Category: जिला जवार
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं आगामी शैक्षिक सत्र में प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका स्थापित कर पठन-पाठन की प्रक्रिया को शुगम और सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने पर जोर दिया गया. इस प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानअध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षामित्रों को बुनियादी साक्षरता एवं अंकीय ज्ञान हेतु निपुण भारत मिशन में उल्लिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु टी एल एम, गतिविधि, बातचीत के माध्यम से शिक्षा एवं खेल खेल में शिक्षा आदि पर विस्तृत चर्चा की गई.
ईंट भट्ठे के तालाबनुमां गढ्ढे में डूबा मजदूर मजदूर राम उरांव झारखण्ड प्रान्त के लोहरदगा जनपद थाना सेन्हा क्षेत्र के साके गांव का निवासी था. डूबे मजदूर के दमाद सूरज उरांव ने बताया कि वह शराब के नशे में थे. स्नान करने के लिए तलाबनूमा गड्ढे में उतरा. लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका. वहां स्थित मजदूरों ने हर तरह से डूबे हुए की तलाश पानी में भरसक किया. लेकिन गड्ढे की काफी गहराई के चलते कोई सफलता नहीं मिल पायी. दूसरे दिन रविवार को उक्त गड्ढे में नाव के सहारे जाल आदि डाल कर खोज बीन की जा रही थी लेकिन दिनभर खोजबीन किये जाने के बाद भी शव का पता नहीं चल पाया था.
चंदाडीह गांव निवासी सुरजीत राम पुत्र स्व0 कुलदीप राम शनिवार की रात अपने रिहायशी मड़हे में सोए हुए थे. देर रात करीब एक बजे अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मड़हे को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान घरवालों की नींद खुल गई तथा वह बाहर निकल कर सहायता के लिए शौर मचाने लगे. आग लगने की सूचना पाकर जबतक आस पड़ोस के ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक वहां सब कुछ जलकर खाक हो चुका था.
एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान ललन राम का भांजा से मुर्गा खरीदकर लौट रहा था. तभी ललन राम के घर के पास नाली से कीचड़ मोटरसाइकिल से उड़ने को लेकर इसी गांव के कन्हैया सिंह से विवाद हो गया. कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी. तब तक पीयूष सिंह व प्रियांशू वर्मा निवासी करमानपुर मौके पर पहुच गए. और कन्हैया सिंह के तरफ से कहासुनी करने लगे. मामला मारपीट में बदल गया, इस मारपीट में मनु पासवान 20 वर्ष पुत्र प्रबोध पासवान का दाहिना हाथ धारदार हथियार से कटकर झूल गया. वही सुनील कुमार पासवान 30 वर्ष पुत्र सुभाष पासवान को चाकू लग गया,जबकि राजेश पासवान 32 वर्ष पुत्र नन्हकू पासवान लाठी डंडे से घायल हो गए.
लोक कलाकार एवं संगीतकार विद्यार्थी ने कहा कि आज किसी भी समारोह, उत्सव और त्योहार के अवसर पर डीजे की अश्लील धुनों पर डांस करना फैशन बन गया है. युवाओं को इससे दूर रहने की आवश्यकता है. तेज आवाज वाले डीजे की ध्वनि हृदय, अस्थमा एवं कमजोर व्यक्तियों के लिए घातक साबित हो सकता है. होली के अवसर पर कुछ लोग शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर धमा-चौकड़ी करते हैं. ऐसी घटनाएं होली त्योहार की पवित्र परंपरा को नष्ट करती है.
प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती दोपही, अगरौली गांव से उत्तर दिशा में है. अराजक तत्वों द्वारा आये दिन स्कूल को क्षति पहुंचाना नित्य क्रिया बन गई है. शाम ढलते ही वहां पर पियक्कड़ों का जमावड़ा होने लगता है तथा देर रात तक वहां पीने पिलाने का कार्य चलता है तथा उन्हीं अराजक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाया जाता है.
सीयर विकास खंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार मंजुल का ब्लाक परिसर स्थित अपने ऑफिस में साथियों संग शराब भरे ग्लास के साथ चीयर्स करते हुए वीडियो व फोटो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था. जिसकी खबर मीडिया में आने के बाद ब्लाक से लेकर जिले स्तर पर हड़कंप मच गया. मंगलवार को डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया.
गंगा दूतों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षक नितेश पाठक ने कहा कि गंगा एक नदी ही नहीं है, अपितु भारतीय सभ्यता व संस्कृति की मुख्य प्राण धारा है. सदियों से गंगा नदी अपने निर्मल जल से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का पालन-पोषण करती आई है. लेकिन दुर्भाग्य है कि विगत कई दशकों से गंगा का यह निर्मल जल प्रदूषित हो गया है. लोगों की लापरवाही के कारण गंगा के अस्तित्व पर संकट के बादल छा रहे हैं. यह महज गंगा जल का प्रदूषण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदूषण है. जिला प्रशिक्षक अभिषेक राय ने गंगा को स्वच्छ रखने के संबंध में उपस्थित युवक युवतियों को विस्तार से बताया.
बांसडीह सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पति सोनू सिंह ने स्वीकार किया है कि 27 फरवरी को हम लोगों ने नेहा सिंह को जला दिया है. पति के बताए स्थान से पुलिस ने जली हुई शव को कुछ टुकड़ों व राख के साथ बरामद कर फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है. तथा पति सोनू सिंह को जेल भेज दिया गया. शेष आरोपियों की तलाश जारी है.
मोलनापुर गांव निवासी जगदीश राजभर के रिहायशी मड़हे में रसोई गैस लीक होने से भीषण आग लग गई. मड़हे में आग पर काबू पाने के लिए आस पास के ग्रामीण इकठ्ठे हो गए. काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा सके.
इस दौरान आग की चपेट में आने से खाना बना रही राजकुमारी देवी (30वर्ष) गंभीर रुप से झुलस गईं. आस पास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
ग्राम सभा सिगही के चौहान बस्ती निवासी धुरेन्द्र कुमार चौहान 30 वर्ष पुत्र काशी चौहान पिछले कुछ महीनों से मानसिक रोग से पीड़ित था. उसकी ईलाज घर के लोगों द्वारा बाहरी भूत प्रेत को लेकर जगह जगह पर ईलाज व झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था लेकिन सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से चार बजे निकला था. देर तक घर नहीं पहुंचने पर घर वाले खोज बीन के निकले तो कुछ महिलायें बतायी की काली मंदिर के पास बरगद के पेड़ पर धुरेन्द्र कुमार चौहान लटका हुआ है.
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के खड़सरा गांव में सोमवार की देर सांय सड़क दुर्घटना में उस समय कोहराम मच गया जब सड़क दुर्घटना में घायल मुकेश सिंह (32) पुत्र छोटे सिंह का शव पहुंचा। सड़क दुर्घटना में खड़सरा गांव के ही छह मजदूर युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़सरा गांव के आधा दर्जन से अधिक युवक ठेकेदार के माध्यम से मुम्बई प्रांत के बोइसर में किसी कंपनी में कार्य करते थे। सभी मजदूर शनिवार की सायं पिकअप में सवार होकर बोइसर स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे कि पिकअप बेकाबू होकर खाई में पलट गई जिससे पिकअप में सवार खड़सरा निवासी मुकेश सिंह की जहां मौत हो गई वहीं खड़सरा के ही सत्यप्रकाश राजभर (22) पुत्र जगरनाथ राजभर, चंद्रशेखर राजभर (22) व मुलायम राजभर पुत्र गण स्व. नन्हक राजभर, राकेश राजभर (25) पुत्र मुद्रिका राजभर तथा बलवंत राजभर (28) पुत्र शिवबचन राजभर बूरी तरह से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह युवकों का जहां वहीं पर उपचार चल रहा है वहीं मृतक मुकेश सिंह का शव पहुंचते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया.
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कि सभी को चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई दी. होली के संबंध में उन्होंने बलिया और मऊ में विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि होली की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक विवादों को बड़े विवाद का रंग देने की कोशिश करते हैं. साथ ही सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम करते हैं. पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा. अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग अनुभवी हैं. होली के समय विशेष सावधानी बरतें.
फिल्म के निर्माता नीलांश चौबे व राकेश पांडे हैं. फिल्म की पटकथा व संवाद वेद प्रकाश आर्य का एवं निर्देशन कृष्णा चौबे का है. निर्माण नियंत्रण व कला निर्देशक दीपक गिरी का है. कैमरा ईक्यूपमेंट आरुषि फिल्म का है. कैमरामैन दयाशंकर सिंह, सह निर्देशक किशन उपाध्याय एवं करिश्मा है. संगीत मनीष वर्मा व मार-धाड़ दिनेश यादव का है. फिल्म के प्रमुख कलाकार टीटू रीमिक्स, सोनाली मिश्रा,ज्ञान आर्य, रितेश पांडे, सुरेश परेदानी व प्रिया वर्मा है.
