news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

बलिया जिले के तमाम ग्रामीण-शहरी इलाकों में चौकस रही पुलिस

जुमे की नमाज के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-प्रदर्शन को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी.

वामन जन्मोत्सव का वर्णन सुन भक्ति में झूमे श्रद्धालु

ब्यासी गांव स्थित अखार के दत्तुमठ में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वामन भगवान के जन्म महोत्सव की कथा प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री ने सुनायी.

बलिया स्टेशन पहुंच रहे हैं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन 28 दिसम्बर को

वाराणसी-बलिया-छपरा रेल खंड के विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान CRB द्वारा इस रूट के कुछ स्टेशनों का निरीक्षण भी किया जा सकता है.

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर गोंदिया एक्सप्रेस रुकेगी जनवरी से : विधायक

बरौनी से गोंदिया तक चलने वाली गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव रेलमंत्री पीयूष गोयल के आदेश पर सुरेमनपुर में मंजूर हो गया है. ट्रेन जनवरी से सुरेमनपुर में रुकेगी.

सैदपुर चट्टी के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल

बलिया मनियर मार्ग पर सैदपुर चट्टी के समीप सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी.बाइक सवार फरार हो गया.

सिसोटार गांव में झोंपड़ी में लगी आग,दो बकरियां झुलसीं

सिकंदरपुर थाने के सिसोटार गांव में शुक्रवार की सुबह आग लग जाने से रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखे सामान राख हो गये. साथ ही, दो बकरियां भी जल गई.

अलाव के पास बैठी महिला झुलसी, सीएचसी में इलाज जारी

बंसी बाजार में एक महिला स्नान के बाद ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठ गई. अचानक आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया.

नेपाल के खिलाड़ियों ने फैजाबाद की टीम को एक गोल से हराया

सुखपुरा में चल रहे अवधेश सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में शुक्रवार को नेपाल ने फैजाबाद को एक गोल से पराजित किया.

बलिया के सुमंत को स्वर्ण पदक के साथ साहित्याचार्य की उपाधि

बलिया जिले के वशिष्ठ नगर गांव के निवासी सुमन्त कुमार सिंह को BHU के 101वें दीक्षांत समारोह में साहित्याचार्य की उपाधि से अलंकृत किया गया.

स्व. बालेश्वर जी का शिक्षा के क्षेत्र में अनमोल योगदान : संजय यादव

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद गुप्ता की 12 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई.

सांकेतिक चित्र

भांगड़ नाले में बीघिन माई स्थान के पास मिला युवक का शव

नील के कोठी गांव के पास शुक्रवार की सुबह भांगड़ नाले में बीघिन माई स्थान के पास इसी गांव के मुकेश वर्मा (25) का श​व पानी में पड़ा मिला.

सेंगर के कैंप कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनायी गयी अटल जयंती

भाजपा नेता ठाकुर मंगल सिंह सेंगर ने अपने कैम्प कार्यालय पर भाजपा के पुरोधा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये.

पेनाल्टी शूट आउट में कोलकाता की टीम ने आरा को 1-0 से हराया

संत यतीनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अवधेश सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में गुरुवार को कोलकाता एवं आरा के बीच खेला गया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाल संस्कार केंद्र में तुलसी पूजन किया बच्चों ने

भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के परिवारों ने धूमधाम से तुलसी पूजन किया. लोगों ने तुलसी के पौधे को सजाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर परिक्रमा की.

खपड़िया बाबा आश्रम से गंगा घाट तक जलयात्रा 27 दिसम्बर को

श्री मुनिश्वरानन्द जी महाराज खपड़िया बाबा के 35 वीं पुण्यतिथि (पौष पूर्णिमा) पर आयोजित होने वाले महारुद्र द्वय महायज्ञ की जलयात्रा 27 दिसम्बर को शुरू होगी.

जरूरतमंदों को सरकार से मिले कंबल बांटे विधायक और SDM ने

जरूरतमंदों की तुलना में कंबल ही पड़ गये कम.SDM ने दिया आश्वासन बैरिया: बुधवार को बैरिया तहसील परिसर में शिविर लगाकर SDM, क्षेत्राधिकारी और बैरिया के विधायक ने 900 गरीबों और बेसहारा लोगों में …

आज से बलिया में होगा रंगकर्मियों का जमावड़ा

संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा अपने 15वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह “संकल्प रंगोत्सव” का आयोजन किया गया है.

डीएम और एसपी ने सिकंदरपुर कस्बे का दौरा कर लिया जायजा

शांति व्यवस्था के मद्देनजर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्रनाथ ने सिकंदरपुर कस्बे का भ्रमण किया. लोगों से मिल शांति व्यवस्था की अपील की.