news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

कर्तव्य के धनी और दिल के सरल थे पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय

पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडे की 13वीं पुण्यतिथि पर कदम चौराहा स्थित मंगल पांडे स्मारक तथा टाउन हॉल मैदान में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

अब महुली से नहीं, दूबेछपरा गंगा तट से निकलेगी गंगा यात्रा !

दूबेछपरा में ही हेलीपैड बनाने और जनसभा कराने पर भी विचार हुआ. हालांकि तय हुआ नया कार्यक्रम शासन को जाएगा और वहां से सहमति के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी.

फर्जी फेसबुक आईडी से अश्लील वीडियो बनाकर किया पोस्ट

तहरीर में युवती के पिता ने आरोप लगाया हैं कि वर्ष 2018 में भी आरोपी युवक ने उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की थी. वह युवक युवती को ब्लैक मेल भी करता रहा है.

शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज ने श्रद्धा से याद किया पूर्व प्रधानाचार्य को

प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि स्वर्गीय पांडे जी ने इस विद्यालय के विकास के लिए बहुत कुछ किया है. नतीजतन यह विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो रहा है.

बुजुर्ग की जेब से दिनदहाड़े 40 हजार रुपये उड़ाये पॉकेटमार ने

एक बुजुर्ग की जेब से दिनदहाड़े 40 हजार रुपये पॉकेटमार ने उड़ा लिये. तलाशी लेने के बावजूद. रुपये का कहीं पता नहीं चल पाया.

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड 8 के उपचुनाव में 48.3 प्रतिशत मतदान

स्थानीय नगरपंचायत के वार्ड नं 8 की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया. चुनाव में कुल 48.8 प्रतिशत मत पड़े.

Death

अलाव की आग में झुलसी वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत

साबित्री देवी पत्नी स्व बैजनाथ चौबे शनिवार को चन्द्रग्रहण के उपरांत स्नान कर दरवाजे पर अलाव ताप रही थी. तभी अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई.

सेवानिवृत्त परिचारक के अंतिम क्रिया कर्म के लिए दिये 21 हजार

दिवंगत सेवानिवृत्त परिचारक अकालू उर्फ काका के श्राद्ध कर्म के लिए सीयर के खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह दिने 21 हजार रुपये उनके पुत्र को सौंपे.

सैलून की गुमटी का ताला काटकर हजारों के सामान की चोरी

रात को दुकानदार दादर निवासी हरिशंकर ठाकुर दुकान बंद कर गांव चला गया.सुबह पास के दुकानदारों ने देखा कि सैलून की दुकान का ताला खुला है.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

सहतवार में रिक्त सदस्य पद के लिए मतदान आज, ये पहचान पत्र होंगे वैध

नगर पंचायत सहतवार के रिक्त कुंवर सिंह मुहल्ला के सदस्य पद के लिए 14 जनवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. आईडी पत्र के लिए ये दस्तावेज वैध होंगे.

बलिया जिले के सभी स्कूलों में 8 वीं कक्षा तक 15 जनवरी तक छुट्टी

उक्त आदेश आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा. इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय. यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्गत किया गया है.

नगरा और रतसर में व्यवस्था बनाने पर अभी से हो काम : प्रभारी मंत्री

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने गंगा यात्रा की तैयारियों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि इस यात्रा की भव्यता पर हमारा पूरा जोर है.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजपत्रित अधिकारी को पितृ शोक

स्वर्गीय लल्लन प्रसाद विद्युत सुरक्षा विभाग बलिया के सेवानिवृत्त कर्मी थे. उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से प्रयागराज रसूलाबाद घाट से किया गया.

सहतवार के वार्ड नंबर 8 के सभासद का चुनाव 14 जनवरी को,पुलिस तैनात

चुनाव के समय अप्रिय घटना को टालने के लिए शासन-प्रशासन की जोरशोर से तैयारी चल रही है. इस क्रम में कई थाने की पुलिस यहाँ पहुँचकर अपना मोर्चा सम्भाल चुकी है.

Death

किसी से मिलकर घर लौटती महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

ईस्सार पीथा पट्टी गांव में खैराहितपुरा निवासी मनभावती देवी सोमवार की शाम किसी से मिलने गई थी. लौटते समय ईस्सार पीथा पट्टी बाजार में अचानक उनका पैर फिसल गया.

बलिया के ‘संकल्प’ के सितारों की अंतरराष्ट्रीय आकाश में चमक

यह फिल्म भिखारी ठाकुर के नाटक ‘बिदेसिया’ के मूल कथा युवाओं का रोजगार के अभाव में गांव से शहर की ओर पलायन और स्त्री विमर्श को केंद्र में रख बनी है.

1857 क्रांति के नायक की जयंती पर होगा शहीद मंगल पांडे हाफ मैराथन 2020

हाफ मैराथन बलिया में  कदम चौराहा स्थित शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा. बलिया से प्रारंभ होकर नरही तक जाकर सभा के रूप में समाप्त होगा.

CAA पर 151 मीटर तिरंगा के साथ आज निकलेगी भाजपा की यात्रा

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि 151 मीटर लंबे तिरंगा के साथ यात्रा निकलेगी जो एक रिकार्ड होगा.