरण की पारदर्शिता का सत्यापन किया.

लाभार्थियों से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की दिक्कतों को समझते हुए निःशुल्क राशन देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई. इसके तहत मुफ्त अनाज दिवाली तक मिलेगा. साथ में डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय व अन्य अधिकारी थे.

 

प्रधानमंत्री का संवाद सुन उत्साहित दिखे ग्रामीण

 

अन्न महोत्सव के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने महिला लाभार्थियों से उनके घर गृहस्थी से जुड़ी जानकारी ली. महिलाओं ने भी अपनी-अपनी भाषा में प्रधानमंत्री जी को विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए धन्यवाद दिया. उधर, एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देख रहे जिले के शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग, खासकर महिलाएं पीएम के साथ संवाद सुन काफी उत्साहित दिखीं. वहीं, सूचना विभाग की ओर से भी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था कर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया.

 

सिकंदरपुर में कोटेदारों ने दुकानों को सजाया, लाभार्थियों को अन्न दिया

शासन के मंशा के अनुरूप गुरुवार को सिकंदरपुर में राजकीय सस्ते गल्ले की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया. इस महोत्सव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को गेहूं व चावल का वितरण किया गया तथा टीवी के माध्यम से राशन उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री का वर्चुवल संवाद सुनाया गया. इस अवसर पर कोटे की दुकानों से गुब्बारा आदि से सजाया गया था. नगर पंचायत नगरा के कोटेदार देवमती देवी के यहां भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गीता शरण सिंह ने डेढ़ दर्जन से उपर कार्ड धारकों को सरकार द्वारा प्रदत्त झोले में खाद्यान्न वितरण कर अन्न महोत्सव का शुभारंभ किया.

हल्दी 50 लाभार्थियों को ही मिल पाया अनाज का पैकेट

हल्दी में भी अन्न महोत्सव पर जरूरतमंद लोगों व अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों ने  वितरित किया गया. इस महोत्सव में प्रत्येक गांव के सरकारी राशन दुकानदारो द्वारा सभी लाभार्थियों का राशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो बने थैले में दिया गया. वही कुछ राशन दुकानदारों ने बताया कि 100 जरूरतमंद लोगों को राशन देना था,लेकिन विभाग द्वारा 50 थैला ही मिला है जो वितरित कर दिया गया है. विभाग द्वारा मिलने पर सभी को थैला दिया जाएगा.

 

नारकोटिक्स की दवाओं को लेकर डीआई ने की दुकानों की जांच

शासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने गुरुवार को लगभग आधा दर्जन दवा की दुकानों पर जांच की. इस दौरान एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच नारकोटिक्स की दवाओं के क्रय और विक्रय की पूरी जानकारी ली गयी. विशुनीपुर मे भारत मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल हॉल, केजीएन फार्मा, सेवन टू एलवन तथा सिकन्दरपुर में कई दुकानो की जांच की.

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच मेडिकल की दुकानो पर नारकोटिक्स की कितनी दवाई क्रय की गई है व कितनी विक्रय की गई है इसकी पूरी जानकारी शासन को भेजी जानी है. निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रवि शंकर पांडे साथ थे.

Tags: मंत्री

Post navigation

Previous: ‘ब्राह्मणों का सर्वाधिक सम्मान सपा ने ही किया’ स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती पर हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले सपा नेता
Next: सीबीएसई 10वीं परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों और अभिभावकों का विरोध-प्रदर्शन, स्कूल के गेट पर लगाया जाम

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.