1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 28  December 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, चर्चाओं का बाजार गर्म [पूरी खबर पढ़ें]
बलिया के लाल डॉक्टर हर्ष को मिला होम्योपैथी सम्मान [पूरी खबर पढ़ें]
एसपी ने 13 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, चर्चाओं का बाजार गर्म

शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा मा​फी निवासी हीना उम्र 13 गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में अचेता अवस्था में मिली.

Ballia's Lal Doctor Harsh gets homeopathy honor

बलिया के लाल डॉक्टर हर्ष को मिला होम्योपैथी सम्मान

अर्थराइटिस पर रिसर्च आर्टिकल जमा करने पर विश्व के 5000 से अधिक डॉक्टरों के बीच हर्ष को मिला विश्व का दूसरा पुरस्कार

दो बंदियों के पास मिले मोबाइल, मुकदमा दर्ज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 26 दिसंबर को बैरक नंबर चार में निरूद्ध विचारधीन बंदियों की तलाशी के दौरान बंदी नरेंद्र व सुनील के बिस्तर की तलाशी लेने पर दो मोबाइल मिले.

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार

सहतवार थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गुरूवार को दिन में 12 बजे सहतवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया.

most wanted accused arrested, minor kidnapped safe recovered from the possession of the accused

नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से सकुशल नाबालिग अपहृता बरामद

अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया. अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय बलिया भेजा गया .

Theft of lakhs by breaking the lock of the store room of the irrigation department

सिंचाई विभाग के स्टोर रुम का ताला तोड़ लाखों की चोरी

सिंचाई विभाग के भंडार पाल ने इसकी लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दी लेकिन मामले में पुलिस ने घटना के करीब आठ दिन बाद आज अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच तेज कर दी.

कुकर फटने से विवाहिता महिला गंभीर रूप से घायल

कुकर फटने से विवाहिता महिला गंभीर रूप से घायल

कुकर फटने की आवाज से पूरे घर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वहीं परिजनों ने घायल अवस्था में सीमा को तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया.

दो बाईकों की जोरदार टक्कर, दो जख्मी

उभांव थाना के फरसाटार चट्टी पर गुरुवार को तेज रफ्तार दो बाईकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

धोखाधड़ी मामले में 10 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया निवासी देवनाथ गोंड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह अनुसूचित जनजाति से हैं और गांव के कुछ लोगों से जमीन सम्बंधित विवाद चल रहा

Auto hits parked truck, driver injured

खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, चालक घायल

घना कोहरा होने के कारण बेल्थरा मार्ग की तरफ से तेज गति से बलिया की ओर जा रहे ऑटो ने पीछे से ट्रक में धक्का मार दिया, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Ram Mandir New Vigraha Pran Pratishtha Invitation Maha Public Relations Campaign

राम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण महा जनसंपर्क अभियान

राम मंदिर,नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण महा जनसंपर्क अभियान समन्वय समिति बलिया नगर की ओर से अयोध्या से आये श्रीराम मंदिर पूजित अक्षत कलश वितरण समारोह शहर के विजय सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ.

1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 27  December 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा का पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ [पूरी खबर पढ़ें]

खत्म हुई बाधाएं, कूड़ा निस्तारण केंद्र चलाने की मिली अनुमति
नौकरी लगते ही पत्नी ने पति के साथ रहने से किया इनकार, पति रखने को बेकरार

A laborer sitting on top of a trolley died after becoming unbalanced and falling, creating chaos

ट्राली के ऊपर बैठकर जा रहे मजदूर की असंतुलित होकर गिरने से हुई मौत, मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी करन राजभर 20 वर्ष पुत्र रामू राजभर मंगलवार की देर शाम ट्रॉली पर बैठकर कठौड़ा घाट की तरफ से वापस अपने घर जा रहा था कि अचानक असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया, नीचे गिरते ही ट्राली का एक पहिया उसे कुचल दिया.

नौकरी लगते ही पत्नी ने पति के साथ रहने से किया इनकार, पति रखने को बेकरार

एक ताजा मामला नगरा थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है. एक व्यक्ति ने नगरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, लेकिन उसकी नौकरी लग गई तो आने से इनकार कर रही है.

Dev Ballia tops in food production

देव अन्न उत्पादन में बलिया रहा अव्वल

उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) के अन्तर्गत दो दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन 26 से 27 दिसंबर तक कृषि भवन के परिसर में आयोजित किया गया है.

Youth's life saved due to promptness of police

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

उभांव पुलिस की सतर्कता से एक व्यक्ति को नया जीवन मिला है. सूचना के साथ एक्शनमोड में आई पुलिस तत्काल प्वाइंट पर पहुंची और उस शख्स को प्राण त्यागने से पहले रोक लिया, जो घाघरा में छलांग लगाने के लिए पुल पर पहुंचा था.

छपरा सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 दिसंबर से 11 जनवरी तक बंद रहेगी

छपरा सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 दिसंबर से 11 जनवरी तक बंद रहेगी

1News_ballia live news shorts

आज की खास – खास ख़बरें / 26  December 2023

घर जा रहे युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

पशु आरोग्य शिविर में सौ से अधिक पशुओं की हुई जांच

Theft in house at dagger point

महिला के गले पर चाकू रख चोरो ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबीगंज सोनवानी में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर महिला के गले पर चाकू रख चोरी की वारदात को अंजाम दिया घर में घुसे चोरों गहना व कपड़े लेकर फरार हो गए.