Category: बैरिया
ग्राम सभा बहुआरा में 58 कटान पीड़ित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि क्रय कर वर्ष 2020 में बसाया गया है वही ग्रामसभा चांद दियर में ग्राम समाज की भूमि पर इब्राहिमाबाद नौबरार के 152 पीड़ित परिवारों को बसाने हेतु पट्टा दिया गया है. जिनमें 16 पीड़ित परिवारों को अब तक कब्जा दिलाया गया है जिन्हें नियमानुसार मुख्यमंत्री आवास योजना मिलना है.
मोटरसाइकिल सवार प्रेम शंकर पाठक 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र पाठक निवासी मुरारपट्टी गंभीर रूप से घायल हो गये। बुरी तरह घायल प्रेम शंकर पाठक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वहां के चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया.
अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने कहा कि विगत 16 वर्ष विश्व कल्याणार्थ रामनगर परिसर मे स्थित राम जानकी मन्दिर और मोहनेस्वर महादेव मन्दिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व हवन रोज विद्वान आचार्यो द्वारा होता है. मिशन स्वालम्बन की ओर है और पंच तत्व शोध के लिए कार्य कर रहा है. शीघ्र ही द्वाबा मे एक बड़ा संस्थान बनाने की जानकारी दी.
दुर्जनपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 2 लोगों के रिहायशी मड़हे खाक, लाखों का नुकसान
बिजली के शॉर्ट सर्किट से राजपति वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। घर के लोग कुछ समझ पाते इसके पहले आग की तेज लपटें उठने लगी। घर के लोग बच्चों सहित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। घर से कुछ भी सामान नहीं निकाल पाए. आग के लपटों के चपेट में जवाहर गोंड़ का भी रिहाई मड़ाहा आ गया और उनका भी सब कुछ जलकर खाक हो गया. बक्से में रखे 5000 रूपये नकद, साइकिल, कपड़े बिस्तर,मोबाइल खाद्यान्न सब कुछ खाक में तब्दील हो गया.
ग्राम पंचायत दया छपरा में अवस्थित बच्चों के खेल के मैदान की भूमि को कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टा के रूप में आवंटित करने पर तहसील प्रशासन के प्रति दया छपरा के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. किंतु भारी संख्या में फोर्स की मौजूदगी व कानूनी दांवपेच के कारण वहां के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आवंटन का विरोध नहीं कर पाए.
