बैरिया,बलिया। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह द्वारा कुंवर सिंह पीजी कॉलेज बलिया के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह बिसेन के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने व गाली गलौज करने के मामले में पुलिस …
बैरिया,बलिया। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह द्वारा कुंवर सिंह पीजी कॉलेज बलिया के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह बिसेन के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने व गाली गलौज करने के मामले में पुलिस …
बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही निवासी केदार नाथ वर्मा (59) पुत्र स्व0 रामनरेश वर्मा सोमवार की सुबह घर से खेत जा रहे थे उसी बीच अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी.
ग्रामीणों का आरोप है कि नौरंगा में भीषण कटान को रोकने की प्रशासन ने किसी तरह की कवायद नहीं कर रहा.
बाढ़ पीड़ितों ने सांसद से का ध्यान अपेक्षित करते हुये कहा कि नेताजी गांव से बाढ़ का पानी तो निकल गया है लेकिन गांव के इर्द गिर्द हुये जलजमाव के कारण सड़न होने से दुर्गंध व अन्य बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है. स्वास्थ्य विभाग इससे बचाव निजात पाने के लिये गांव में कहीं पर भी छिड़काव नहीं किया गया. ग्रामीणों में विषैले जीव जंतुओं का डर बना हुआ है.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्रेय मिश्र उपजिलाधिकारी बैरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है. साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना भी की.
गंगा में आई बाढ़ की तबाही से अभी निजात भी नहीं मिल पाईं, इधर घाघरा ने भी तबाही मचाना शुरू कर दिया. सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है.
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के तीसरे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत. रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटे हुए व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना डाउन सियालदह एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रेन के पहुंचने पर शुक्रवार को सुबह 5:30 बजे के लगभग सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर को दी
मंगलवार के दिन किसान अपनी ट्रैक्टर को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाते समय सड़क में हुए कटान में बह जाने से ट्रैक्टर पानी में पलटकर बहने लगा.
स्थानीय पुलिस ने इब्राहिमाबाद मठ जोगेंद्र गिरी मार्ग पर इब्राहिमाबाद गांव के निकट सोमवार की देर रात तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही क्रेटा कार से भारी मात्रा में कीमती अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.
बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के डेढ़ दर्जन शिक्षक मंगलवार को दूसरे दिन भी पठन-पाठन से विरत रहते हुए विद्यालय परिसर में वेतन की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं.
–स्विच ऑन करते ही बैरिया नगर पंचायत का वार्ड नंबर दो व तीन दूधिया रोशनी में नहा उठा बैरिया, बलिया। बैरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 व 3 (जगदेंवां ढाही) में नगर पंचायत …
गंगा नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि से दूबे छपरा,गोपालपुर,उदई छपरा हड़कंप मच गया लोग अपना सुरक्षित ठिकाना तलासने में जुट गए हैं.
भागड़ नाला के स्थलीय निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा है कि हर हाल में भांगड़ नाला का खुदाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था करनी है. ताकि जलभराव से खेती प्रभावित ना हो. वहीं जलकुंभी निकालकर उसका वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर उसे बेचे जाने का भी निर्देश दिया है.
उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र को रानीगंज पुल के निकट अवस्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर स्टाक कम मिलने पर बिफरे. कहा जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है, कार्रवाई होगी.
मंगलवार को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को तीन महीने बाद गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग किशोरी को भी बरामद करने में बैरिया पुलिस को सफलता मिली है.
स्थानीय थाना अंतर्गत टोला शिवराय गांव में बुधवार की सुबह पशुओं को चारा खिलाने जा रहे युवक की विद्युत खंभे के स्टे में उतरे करंट के चपेट में आकर मौत हो गई. शव को पंचनामा बनाकर बैरिया पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए.
पूर्व सांसद भरत सिंह के भतीजा चंद्रशेखर सिंह उर्फ आजाद सिंह 25 वर्ष को शुक्रवार को लगभग तीन बजे गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. परिजन सोनबरसा अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
बताते चलें कि शनिवार को अहले सुबह से गोपालपुर गांव में गंगा नदी के बाढ़ का पानी परमहंस कुम्हार के घर के पास से घुसने लगा है. गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. गोपालपुर गांव के निचले हिस्से में पानी फैलने लगा है ऐसे में निचले हिस्से के दहारी राम भिखारी राम दशरथ राम मोहन राम तेजू राम नवमी राम आदि लोग अपने परिवार पशु और सामान के साथ दुबे छपरा एनएच 31 के किनारे सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं.
बैरिया शहीद स्मारक पर 18 अगस्त 1942 के अमर शहीदों को क्षेत्र के आम व खास लोगों ने भावपूर्ण स्मरण किया. श्रद्धा के फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जनपद वासियों व भारतीय जनतापार्टी की ओर से शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की.
द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महा बिद्या लय बैरिया बलिया के छात्र छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा जागरूक रैली निकाला गया.