सांकेतिक चित्र

रेलवे लाइन पर मिला युवती का शव

रविवार की रात में एक 23 वर्षीय युवती की लाश मिली जिसका सिर पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था. युवती ने लाल रंग का स्कर्ट और सफेद नीला छिटेदार रंग की प्लाजो पैंट पहनी हुई थी. जिसका सिर रेलवे लाइन पर कटा  था जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण उस युवती की पहचान न हो सकी.

कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो सगे भाई गम्भीर रूप से घायल

दोकटी थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी रितेश कुमार रजक 32 वर्ष व सगे भाई बृजेश कुमार रजक 30 वर्ष मोटरसाइकिल से बलिया के तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित क्रेटा कार से आमने सामने टक्कर हो गई. इस भिड़ंत में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.

घर में घुसकर चोरों ने सोने के जेवर व नगदी पर किया हाथ साफ

जानकारी के अनुसार शंभू पांडेय का परिवार रविवार की रात खाना खाकर छत पर सोने चला गया. आधी रात के बाद चोरों ने पीछे से दीवार के सहारे आंगन में पहुंचकर घर में घुस गए. चोरों ने कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें रखा सोने का गहना और बीस हजार नगदी लेकर फरार हो गये.

चेकिंग के दौरान लाल बालू लदे ट्रकों के खिलाफ कार्यवाही, जुर्माना लेकर किया सीज

सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि सुबह बिहार से यूपी की सीमा में ओवरलोड ट्रक प्रवेश कर रही हैं. खनन अधिकारी, ए आर टी ओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने चांद दियर पिकेट पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की.

उच्च न्यायालय के आदेश पर डीएम ने किया समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष को सेवा से बर्खास्त, वेतन रिकवरी का आदेश

नियुक्ति के बाद उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद दो दशक से अधिक समय से डा. सुधाकर तिवारी ने महाविद्यालय में शिक्षण कार्य किया.

मनरेगा के तहत पोखरा की खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से करवाने का मामला

बैरिया, बलिया. मनरेगा के तहत पोखरा की खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से करवाने का मामला सामने आया है .कार्य के लिए मास्टर रोल तक जारी करवाया गया मामले को मुख्य विकास अधिकारी बलिया …

बैरिया: स्कार्पियो की पिकअप से टक्कर, 6 लोग घायल

टक्कर इतनी तेजी से हई कि स्कार्पियो बिजली के पोल को तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराई और काफी क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं पिकअप कुछ दूरी पर जा पलटी. संयोग रहा कि बिजली होने के बावजूद भी कोई बड़ी घटना घटने से बच गयी.

घर के सामान खरीदने गई 6 वर्षीय बालिका की वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

बैरिया, बलिया. घर से सामान लाने चट्टी पर जा रही एक 6 वर्षीय बालिका अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे पास पड़ोस के लोगों ने किसी दूसरे …

सेमरिया के डेरा पुरवा में लगी आग, 12 झोपड़िया जलकर राख

सोमवार के दोपहर के बाद दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर पंचायत के सेमरिया के डेरा पुरवा निवासी चुन्नू गोड पुत्र बूढ़ा गोड के घर अज्ञात कारण से आग लग गई भीषण गर्मी व बहते पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर राजन गोड,बच्चा गोड,तेजन गोड,नथुनी शाह,रामायण गोड,संतोष गोड,पारस गोड,मनोज गोड,सरोज गोड,रवि गोड,पार्वती देवी,कमलेश गोड,हीरालाल गोड,जवाहर गोड,मुन्ना गोड व छट्ठू गोड के मडहे को आग ने अपने आगोस में ले लिया और मडहे सहित उसमे रखा दैनिक उपभोग की चीजों के साथ अनाज व भूषा जलकर राख हो गया.

पैट्रोल पंप कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों को साजिश की आशंका

पम्प संचालक ने बताया कि रमेश वर्मा पिछले 2 वर्ष से इस पेट्रोल पंप पर नोजल मैन का काम करता था. रविवार की रात लगभग 10 बजे काम करने के बाद वह कार्यालय में ही सो गया. सुबह पांच बजे के करीब पम्प के दूसरे कर्मचारी उसे जगाने लगे तो वह नहीं जगा. लोगों ने देखा कि वह बेजान पड़ा हुआ है. पेट्रोल पंप संचालक और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. घर वाले आनन फानन में लोग वहां पहुंचे. पुलिस ने कार्यालय की चाभी और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.

जवान दीपक राम को ग्रामप्रधान सहित गांववासियों ने दी श्रद्धांजलि

राजकीय सम्मान के साथ पचरुखिया गंगा तट पर उक्त जवान की अंत्येष्टि की गई. मुखाग्नि पिता मोहन प्रसाद ने दिया. पिता ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व दीपक सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था. वर्तमान समय मे वह गुवाहाटी के 128 बटालियन में तैनात था. अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई. 

सांकेतिक चित्र

मांझी रेल पुल पर ट्रेन से कटकर एक युवती और युवक की मौत

बकुल्हा स्टेशन मास्टर पी0आर0 पटेल ने बताया कि अप सद्भावना एक्सप्रेस लगभग डेढ़ बजे माझी की तरफ से आई है. संभवत उसी ट्रेन से दोनों युवक, युवती कट गए हैं. जबकि एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि दोनों के पास तलाशी लेने पर पहचान का कोई प्रमाण पत्र उनके जेब से नहीं मिला है. इससे लगता है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है.

शिक्षकों के साथ दुर्व्यहार व स्कूल में तोड़फोड़ करने के मामले में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सोमवार को विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा चल रही थी. इसी बीच दर्जनों की संख्या में असमाजिक तत्व प्रधानाचार्य कक्ष में घुसकर प्रधानाचार्य के साथ गाली-गलौज व मारपीट किया. आरोप है कि उन्होंने स्कूल के फर्नीचर व अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे नाराज स्कूल के शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया.

चांददियर: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच साल के बच्चे की मौत, 4 लोग झुलसे, तीन दर्जन आशियाने जलकर हुए खाक

अग्निकांड में एक 5 वर्ष का बालक जिंदा जलकर मर गया. वही चार लोग बच्चे को बचाने के प्रयास में बुरी तरह से झुलस गए. सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया है.

चौकी प्रभारी सहित चार लोगों के खिलाफ बैरिया थाना में केस दर्ज

बैरिया पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर सुनील ने डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई थी. अपने ही थाना में चौकी प्रभारी की खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने से क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है.

बदमाशों ने युवक का पर्स, मोबाइल और एक महिला का मंगलसूत्र छीना

बैरिया थाना क्षेत्र के ही चांदपुर निवासी हंसराज वर्मा की पुत्रवधू प्रिया वर्मा का मंगलसूत्र रविवार की शाम बदमाशों ने उस समय छीन लिया जब वह खपड़िया बाबा आश्रम से पूजा अर्चन कर अपने घर लौट रही थी.

मैं पत्रकारों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं- सुरेंद्र सिंह

बैरिया, बलिया. संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बलिया बंद के आहवाहन पर बैरिया तहसील क्षेत्र में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिली. इलाके के रानीगंज, बैरिया, मधुबनी, लालगंज, रामगढ़, दोकटी व सीवन टोला आदि बाजारों …

पत्रकारों के समर्थन में डीएम और एसपी का सयुंक्त रूप से पुतला दहन

छात्र नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपने गलत कार्यों को उजागर होने से रोकने के लिये पत्रकारों को फर्जी मुकदमा में फंसाया गया है.

दुर्गेश सिंह ने बलिया का नाम किया रोशन, नीति आयोग ने ‘परिवर्तन के संरक्षक’ के रूप में किया नियुक्त

एटीएल के तहत इं० दुर्गेश सिंह को नीति आयोग द्वारा “परिवर्तन के संरक्षक” के रूप में नियुक्त किया गया है. मेंटर ऑफ चेंज युवा नवोन्मेषकों को सलाह देकर और उन्हें 21वीं सदी के महत्वपूर्ण और डिजाइन सोच, सहयोग और नवीनतम तकनीकों के कौशल के साथ सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का एक अवसर है. इं. दुर्गेश सिंह को सम्पूर्ण भारत में परिवर्तन के चुनिंदा शीर्ष अनुकरणीय उपदेशकों में से चुना गया है.