Category: बैरिया
बताते चलें कि शनिवार को अहले सुबह से गोपालपुर गांव में गंगा नदी के बाढ़ का पानी परमहंस कुम्हार के घर के पास से घुसने लगा है. गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. गोपालपुर गांव के निचले हिस्से में पानी फैलने लगा है ऐसे में निचले हिस्से के दहारी राम भिखारी राम दशरथ राम मोहन राम तेजू राम नवमी राम आदि लोग अपने परिवार पशु और सामान के साथ दुबे छपरा एनएच 31 के किनारे सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं.
भारतीय स्टेट बैंक के कोटवां (रानीगंज) शाखा में शनिवार दोपहर बाद लगभग ढ़ाई बजे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से पूरे बैंक में धुआं भर गया. लेनदेन कर रहे ग्राहक बैंक से बाहर भाग खड़े हुए.भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.किंतु बैंक कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बैंक में रखें अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया.जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. बावजूद इसके बैंक के सिस्टम को इस कदर नुकसान पहुंचा है कि इस बैंक में लेनदेन की स्थिति बनाने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है.
गिरफ्तार विकास के पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद किया गया है. एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गत शुक्रवार को लीला छपरा,बैरिया निवासी सुशील गुप्ता की ट्रैक्टर को चोरों ने चुरा लिया था. जिसका तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर 12 घंटे के अंदर ही दो चोरो को गिरफ्तार कर उनके पास से ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चुराने के दौरान साथ रही दो स्कार्पियो को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया था जबकि दो आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर थे.
जिलाधिकारी के साथ ग्राम प्रधानों और सचिवों के बैठक में पत्रकारों को जाने से मुख्य विकास अधिकारी ने रोका और कहा कि पत्रकार भीतर न जाए. एक छायाकार बैठक में जाकर फोटो खींचने लगे तो उन्हें सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया. सीडीओ के इस आचरण से पत्रकारों में रोष व्याप्त है आखिर भागड़ नाला की सफाई के लिए बैठक में किस गोपनीय एजेंडे पर वार्ता होनी थी सीडीओ ने पत्रकारों को बैठक में जाने से रोका इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है.
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कार्यों की जांच करने व धरातल पर कटान रोकने के लिये कार्यों में गति देने की बात कही. उन्होंने कहा कि फिलहाल कटान से बचाव व सुरक्षित रहने के लिये तय स्थान बालक बाबा स्थान के समीप जाने की बात कही. कटान पीड़ितों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि हम लोगों को सुरक्षित जगह का आवंटन किया जाए जिससे हमारे परिवार व जानमाल की सुरक्षा हो सके.
