केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य का शुभारंभ

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के शुरुआत के संबंध में क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य आगामी 27 फरवरी को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेना था.

वृद्धाश्रम गड़वार में किया गया विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन

वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया.

विकास के पथ पर अग्रसर है बलिया- विरेंद्र सिंह मस्त

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के किशुनीपुर स्थित विनय शिक्षण संस्थान में रविवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति दुबहर की बैठक मंडल अध्यक्ष अमित दुबे के अध्यक्षता में हुई.

स्वास्थ्य शिविर में 280 मरीजों के जांच के बाद किया गया नि:शुल्क दवा का वितरण

दुबहर, बलिया . क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी ढाले पर रविवार के दिन मुक्ता डेंटल केयर एवं लेबोरेटरी के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां 280 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण कर उनमें दवाओं का वितरण किया गया.

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

जिलाधिकारी ने दवा खा कर किया राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम का शुभारंभ

लगभग 30 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य
●फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए 2772 टीमों का गठन

live blog news update breaking

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग 3 रिहायशी झोपड़ी खाक

दुबहर बलिया. क्षेत्र के नगवा गांव में बृहस्पतिवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई.
ज्ञात हो कि नगवा हरलाल छपरा निवासी खैरुन् निशा की बहू अपने घर में खाना बनाकर दोपहर में सो गई.

केंद्र सरकार के अमृत काल बजट को प्रदेश के मंत्री ने सराहा

बलिया. प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने अमृत काल बजट संगोष्ठी के अवसर पर सरकार द्वारा पारित बजट की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट नए भारत के लिए ऐतिहासिक बजट है.

10 फरवरी से बटेगी फाइलेरिया की निशुल्क दवा

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने सर्वजन सेवा अभियान (एम डी ए) फाइलेरिया से बचाव संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया.

स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत के पैतृक गांव के पड़ोस में बनेगा आधुनिक अखाड़ा

दुबहर, बलिया. स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद मंगल पांडेय की जन्मस्थली नगवा का पड़ोसी गांव अखार जहां कभी प्रसिद्ध अखाड़ा हुआ करता था जिसके चलते इस गांव का नाम अखाड़ा से अखार हो गया.

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए किसानों ने की जमीन की अंधाधुंध रजिस्ट्री

ग्रीनफील्ड:डाकबंगले पर एक सप्ताह के लिए पहुंचा रजिस्ट्री विभाग
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की पहल

कल बलिया आएंगे अखिलेश यादव, ये है कार्यक्रम

बलिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नेता विरोधी दल विधानसभा उत्तर प्रदेश एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 9 फरवरी को बलिया आ रहे हैं. वे प्राइवेट हेलीकाप्टर से अपराह्न 12.10 बजे रसड़ा थाना क्षेत्र ग्राम मुंडेरा में पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के आवास पर पहुंचेंगे.

इन्वेस्टर समिट: बलिया में दो हजार करोड़ का होगा निवेश

बलिया. प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इन्वेस्टर समिट का आयोजन मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ. इसमें देश के विभिन्न उद्यमियों के अलावा जॉर्डन से आए उद्यमी ने भी प्रतिभाग किया.

अपने गांव के पोस्ट आफिस में 100 रूपये में खाता खुलवाकर योजना का लाभ उठायें

बलिया. जनपद के समस्त किसान भाईयों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि पी. एम. किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई तत्काल अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर नेशनल पेमेन्ट कारपोरेशन ऑफ इण्डिया (NPCI) से अप्रूवल करा लें.

समाजसेवी ने सैकड़ों गरीबों में कंबल, शाल एवं चादर का किया वितरण

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के उग्रसेनपुर, ओझा कछुआ में समाजसेवी गंगासागर मिश्र ने सैकड़ों ग्रामीणों में कंबल, शाल एवं चादर का वितरण किया.

अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष व्यास मनोनीत

बलिया.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बलिया जनपद निवासी पूर्व मंत्री व्यासजी गोड़ को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया हैं.

धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि दिवस

बलिया, 02 फरवरी 2023 को जय प्रकाश नारायण पंक्षी बिहार सुरहाताल बसन्तपुर बलिया में वाचटावर के पास वन विभाग बलिया द्वारा अन्तराष्ट्रीय आद्रभूमि दिवस एवं बर्ड फेस्टिवल मनाया गया.

समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर 26 जनवरी को बन्द रहेगी

बलिया. जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2023 के अवसर पर जनपद में संचालित समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शॉप, भांग, ताड़ी, बार अनुज्ञापन एफ0एल0-7, सैनिक कैन्टीन एफ0एल0-9/9ए, सी0एल0-2, एफ0एल0-2/2बी समस्त प्रकार के थोक अनुज्ञापन एवं फुटकर मदिरा बिक्री के अन्य संस्थानों में मादक पदार्थों की बिकी पूर्णतया बन्द रहेगी.

दीवानी न्यायालय में हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

बलिया. राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, दीवानी न्यायालय, बलिया में किया गया. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता सम्पन्न किया गया, जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव नरेन्द्र पाल राणा द्वारा किया गया.

दो दिनों में हुआ 98 नमूनों की जांच, 12 की रिपोर्ट फेल

बलिया. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की फूड सेफ्टी ऑन व्हील (मोबाइल प्रयोगशाला वैन) से दो दिनों में 98 नमूनों की जांच की गयी.