आवेदन का सत्यापन समय से करें अधिकारी: डीएम

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन लंबित होने पर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं.

वर्ण के अनुसार कर्म करने से भारत बनेगा विश्वगुरु : पंडित चौबे

कथा के दौरान पंडित चौबे ने राम जन्मभूमि पर दिए गए फैसले का भी स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भारत की न्याय प्रणाली से किसी भी धर्म के लोग आहत नहीं हो सकते.

पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, चार घायल

रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास पिकअप की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी. हादसे में चार अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये.

कार्तिक पूर्णिमा स्नान: डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाला कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर बलिया के डीएम और एसपी ने शहर से गंगा घाट तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

सिकंदरपुर में दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

मनियर मार्ग के चेतन किशोर मोड़ पर शनिवार की शाम दो बाइकों में टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. उनमें से एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

बांसडीह में शान से निकला मिलादुन्नबी का जुलूस

पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर ईदुलमिलादुनब्बी का जुलूस शान से निकाला गया. जूलूस में हिन्दू युवकों ने शिरकत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की.

व्यक्ति के विकास में बाधक है अहंकार:चौबे

जनपद के अगरौली दोपही गांव में श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ. कथावाचक ने कहा कि व्यक्ति के विकास में सबसे बड़ी बाधा अहंकार है.

सुखपुरा में चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

सुखपुरा : सुखपुरा चौराहे पर लिट्टी चोखा की दुकान से चुराये गये सामान के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सब-इंस्पेक्टर सरफराज खान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों …

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

डीएम-एसपी लोगों से मिल देते रहे अमन का संदेश

अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले से सुबह से ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ क्षेत्र में गतिशील हो गए.

अदालत के फैसले को लेकर बांसडीह तहसील में मुस्तैद रहा प्रशासन

उच्चतम न्यायालय के राम मन्दिर-बाबरी मस्जिद प्रकरण के फैसलों को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे. हर चट्टी चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किये गये हैं.

बलिया शहर के कई वार्डो में डेंगू की दस्तक

जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का आना जारी है. इलाज का पर्याप्त प्रबंध न होने से मरीजों को वाराणसी या दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है.

नीरुपुर में लड़की की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर की एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

बलिया जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद आज से

बलिया जिले में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थान 09 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे. डीएम की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में ड्यूटी लगायी डीएम ने

जिले में अयोध्या संबंधी फैसले के संदर्भ में सुरक्षा और कानून व्यवस्था संबंधी सूचनाओं के लिए कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है.

प्रदेश में हुई वकीलों की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

बार एसोसिएशन की बैरिया तहसील इकाई की ओर से बैरिया के एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौपा गया. एसडीएम ने इसे सीएम के पास भेजने का आश्वासन दिया.

सीएम और पीएम के नाम पत्रक सौंपा आशा-संगिनी वर्करों ने

नारेबाजी के बाद आशा-संगिनी वर्करों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम पत्रक सौंपा. तहसीलदार ने पत्रक उन तक भिजवाने का आश्वासन दिया.

सोनबरसा के युवक की दिल्ली में सांस की बीमारी से मौत

मौत की सूचना पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. युवक परिवार का बड़ा और एकमात्र कमाने वाला लड़का था. उसका छोटा भाई शव लेकर दिल्ली से निकल चुका है.

बैरिया बाजार में NH-31 की पटरियों से दुकानें हटवायीं पुलिस ने

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बैरिया थाने की पुलिस ने बैरिया नगर पंचायत में एनएच 31 की पटरियों पर से दुकानें और सामान हटवाये.