बाइक और टैम्पो की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, तीन गम्भीर

बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर पटपर गांव के पास बुधवार की देर रात टैम्पो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंचे खेजुरी व सुखपुरा थाने के सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि शेष का इलाज चल रहा है.

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, दोनों स्वस्थ

सिकंदरपुर, बलिया. प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा लगातार प्रसूता व नवजात की जीवनरक्षा में अहम भूमिका अदा कर रही है. ऐसा ही एक मामला सुबह करीब 10 बजे तहसील क्षेत्र के नवानगर ब्लॉक …

News Shorts: आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

स्थानीय डीएवी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का दाहिना पैर कट के अलग हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से डायल 108 नम्बर एम्बुलेंस से घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया.

डॉक्टर चंदन कुमार यादव आयुष रत्न अवॉर्ड- 2022 से सम्मानित

डॉ चंदन कुमार यादव खरीद निवासी किसान सुभाष यादव के पुत्र तथा जूनियर हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. जगन्नाथ चौधरी के पौत्र हैं. चंदन कुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में हुई है. प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए वह पटना चले गए. अपनी पढ़ाई पूरा करने के बाद सिवान में उन्होंने अपना प्रैक्टिस भी शुरू कर दिया.

सिकंदरपुर, रेवती और बेल्थरारोड में खेत में लगी आग, फसल हुई राख

सिकंदरपुर, बलियाः स्थानीय गांव के पूरब पुरवे में खड़ी गेंहू के खेत में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई. तेज पछुवा हवा के कारण आग ने देखते देखते ही विकराल रूप धारण …

सिकंदरपुर में सुबह से ही दिख रहा बंद का असर

पत्रकारों के समर्थन में समाजवादी छात्र सभा व भाकपा माले खुलकर के उतर गए तथा उन्होंने पत्रकारों के साथ सिकंदरपुर कस्बे में भ्रमण कर सभी दुकानों को बंद करवाया.

पीड़ित परिवार को सपा नेता ने दिए दो लाख रुपये

सिकंदरपुर, बलिया. नगर पंचायत सिकंदरपुर के मुहल्ला मिल्की निवासी राजभर परिवार के तीन सदस्यों की एक माह पूर्व नवरतनपुर चट्टी पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी. जिसमें एक 5 वर्षीय बालक …

भव्य कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

जल्पा मंदिर से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व कन्याओं ने सिर पर कलश रख कर पूरे नगर की परिक्रमा किया. नगर भ्रमण के बाद ठाकुर जी प्रांगण स्थित कथास्थल पर कलश को स्थापित कर यात्रा का समापन किया गया.

भूसा बनाने वाली मशीन की चिंगारी से लगी भीषण आग, फसल हुई राख

आस पास के करीब दो दर्जन से अधिक किसानों की महीनों की कमाई पल भर में उनकी आंखों के सामने राख के ढेर में तब्दील हो गई. अगलगी की इस घटना में करीब 50 बीघा गेंहू की फसल जलने का अनुमान है. आग की लपकती लपटों की विकरालता ऐसी थी कि लोगबाग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका

बांसडीह में हर एक बैंक, मैरेज हॉल और दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य

बांसडीह, बलिया. जाम से निजात मिल सके इसको लेकर व्यापार मंडल अध्यक्षों के साथ बाजार स्थित पुलिस चौकी परिसर में सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बैठक की. बांसडीह बाजार में आने वाले लोगों को लिए …

प्रतियोगिता से बच्चों की चौमुखी प्रतिभा को निखारा जाता है- संजय यादव

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केशव चौधरी ब्लॉक प्रमुख नवानगर व प्रभात कुमार श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर रहे. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जीवन में बिदाई का बेला बहुत ही दुखदायी होता है. इस पल को कभी भूलाया नहीं जा सकता है और उनके किये गए अच्छे कार्यों का अनुसरण हमेशा याद रहता है.

बलिया: पत्रकारों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का इंग्लिश पेपर लीक मामले में जनपद के तीन पत्रकारों अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला बेहद तूल पकड़ता जा रहा है.

ईमानदारी व निष्ठा से की जाने वाली मेहनत कभी बेकार नहीं जाती- प्रभात श्रीवास्तव

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समूह गान व नृत्य सहित विभिन्न देश भक्ति गीतों पर एकल व सामूहिक डांस प्रस्तुत किया. छोटे व बड़े बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य व अदा से सबको मोहित किया. दर्शकों ने भी होनहारों की अदाकारी को जमकर सराहा. वहीं कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में प्रस्तुत गीत व नृत्य को देखकर दर्शक भावुक भी हुए. वहीं विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत पर जताया शोक

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ( 35 वर्ष) पुत्र गंगा सागर राजभर अपने पांच वर्षीय पुत्र आलोक व भतीजा रोहित (16 वर्ष) के साथ अपनी बाइक से रिश्तेदार के घर मटुरि गांव जा रहे थे. नवरतनपुर चट्टी के समीप बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार व मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. हादसे की आवाज सुन आनन फानन में सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.

सिकंदरपुर की लोग बदबूदार कचरे से निकल रहे जहरीले धुंए से परेशान

सिकंदरपुर, बलिया. एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिग सुधारने के लिए जिले की नगर पंचायतें जी-तोड़ कोशिश में हैं तो वहीं स्थानीय नगर पंचायतें इससे इत्तेफाक नहीं रखती. नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों …

breaking news update

सांप ने 52 वर्षीय व्यक्ति को डसा, यूपी के किसानों की फसल काट ले गए बिहार के दबंग

12-14 बच्चों को टीका व 60 प्लस को प्रिकॉशन डोज लगाने के दिशा-निर्देश जारी बलिया: भारत सरकार की ओर से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एवं सहरूग्णता की शर्त को हटाते …

बच्चों ने डांस मिमिक्री कॉमेडी से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया

कार्यक्रम में बच्चों ने एक से एक बढ़कर डांस कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया. बच्चों ने डांस मिमिक्री कॉमेडी से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया

news update ballia live headlines

बलिया: युवक के शव मिलने से हड़कंप, दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, छात्रा की अचानक मौत

यूपी बोर्ड की आगामी इण्टरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रही रात दिन अध्ययन में लगी रेवती विकासखंड के झरकटहां निवासिनी छात्रा ज्योति पुत्री अजय सिंह बीते मंगलवार की देर रात तक पढ़ाई करने के क्रम में हमेशा के लिए सो गयी.

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, प्री-नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धान्तों से जुड़े मॉडल किए तैयार

सिकन्दरपुर, बलियाः एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस मौके पर कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धान्तों से जुड़े मॉडल …

ब्रह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में एकजुटता एवं सौहार्द का संदेश, साहू समाज का होली मिलन समारोह आगामी 25 मार्च को

अखिल भारतीय साहू समाज का होली मिलन समारोह आगामी 25 मार्च को रामप्रसाद साहु मैरिज हाल पर आयोजन की गई है. समाज द्वारा एक बैठक कर इसका निर्णय लिया गया. इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं.