परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए दो फ्लाइंग टीम गठित

इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दो फ्लाइंग टीम गठित की गई हैं, जो लगातार परीक्षा-केन्द्रों का निरीक्षण कर रही हैं. फ्लाइंग टीम के प्रभारी डॉ सुचेता प्रकाश ने बताया कि अब तक टीम ने डीएस मेमोरियल बालिका महाविद्यालय से एक, बजरंग महाविद्यालय दादर से दो, अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज से एक तथा नरहेजी महाविद्यालय से तीन नकलची पकड़े हैं.

मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए बैरिया में अपनाए जा रहे नाना प्रकार के हथकंडे

बैरिया विधान सभा क्षेत्र जो कि पहले द्वाबा के नाम से जाना जाता था और इसी क्षेत्र के सपुत लोकनायक जयप्रकाश नारायण और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र भी थे. हमेशा से इस क्षेत्र के प्रतिनिधियो ने देश और समाज को नई दिशा देने का काम किया है अब देखना यह है की यूपी चुनाव 2022 मे इस क्षेत्र का कौन प्रतिनिधित्व कर रहा.

सांकेतिक चित्र

तालाब में मिला युवक का शव

सहतवार , बलिया. सोमवार की रात्रि में क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया के महंगीछाप पुरवा के तालाब में एक 27 वर्षीय युवक की कपड़े से बधी शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. …

नेहरू युवा केंद्र व रेड क्रॉस मिलकर युवाओं के लिए करे काम -डॉ. नीरज कुमार पांडे

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल युवाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि उनका बौद्धिक विकास भी करते हैं. आगे भी नेहरू युवा केन्द्र और रेड क्रॉस साथ मिलकर कार्य करें तो युवाओं के लिए ज्यादा लाभप्रद होगा. जिला युवा अधिकारी ने युवती मण्डल के सदस्यों को हाइजीन किट उपलब्ध करवाने हेतु रेड क्रॉस का धन्यवाद दिया और युवतियों को सशक्त बनाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला.

निर्वाचन व्यय लेखों के निरीक्षण हेतु तिथियां घोषित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशकों का सार संग्रह (अक्टूबर 2021) दस्तावेज 6 संस्करण 4 के अनुसार प्रचार अवधि में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी को अपना निर्वाचन व्यय लेखा,व्यय प्रेक्षक के निरीक्षण हेतु कम से कम तीन बार प्रस्तुत करना अनिवार्य है.

उभांव पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया. जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर व बाद आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है.

आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज एंड चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में अध्यापक के साथ-साथ छात्र छात्राओं समेत शहीद उन वीर जवानों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें बच्चों ने भारत माता की जय तथा शहीद वीर जवान अमर रहे के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया.

विषैला पदार्थ के खाने से युवती की मौत

सोमवार के दिन कुमारी ज्योति 18 वर्ष पुत्री रामायण राजभर घर पर अकेली थी. उसकी मां खेत में काम करने के लिए बाहर गई थी तथा युवती के पिता बाहर रह कर प्राइवेट मजदूरी करता है. बताया जाता है कि मंदबुद्धि बालिका ने घर में रखे बैगन में डालने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई. आसपास के लोगों ने उसकी मां को सूचना दिया सूचना पर पहुंची मां लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गई जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई

सीओ के नेतृत्व में हल्दी पुलिस ने पकड़ी अवैध देशी शराब, ठेकेदार सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

स्थानीय पुलिस ने एन एच -31 से सटे बेलहरी गाँव से रविवार की रात की 111 पेटी (994.6 लीटर) देशी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।तो वही संबंधित ठीकेदार पर भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

फंदे से झूलते मिली महिला

थानाध्यक्ष रोहित नंदन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का दिख रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत का खुलासा होगा.

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई विधानसभा प्रेक्षकों की बैठक

बैठक में उपस्थित व्यय प्रेक्षक महेश देवराम अखाड़े तथा पी0 श्रीधरण ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी राज करण नैयर ने प्रेक्षको को बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी पोलिंग बूथों पर पुलिस टीम और अन्य जनपदों से बुलाई गई सुरक्षा टीमें तैनात रहेंगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए.

डीजल चोरी की सूचना पर हरकत में आई हल्दी पुलिस

हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ के समीप करीब एक साल से गंगा की कटान से एनएच 31 को सुरक्षित करने के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से कटान रोधी कार्य चल रहा है. इसमें ठेकेदार के कर्मचारियों की मिलीभगत से डीजल चोरी कर बेचने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था लेकिन दोषी पकड़ में नहीं आते थे. गंगा का जलस्तर घटने के बाद वर्तमान समय मे अधूरे स्पर 27.200 का काम चल रहा है.

news update ballia live headlines

धारदार हथियार से युवक हुआ घायल

सूचना के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के गुदरी बाज़ार के वार्ड न 10 निवासी धर्मवीर गुप्ता पुत्र स्व0 करेन्ट शनिवार की अलसुबह अचानक अपनी ही गर्दन पर घर मे रखे सब्जी काटने वाले हासुए से काटकर लहूलुहान कर लिया. उसके चीखने के आवाज़ को सुनकर उठे उसके छोटे भाई अभिषेक अन्दर का दृश्य देखकर सन्न रहा गया.

बैरिया में कमल छोड़ नाव की सवारी की सुरेंद्र सिंह ने

वीआईपी के यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम बिंद ने कहा कि वीआईपी पूरे यूपी में 165 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अबतक 84 सीटों पर प्रत्याशियों को घोषित कर दिया गया है और शुक्रवार तक शेष पर भी घोषित कर दिया जायेगा.

news update ballia live headlines

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

फुटबॉल में बैरिया की टीम विजेता और बांसडीह की टीम उपविजेता रही. वॉलीबॉल में गड़वार विजेता और रसड़ा उपविजेता रहे. कबड्डी में गायघाट दुबहड़ विजेता और पंदह उपविजेता रहे. एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, सोनू द्वितीय, सूरज तृतीय और 800 मीटर ऋषिकेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और आलोक तृतीय रहे. सभी विजेताओं को शील्ड, मोमेंटो, शर्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.

357-बेल्थरारोड़ में दो मतदान केन्द्र व मतदेय स्थल अनुमोदित

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 357-बेल्थरारोड़ (अ0जा0) के मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों में लिपिकीय त्रुटि आदि अपरिहार्य कारणों से मतदाताओं को असुविधा के दृष्टिगत से आयोग को भेजे गए संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन प्राप्त हो गया है.

राजकीय बालिका गृह में रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया हाइजिन कीट का वितरण

डॉ आनंद द्वारा कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी बालिकाओं को साफ सफाई से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि कीट में उनकी जरुरत से संबंधित सामग्री है जिसमें टूथपेस्ट, टूथब्रश, बाथ सोप, डिटर्जेंट, नारियल तेल, सेनेटरी नेपकिन इत्यादि.

news update ballia live headlines

सड़क पर जाम लगने से यातायात व्यवस्था बांधित

बलिया जनपद के लिए 11 फरवरी तक रहेगी शुक्रवार 12 फरवरी नॉमिनेशन का अंतिम दिन है. ऐसे में जिन अभ्यार्थियों को नॉमिनेशन करना होगा वे 12 तक कर सकते हैं. आम जनमानस को इससे बचना एवं स्वयं को तैयार कर घर से बाहर निकलना होगा.

news update ballia live headlines

चोरों के आतंक से क्षेत्रीय किसान परेशान

बुधवार की रात में बेलहरी निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह तथा श्रिपत्ति बिन्द का डीजल इंजन पम्पिंग चोर खोल ले गये. आज गुरुवार की सुबह जब खेत पर गये तो पता चला कि तीनों लोगों का पम्पिंग सेट चोरी हो गया है. इसके पूर्व भी कई किसानों के ट्यूबवेल खुल चुके थे लेकिन अब तक पुलिस चोरी का सुराग नहीं लगा पायी. घटना की लिखित शिकायत हल्दी थाने में पीड़ित किसानों ने किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सरोज ने पीड़ित किसानों से मौका मुआयना कर चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है.

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया ‌जागरुक

शहर के माल गोदाम रेलवे स्टेशन के समीप मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया साथ ही शपथ भी दिलाई गयीं संस्था के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान ही देश का भाग्य विधाता होता है इस लिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है क्योंकि मतदान से न सिर्फ नागरिक को ‌देश के भविष्य निर्माण में योगदान देने का मौका मिलता है बल्कि जनकल्याण भी होता है उन्होंने कहा कि हर मतदान बेहद कीमती होता है.