रॉड से घायल करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया. फेफना मालगोदाम के पास रॉड से ट्रक ड्राइवर को घायल करने के मामले में पुलिस ने बुधवार की दोपहर एक आदमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.
गौरतलब है कि बीते 31 दिसंबर की रात कयूम खां निवासी आराजी माफी पिपरा ट्रक लेकर फेफना मालगोदाम के पास गया था. तभी फेफना निवासी नगदु यादव लोहे के रॉड से कयूम खां के सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया था. आसपास के लोगों ने उसका इलाज कराया.
दूसरे दिन एक जनवरी को कयूम खां ने फेफना थाने में तहरीर दी. जिसके आधार पर फेफना थाने की पुलिस ने आरोपी नगदु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. फेफना थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपी नगदु यादव पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
-
बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

